एक्सप्लोरर

CNG Price Hike: दिल्ली-NCR में रहने वालों को झटका, महंगी हो गई सीएनजी- इतने बढ़े दाम

CNG Price Hike: दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में CNG की कीमतों में गुरुवार को इजाफा कर दिया गया है. हालांकि, रेवाड़ी में कीमत कम हुई है.

CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में सीएनजी (CNG) की कीमतें गुरुवार को बढ़ा दी गई हैं. दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और हापुड़ में सीएनजी के रेट में एक रुपये का उछाल आया है. हालांकि, रेवाड़ी में कीमत एक रुपये कम हो गई है. दिल्ली में सीएनजी की नई कीमत 75.59 रुपये प्रति किलोग्राम, नोएडा में 81.20 रुपये, ग्रेटर नोएडा में 80.20 और गाजियाबाद एवं हापुड़ में 80.20 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है. रेवाड़ी में पहले रेट 82.20 रुपये प्रति किलोग्राम था, जो कि अब 81.20 रुपये हो गया है. अन्य इलाकों में कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. आईजीएल (Indraprastha Gas Limited) की तरफ से एक नोटिफिकेशन जारी कर यह बताया गया कि बढ़ी हुई कीमतें 23 नवंबर की सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं. 

जुलाई में कम हुई थी कीमत

गौरतलब है कि महंगी सीएनजी से राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने जुलाई में सीएनजी की कीमत तय करने के मानकों में बदलाव किया था. इसके बाद दिल्ली समेत कई राज्यों में सीएनजी की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी. आमतौर पर सीएनजी का इस्तेमाल गाड़ियों के फ्यूल और बिजली उत्पादन में भी किया जाता है. 

अगस्त में भी बढ़ाए गए थे दाम

इससे पहले आईजीएल ने अगस्त में दाम बढ़ाए थे. एक साल में दूसरी बार कीमतों में इजाफा किया गया था. 23 अगस्त को भी दिल्ली-एनसीआर में CNG की कीमत एक रुपये बढ़ी थी. अक्टूबर में सरकार ने घरेलू नेचुरल गैस की कीमतों में इजाफा कर दिया था. इसके बाद से ही लोगों पर महंगाई का बोझ आने की आशंका जाहिर की जाने लगी थी. 

आम लोगों पर पड़ेगा बुरा असर

दिल्ली-एनसीआर में CNG की बढ़ती कीमतों का सीधा असर आम लोगों और उर्वरक, पावर सेक्टर, स्टील पेट्रोकेमिकल जैसे कई सेक्टर की लागत कास्ट पर पड़ेगा. महंगाई से परेशान जनता पर भी इसकी मार पड़ेगी. सीएनजी (CNG) के बाद अब पीएनजी (PNG) के दामों में बढ़ोतरी की आशंका प्रकट की जा रही है.

ये भी पढ़ें 

Stock Market Opening: शेयर बाजार में हल्की तेजी, मिडकैप में बढ़त के दम पर हरे निशान में खुले सेंसेक्स और निफ्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका के हर बच्चे को एलन मास्क का तोहफा, देंगे SpaceX का एक शेयर
अमेरिका के हर बच्चे को एलन मास्क का तोहफा, देंगे SpaceX का एक शेयर
DA और DR में क्या फर्क है? 8वें वेतन आयोग से पहले जान लें पूरा हिसाब
DA और DR में क्या फर्क है? 8वें वेतन आयोग से पहले जान लें पूरा हिसाब
फ्रांस में 158 रुपए लीटर है दूध, पेट्रोल के दाम 200 पार, किस देश में रहना है ज्यादा महंगा?
फ्रांस में 158 रुपए लीटर है दूध, पेट्रोल के दाम 200 पार, किस देश में रहना है ज्यादा महंगा?
ट्रक ड्राइवरों को राहत, GST जांच का नियम बदला, तमिलनाडु बना पहला राज्य
ट्रक ड्राइवरों को राहत, GST जांच का नियम बदला, तमिलनाडु बना पहला राज्य

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
Embed widget