एक्सप्लोरर

Zerodha: बाजार खुलते ही फिर फंसे जीरोधा के यूजर, कंपनी ने कहा- अब ठीक हो गई दिक्कत

Zerodha Down: हाल-फिलहाल में जीरोधा के ऐप व वेबसाइट डाउन होने के कई मामले सामने आए हैं. आज भी सुबह बाजार खुलने के बाद ऑर्डर प्लेस करने में जीरोधा के यूजर परेशान हो रहे थे...

प्रमुख डिस्काउंट ब्रोकर फर्म जीरोधा के यूजर सोमवार को एक बार फिर से बाजार खुलते ही परेशानियों में घिर गए. यूजर्स को नए ऑर्डर करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा. हालांकि कंपनी का कहना है कि उसने कुछ ही देर में दिक्कतों को दूर कर दिया और अब यूजर्स को आूर्डर प्लेस करने में कोई परेशानी नहीं हो रही है.

कंपनी ने शेयर किया ये अपडेट

जीरोधा ने माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट एक्स पर अपडेट शेयर करते हुए लिखा- हमारे कुछ यूजर्स को कुछ ऑर्डर का लेटेस्ट स्टेटस देखने में दिक्कतें आ रही थीं, जबकि ऑर्डर सक्सेसफुली प्लेस हो रहे थे. अब इस दिक्कत को दूर कर लिया गया है. अब नए ऑर्डर के स्टेटस सही से अपडेट हो रहे हैं. हम पुराने ऑर्डर के लिए स्टेटस को अपडेट करने पर काम कर रहे हैं. हम असुविधा के लिए माफी चाहते हैं.

 

पहले भी परेशान हो चुके हैं यूजर

यह पहली बार नहीं है, जब जीरोधा के यूजर्स को परेशानियों का सामना करना पड़ा है. हालिया महीनों में कई बार ऐसा हुआ है, जब ऐप या वेबसाइट डाउन होने अथवा किसी अन्य तकनीकी खामी के कारण जीरोधा के यूजर्स को ऑर्डर प्लेस करने में दिक्कतें आई हैं. जीरोधा को भारत के सबसे प्रमुख डिस्काउंट ब्रोकरों में गिना जाता है. यूजर्स की संख्या के हिसाब से जीरोधा अपने यूजर्स से काफी आगे भी है.

कुछ पुराने मामलों में भी ऐसा देखा गया था कि बाजार खुलते ही यूजर्स को दिक्कतें आईं. आज भी उसी तरह जैसे ही बाजार खुला, यूजर्स को नए ऑर्डर में दिक्कतें आने लगीं.

शुरुआती कारोबार में दबाव में बाजार

बाजार की स्थिति देखें तो आज शुरुआती सेशन में प्रेशर दिख रहा है. आज दोनों प्रमुख सूचकांक हल्की गिरावट में खुले हैं. सुबह पौने ग्यारह बजे बीएसई सेंसेक्स लगभग 125 अंक (0.15 फीसदी) के नुकसान के साथ 79,875 अंक के पास कारोबार कर रहा था. इसी तरह एनएसई का निफ्टी50 इंडेक्स करीब 30 अंक (0.12 फीसदी) लुढ़ककर 24,300 अंक से नीचे गिरा हुआ था.

ये भी पढ़ें: सैमसंग के कर्मचारियों ने शुरू की सबसे बड़ी हड़ताल, खतरे में चिप का प्रोडक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नमक-चाय और दाल, सब होगा महंगा, TATA बढ़ाएगी कीमतें
नमक-चाय और दाल, सब होगा महंगा, TATA बढ़ाएगी कीमतें
नेपाल जाने वालों को राहत, अब ले जा सकेंगे इतने हजार रुपए
नेपाल जाने वालों को राहत, अब ले जा सकेंगे इतने हजार रुपए
Layoffs के बाद IT सेक्टर की तस्वीर बदली, जानें अप्रेजल- सैलरी स्ट्रक्चर और नई नौकरियों का पूरा लेखा-जोखा
Layoffs के बाद IT सेक्टर की तस्वीर बदली, जानें अप्रेजल- सैलरी स्ट्रक्चर और नई नौकरियों का पूरा लेखा-जोखा
क्रेडिट कार्ड से खर्च 2 लाख करोड़ के पार, ये दो बैंक हैं टॉप पर
क्रेडिट कार्ड से खर्च 2 लाख करोड़ के पार, ये दो बैंक हैं टॉप पर

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा अर्धशतक, दौड़कर बना डाले इतने रन
तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा अर्धशतक, दौड़कर बना डाले इतने रन
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget