एक्सप्लोरर

Zomato: दीपिंदर गोयल ने कर्मचारी के लिए मंगाया केक और लॉन्च कर दी नई सर्विस 

Deepinder Goyal: दीपिंदर गोयल ने जिस कर्मचारी के लिए यह केक मंगाकर सर्विस लॉन्च की, उन्हें कंपनी में 10 साल पूरे हो चुके हैं.

Deepinder Goyal: जोमाटो (Zomato) ने एक और सर्विस मार्केट में लॉन्च की है. अब कस्टमर ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म के जरिए फोटो केक भी मंगा सकते हैं. यह फोटो केक आपके पास सिर्फ आधे घंटे में पहुंच जाएगा. इसकी लॉन्चिंग जोमाटो के सीईओ दीपिंदर गोयल (Deepinder Goyal) ने अनूठे तरीके से की. उन्होंने अपने एक कर्मचारी के लिए केक ऑर्डर कर इस सेवा की लॉन्चिंग की. इस कर्मचारी को जोमाटो में काम करते हुए 10 साल पूरे हो गए थे. 

दीपिंदर गोयल ने कर्मचारी के लिए फोटो केक ऑर्डर किया

दीपिंदर गोयल ने नई सर्विस को टेस्ट करने का फैसला लेते हुए कर्मचारी के लिए फोटो केक ऑर्डर किया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि आशना के जोमाटो में 10 साल पूरे होने पर हमने इस फीचर का इस्तेमाल करने का फैसला लिया. उन्होंने 20 साल का होने के बाद जोमाटो ज्वॉइन की थी. अब वह एचआर टीम को लीड करती हैं. उन्होंने इस फोटो केक की तस्वीर भी शेयर की है. फिलहाल इस फीचर को सिर्फ दिल्ली-एनसीआर के लिए ही लॉन्च किया गया है. इसे जल्द ही अन्य शहरों में भी शुरू किया जाएगा. जोमाटो की फोटो केक सेवा का इस्तेमाल करने के लिए आपको ऑर्डर करते समय फोटो भी अपलोड करनी होगी.

मौसम की जानकारी से जुड़ी सेवा भी हाल ही में की थी लॉन्च

हाल ही में जोमाटो ने मौसम की जानकारी से जुड़ी सेवा भी लॉन्च की थी. इसमें यूजर्स को तापमान, हवा की गति, बारिश आदि की जानकारी तत्काल मिल जाएगी. दीपिंदर गोयल ने बताया था कि हमारी सेवाओं के लिए मौसम बहुत अहम भूमिका निभाता है. इस सेवा की मदद से हम कस्टमर्स को बेहतर सेवा दे सकेंगे.

ये भी पढ़ें 

Bank Employees: सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बैंक कर्मचारियों में हड़कंप, रविवार को होगी बड़ी बैठक 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी सैलरी लेते हैं Google, Facebook के CEO, 1 दिन में होती है कितनी कमाई?
कितनी सैलरी लेते हैं Google, Facebook के CEO, 1 दिन में होती है कितनी कमाई?
बैंक अकाउंट से कट जाएं पैसे, तो घबराएं नहीं! फटाफट कर डालें ये काम
बैंक अकाउंट से कट जाएं पैसे, तो घबराएं नहीं! फटाफट कर डालें ये काम
पेट्रोल पर टैक्स खत्म, डीजल पर 3 रुपए बढ़ा विंडफॉल टैक्स, ATF पर भी 50 पैसे की बढ़ोतरी
पेट्रोल पर टैक्स खत्म, डीजल पर 3 रुपए बढ़ा विंडफॉल टैक्स, ATF पर भी 50 पैसे की बढ़ोतरी
8वां वेतन आयोग: रिपोर्ट सौंपने के बाद सरकार ले सकती हैं 5 बड़े फैसले, जानें डिटेल
8वां वेतन आयोग: रिपोर्ट सौंपने के बाद सरकार ले सकती हैं 5 बड़े फैसले, जानें डिटेल

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस शासन में 10 बार हुए SIR', संबित पात्रा बोले- 13 करोड़ वोट कटते तो लोग सड़कों पर होते
'कांग्रेस शासन में 10 बार हुए SIR', संबित पात्रा बोले- 13 करोड़ वोट कटते तो लोग सड़कों पर होते
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
टेस्ट में बिना ट्रिपल सेंचुरी लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना ट्रिपल सेंचुरी लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज
Sanjay Gupta Death Live Updates: संजय गुप्ता के निधन पर संजय दत्त समेत भावुक हुए ये सेलेब्स, जानें कब होगा अंतिम संस्कार
लाइव: संजय गुप्ता के निधन पर संजय दत्त समेत भावुक हुए ये सेलेब्स, जानें कब होगा अंतिम संस्कार
INDIA Bloc Jan Mahabhiyog Live: खरगे ने रखा ‘जन-महाभियोग’ का प्रस्ताव, बोले- खतरे में वोट का अधिकार, CEC से नहीं निजी बैर
Live: खरगे ने रखा ‘जन-महाभियोग’ का प्रस्ताव, बोले- खतरे में वोट का अधिकार, CEC से नहीं निजी बैर
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
CLAT 2027 Admission: लॉ की तैयारी वालों के लिए आज आखिरी मौका, CLAT 2027 के लिए ऐसे करें अप्लाई
लॉ की तैयारी वालों के लिए आज आखिरी मौका, CLAT 2027 के लिए ऐसे करें अप्लाई
Embed widget