एक्सप्लोरर

Samsung Strike: सैमसंग के कर्मचारियों ने शुरू की सबसे बड़ी हड़ताल, खतरे में चिप का प्रोडक्शन

Samsung Worker's Strike: इसे सैमसंग के 55 साल के पुराने इतिहास में कर्मचारियों की सबसे बड़ी हड़ताल बताया जा रहा है. पिछले महीने भी कर्मचारियों ने एक दिन की हड़ताल की थी...

इलेक्ट्रॉनिक्स व स्मार्टफोन बनाने वाली दुनिया की सबसे प्रमुख कंपनियों में एक सैमसंग के सामने नई परेशानी खड़ी हो गई है. दक्षिण कोरिया की कंपनी सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के हजारों कर्मचारी आज सोमवार से हड़ताल पर चले गए हैं. यह सैमसंग के इतिहास में कर्मचारियों की सबसे बड़ी हड़ताल है.

55 साल के इतिहास की सबसे बड़ी हड़ताल

सैमसंग के कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर इससे पहले भी हड़ताल कर चुके हैं. इससे पहले पिछले महीने के दौरान सैमसंग के कर्मचारियों ने एक दिन की हड़ताल की थी. मांगों पर सहमति नहीं बनने के बाद मामला आगे बढ़ चुका है और अब वे फिर से हड़ताल पर गए हैं. सैमसंग के कर्मचारियों की ये हड़ताल 3 दिनों की है. इसे सैमसंग के 55 साल के अब तक के इतिहास की सबसे बड़ी हड़ताल बताया जा रहा है.

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, कर्मचारियों की इस हड़ताल से सैमसंग के सेमीकंडक्टर (चिप) प्रोडक्शन पर असर पड़ सकता है. रिपोर्ट में कर्मचारियों के यूनियन के एक लीडर के हवाले से कहा गया है कि कर्मचारी कंपनी की सबसे एडवांस्ड चिप फैसिलिटीज में से एक के प्रोडक्शन को बाधित कर अपना संदेश साफ करना चाहते हैं.

सैमसंग के चिप प्रोडक्शन पर होगा असर

यूनियन का लक्ष्य ह्वासियोंग में स्थित सैमसंग के सेमीकंडक्टर प्लांट के बाहर 5 हजार लोगों को जमा करने की है. हालांकि अभी यह साफ नहीं हुआ है कि सैमसंग के कर्मचारियों के यूनियन की अपील पर कितने कर्मचारी काम छोड़ने वाले हैं. हालांकि उसके बाद भी यह लगभग तय माना जा रहा है कि आज से शुरू हुई तीन दिनों की हड़ताल से सैमसंग के चिप प्रोडक्शन पर असर पड़ने वाला है.

इन कारणों से नाराज हैं सैमसंग के कर्मचारी

दरअसल सैमसंग के कर्मचारी वेतन और छुट्टी को लेकर असंतुष्ट चल रहे हैं. 28 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की सदस्यता रखने वाले लेबर यूनियन नेशनल सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स यूनियन का कहना है कि वेतनमान को लेकर बातचीत में कोई समाधान नहीं निकलने से मामला आगे बढ़ रहा है. पिछले साल चिप यूनिट में काम करने वाले कर्मचारियों को चिप बिजनेस के घाटे में होने का हवाला देकर बोनस का भुगतान नहीं किया गया था. कंपनी और कर्मचारियों के बीच विवाद बढ़ाने में यह भी एक अहम मुद्दा है.

ये भी पढ़ें: इन देशों में भारत रखेगा अपना कच्चा तेल, इमरजेंसी के लिए बनाए जाएंगे भंडार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जन्माष्टमी पर शेयर बाजार खुलेगा या बंद रहेगा? ट्रेडिंग पर आया बड़ा अपडेट
जन्माष्टमी पर शेयर बाजार खुलेगा या बंद रहेगा? ट्रेडिंग पर आया बड़ा अपडेट
मेहनत का बंपर इनाम, ये दिग्गज कंपनी कर्मचारियों पर लुटाएगी 948 करोड़ रुपए
मेहनत का बंपर इनाम, ये दिग्गज कंपनी कर्मचारियों पर लुटाएगी 948 करोड़ रुपए
Amul की दही में निकली फंगस, एक्सपायरी से पहले हुई खराब, शिकायत पर एक्शन में FSSAI
Amul की दही में निकली फंगस, एक्सपायरी से पहले हुई खराब, शिकायत पर एक्शन में FSSAI
बड़े ब्रांड्स के नाम पर बड़ा धोखा, एक्सपायरी बदल कर चिपकाए जा रहे फर्जी लेबल्स
बड़े ब्रांड्स के नाम पर बड़ा धोखा, एक्सपायरी बदल कर चिपकाए जा रहे फर्जी लेबल्स

वीडियोज

Mannat: Dhairya की गोली का शिकार बनीं Yashika! Mannat पर मंडराया नया खतरा।
NEPAL में अंधेरी सुरंगों में फंसे सैकड़ों लोग, 900 की मौत..ड्रोन भी दे गए जवाब तस्वीरें रुला देंगी!
UP-Bihar Flood Alert News: यूपी-बिहार में कहर बरपा रही गंगा! | Varanasi Flood | PM Modi
UP-Bihar Flood Alert News: बाढ़ से बिगड़े हालात, PM मोदी ने घुमाया फोन...दिया बड़ा ऑर्डर! | Varanasi
UP-Bihar Flood Alert News: यूपी-बिहार में Ganga का रौद्र रुप! बाढ़ से त्राहिमाम... | Waether

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
कभी FIR के डर से तो कभी विपक्ष के, 9 साल से BSP के IN-OUT में फंसे आकाश आनंद
कभी FIR के डर से तो कभी विपक्ष के, 9 साल से BSP के IN-OUT में फंसे आकाश आनंद
राशिद अल्वी के बयान पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले- 'दिमागी नक्सल'
राशिद अल्वी के बयान पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले- 'दिमागी नक्सल'
2026 एशियन गेम्स: 768 सदस्यीय भारतीय दल को मिली मंजूरी, गौतम गंभीर का नाम गायब
2026 एशियन गेम्स: 768 सदस्यीय भारतीय दल को मिली मंजूरी, गौतम गंभीर का नाम गायब
नेपाल बाढ़: '...पापा ढूंढने क्यों नहीं आए?' अपनों के इंतजार में बेबस लोग
नेपाल बाढ़: '...पापा ढूंढने क्यों नहीं आए?' अपनों के इंतजार में बेबस लोग
अब दुनियाभर में चमत्कार करेगी 'हनुमान अंश', जानें- किस दिन वर्ल्डवाइड होगी रिलीज?
अब दुनियाभर में चमत्कार करेगी 'हनुमान अंश', जानें- वर्ल्डवाइड रिलीज डेट
भारत के एविएशन सेक्टर को बड़ा बूस्ट, नागपुर में बनेगा दक्षिण एशिया का पहला रडोम सेंटर
भारत के एविएशन सेक्टर को बड़ा बूस्ट, नागपुर में बनेगा दक्षिण एशिया का पहला रडोम सेंटर
यूपी प्राथमिक शिक्षक भर्ती का सिलेबस जारी, जानें कैसा होगा परीक्षा पैटर्न?
यूपी प्राथमिक शिक्षक भर्ती का सिलेबस जारी, जानें कैसा होगा परीक्षा पैटर्न?
Embed widget