एक्सप्लोरर

जेप्टो ने जुटाई 66.5 करोड़ डॉलर की फंडिग, 1 साल में तीन गुना मार्केट कैप हासिल कर कंपनी का जोश हाई

Zepto Funding: जेप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन (बाजार पूंजीकरण) बढ़कर 3.6 अरब डॉलर हो गया है जो कि एक साल में ही तीन गुना हो चुका है.

Zepto: ई-कॉमर्स कंपनी जेप्टो तेजी से क्विक-कॉमर्स स्ट्रैटेजी के जरिए कारोबारी ग्रोथ हासिल करती जा रही है. जेप्टो ने शुक्रवार को बताया कि कंपनी ने फंडिंग के हालिया चरण में 66.5 करोड़ डॉलर (लगभग 5,560 करोड़ रुपये) जुटा लिए हैं. इससे उसका मार्केट कैपिटलाइजेशन (बाजार पूंजीकरण) 3.6 अरब डॉलर हो गया है. इसके आधार पर देख सकते हैं कि एक साल में ही जेप्टो का मार्केट कैप लगभग तीन गुना हो गया है. साल 2021 में आदित पालिचा और कैवल्य वोहरा ने जेप्टो की स्थापना की थी.

फंडिंग से जुटाई रकम का कहां होगा इस्तेमाल?

हालिया 360 करोड़ डॉलर के वैल्यूएशन पर जेप्टो की 66.5 करोड़ डॉलर की फंडिग के जरिए कंपनी अहमदाबाद, चंडीगढ़ और जयपुर जैसे शहरों में एंट्री करने का  प्लान बना रही है. इसके अलावा मार्च 2025 तक कंपनी की अपने डार्क स्टोर्स की संख्या दोगुनी करने का इरादा है. जेप्टो के पास अभी 350 डार्क स्टोर्स है जिन्हें बढ़ाकर 700 तक ले जाने की योजना है.

जेप्टो के मैनेजमैंट ने दी जानकारी

जेप्टो के को-फाउंडर और सीईओ आदित पालिचा ने जानकारी दी है कि कंपनी सिर्फ 29 महीनों में जीरो से एक अरब से ज्यादा की सेल्स पर पहुंच गई है. ये हमसे पहले किसी भी अन्य इंटरनेट कंपनी की तुलना में तेज है. इस समय एक अरब डॉलर से ज्यादा के बेस पर भी हम सालाना आधार पर 100 फीसदी से ज्यादा की स्पीड से ग्रोथ हासिल कर रहे हैं. फाइनेंशियल पोर्टल मनीकंट्रोल के साथ बातचीत में आदित पालिचा ने कहा कि केवल 2.5 साल में जेप्टो ने अपने ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू में काफी बढ़ोतरी हासिल की है. इसी के दम पर कंपनी को सालाना 100 फीसदी से ज्यादा की रफ्तार पर बिजनेस ग्रोथ मिल रही है. 

एक साल के अंदर दूसरी बड़ी फंडिंग

मुंबई के इस स्टार्टअप जेप्टो ने एक साल के भीतर दूसरी बार ये बड़ी फंडिंग जुटाई है. इसस पहले जेप्टो अगस्त 2024 में ही 1.4 अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर 23.5 करोड़ डॉलर जुटा चुकी है. इसके एक साल से भी कम समय बाद कंपनी ने यह भारी रकम जुटा ली है. 

किन-किन कंपनियों ने दी जेप्टो को फंडिंग

कंपनी को हालिया फंडिंग देने वालों में एवेनीर, लाइटस्पीड, एवरा जैसे नए निवेशकों के साथ-साथ ग्लेड ब्रुक, नेक्सस, स्टेपस्टोन, गुडवाटर और लैशी ग्रूम जैसे पुराने निवेशकों ने भी भाग लिया. इस प्राइमरी राउंड में ग्लेड ब्रुक, नेक्सस, स्टेपस्टोन जैसे इंवेस्टर का मेजोरिटी निवेश है और बाकी नए इंवेस्टर्स हैं.

ये भी पढ़ें

हफ्ते के आखिरी सेशन में शेयर बाजार में लौटी मुनाफावसूली, गिरावट के साथ बंद हुआ सेंसेक्स-निफ्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cab में सवारियों ने की जातिवादी टिप्पणी, Rapido ने ड्राइवर पर लगाया 100 साल का बैन
Cab में सवारियों ने की जातिवादी टिप्पणी, Rapido ने ड्राइवर पर लगाया 100 साल का बैन
ईरान में हाहाकार: आसमान छू रहीं खाने-पीने की चीजों की कीमतें, थाली से गायब हो रहे दूध-मीट
ईरान में हाहाकार: आसमान छू रहीं खाने-पीने की चीजों की कीमतें, थाली से गायब हो रहे दूध-मीट
LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम
LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम
घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत
घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget