एक्सप्लोरर

Nithin Kamath Warning: जीरोधा के सीईओ नितिन कामत ने दी क्लाइंट्स को चेतावनी, 5 करोड़ रुपये ठगने की हुई कोशिश

Nithin Kamath Warning: जीरोधा के सीईओ और को-फाउंडर नितिन कामत ने दावा किया है कि उनके एक क्लाइंट के साथ ऐसा फर्जीवाड़ा करने की कोशिश हुई. साथ ही उन्होंने फेक क्लोन एप से भी सावधान रहने को कहा है.

Nithin Kamath Warning: ऑनलाइन ब्रोकिंग फर्म जीरोधा (Zerodha) के सीईओ और को-फाउंडर नितिन कामत (Nithin Kamath) ने लोगों को एक नए स्कैम को लेकर सचेत किया है. कामत ने एक वीडियो शेयर कर बताया कि कैसे फर्जी लोग आपको चपत लगाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति ने फर्जी जीरोधा कर्मचारी बनकर 5 करोड़ का चूना लगाने की कोशिश की. उन्होंने जीरोधा क्लाइंट से ऐसे किसी भी दावे से सावधान रहने की अपील की है. 

रिवॉर्ड के नाम पर 5 करोड़ ठगने की कोशिश 

कामत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखी पोस्ट में बताया कि धोखधड़ी की कोशिश करने वाले ने जीरोधा एम्लॉई की फर्जी आईडी बनाई. फिर उसने क्लाइंट से कहा कि उन्हें एक रिवॉर्ड मिला है. यदि आप 1.8 लाख रुपये रजिस्ट्रेशन फीस देंगे तो आपको 5 करोड़ रुपये मिल जाएंगे. उसने क्लाइंट से मिलकर जीरोधा बैंक खातों के नकली स्टेटमेंट भी दिखाए, जिनमें 10 करोड़ रुपये थे. शुक्र है कि क्लाइंट ने जीरोधा से संपर्क किया और उस फर्जी आदमी को पैसे नहीं दिए. कंपनी ने सभी क्लाइंट को ऐसे दावों से सतर्क रहने को कहा है.   

फेक क्लोन एप से भी सावधान रहें लोग 

कामत ने निवेशकों को सावधान करते हुए कहा कि इन दिनों कुछ लोग फेक क्लोन एप की मदद से ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म्स की प्रॉफिट एंड लॉस स्टेटमेंट, लेजर्स और बैंक अकाउंट के वीडियो बना रहे हैं. ये लोग फर्जी स्क्रीनशॉट के साथ वीडियो का भी इस्तेमाल करते हैं. कंपनी ने इस संबंध में एक वीडियो भी जारी किया है. इसमें पता चल रहा है कि कैसे ये लोग सफल ट्रेडिंग और ज्यादा मुनाफा बनाने के रास्ते बताते हैं. कामत ने कहा कि ये फर्जी होते हैं. आपको फेक क्लोन एप पर बने वीडियो से सावधान रहने की जरूरत है. 

भारत में इनवेस्ट करना चाहते हैं अमीर अमेरिकी

नितिन कामत ने कहा कि इस समय मेरी पहचान के अधिकतर अमेरिकी निवेशक भारत में पैसा लगाने के लिए तैयार हैं. मगर, भारतीय युवा देश छोड़कर अमेरिका का भविष्य बनाने के लिए वहां जा रहे हैं. यह एक तरह का विरोधाभास है.

ये भी पढ़ें 

CNG Price Hike: दिल्ली-NCR में रहने वालों को झटका, महंगी हो गई सीएनजी- इतने बढ़े दाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Income Tax: देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
Zepto: 20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget