एक्सप्लोरर

Zerodha: एक बार फिर अटका जीरोधा तो कंपनी को ठीक करने में लगा वक्त, इतने में यूजर्स ने X पर बयां कर दी परेशानी

Zerodha Technical Glitch Resolved: जीरोधा प्लेटफॉर्म पर आज यूजर्स को फिर ट्रेडिंग और अकाउंट से जुड़ी डिटेल्स चेक करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा. कंपनी ने कुछ समय बाद इस समस्या को सुलझा लिया.

Zerodha: स्टॉक ब्रोकरेज और ट्रेडिंग कंपनी जीरोधा एक बार फिर से तकनीकी दिक्कतों में फंस गई. सोमवार को कंपनी के एप और वेबसाइट यूजर्स ने सोशल मीडिया के जरिए यह शिकायत की है कि वह अपनी होल्डिंग्स को नहीं देख पा रहे हैं. साथ ही यूजर्स ट्रेडिंग और अकाउंट की दूसरी डीटेल्स भी चेक नहीं कर पा रहे थे. Zerodha प्लेटफॉर्म पहले भी ऐसी दिक्कतों का सामना कर चुका है, जिसके चलते उस पर जुर्माना भी लगा था.

Zerodha ने पहले मांगी माफी फिर रीस्टोर हुई सर्विसेज

कंपनी ने 12.09 बजे स्वीकारा कि उनके प्लेटफॉर्म पर कोई तकनीकी दिक्कत हुई है. उनकी टीम इसे ठीक कर रही है. जीरोधा ने X (पहले ट्विटर) प्लेटफॉर्म पर लिखा, 'तकनीकी दिक्कत के चलते हमारे कुछ यूजर अपने अकाउंट में ऑर्डर्स को नहीं देख पा रहे हैं. हालांकि, जो ऑर्डर हो चुके हैं, वह पेज पर दिखाई दे रहे हैं. होल्डिंग्स और फंड्स पेज लोड नहीं हो रहा है. हम इसे ठीक करने के लिए जुटे हुए हैं. ग्राहकों को हुई इस असुविधा के लिए हमें खेद है.' इस पोस्ट के लगभग 2 घंटे बाद जीरोधा ने एक्स पर ही एक और पोस्ट के जरिए जानकारी दी कि अब प्लेटफॉर्म पर आई दिक्क्तों को दूर कर लिया गया है. 

X पर यूजर्स ने बयां की अपनी परेशानियां

जीरोधा यूजर्स ने सोशल मीडिया पर गुस्सा दिखाते हुए कई सारी पोस्ट कीं. उन्होंने लिखा कि लोगों ने ब्रोकर्स को छोड़कर बेहतर तकनीक के लिए जीरोधा को चुना था. मगर बार-बार आ रही इन समस्याओं से काफी दिक्कत होती है. यह परेशानी एप के अलावा डेस्कटॉप वर्जन पर भी थी. 

पहले कब-कब हुई दिक्कत

इससे पहले जीरोधा प्लेटफॉर्म पर 31 अक्टूबर को समस्या आई थी. उस समय यूजर्स के आर्डर अटक गए थे. वे अपनी पोजीशन से बाहर भी नहीं आ पा रहे थे. इससे पहले जुलाई में हुई तकनीकी समस्या के चलते बीएसई के ग्रीवांस रेड्रेसल कमिटी (GRC) ने प्लेटफॉर्म को आदेश दिया था कि वह ट्रेडर्स को हुए नुकसान के चलते उसे 8225 रुपये का भुगतान करे. कंपनी ने जीआरसी के इस फैसले को गलत बताया था.
 
ये भी पढ़ें
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देशभर में Red Bull के स्टॉक जब्त, FSSAI के आदेश के खिलाफ कानूनी जंग
देशभर में Red Bull के स्टॉक जब्त, FSSAI के आदेश के खिलाफ कानूनी जंग
इंश्योरेंस कमीशन में होगी 50% तक कटौती, अब ग्राहक को सस्ता मिलेगा बीमा
इंश्योरेंस कमीशन में होगी 50% तक कटौती, अब ग्राहक को सस्ता मिलेगा बीमा
लगातार 3 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, BSE-NSE में नहीं होगी ट्रेडिंग
लगातार 3 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, BSE-NSE में नहीं होगी ट्रेडिंग
सड़क खोदने वाली JCB में 50 साल बाद ऐतिहासिक बदलाव
सड़क खोदने वाली JCB में 50 साल बाद ऐतिहासिक बदलाव

वीडियोज

Rise & Fall 2: Swara Bhasker और Shehzad Poonawalla के बीच छिड़ी जबरदस्त बहस
Shaque Exclusive Interview: Parineeti Chopra की Pregnancy और पूरी Team ने Share किया Series का सफर
Sara Gurpal ने Rise & Fall 2 में अपने Game Plan, Penthouse और Basement के बीच के फर्क पर खुलकर बात की। उन्होंने शो के Contestants और Host Virender Sehwag को लेकर भी अपनी राय शेयर की।
Ranbir Kapoor और MrBeast का ‘Jai Shri Ram’ मोमेंट हुआ वायरल
Jagadhatri: 🫨Lily का नया जासूसी अवतार! घर में छिपकर सच का पता लगाने पहुंची Jagadhatri! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय की योजना की BJP नेता ने की तारीफ, कहा - 'विपक्षी दल में हूं लेकिन...'
CM विजय की योजना की BJP नेता ने की तारीफ, कहा - 'विपक्षी दल में हूं लेकिन...'
अमेठी का दारोमदार किस पर! स्मृति ईरानी गईं राज्यसभा तो उठेंगे ये 3 सवाल, क्या है जवाब?
अमेठी का दारोमदार किस पर! स्मृति ईरानी गईं राज्यसभा तो उठेंगे ये 3 सवाल, क्या है जवाब?
2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी, RCB, MI से DC तक; देखें किसने किसे किया रिटेन
2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी, RCB, MI से DC तक; देखें किसने किसे किया रिटेन
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
'4 महीने में लीजिए फैसला', TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन
'4 महीने में लीजिए फैसला', TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन
'आखिरकार बहन जी ने मान...' मायावती के बयान से खुश चंद्रशेखर आजाद!
'आखिरकार बहन जी ने मान...' मायावती के बयान से खुश चंद्रशेखर आजाद!
Embed widget