एक्सप्लोरर

Paytm का जबर्दस्त फीचरः कैशबक में देगी ‘डिजिटल सोना'

मोबाइल वॉलेट पेटीएम अब कैशबैक के बदले सोना देगा, इस फीचर के तहत कस्‍टमर पेटीएम गोल्‍ड के तौर पर कैशबैक ले सकते हैं.

नई दिल्लीः पेटीएम अब उसके प्लेटफॉर्म से ट्रांजेक्शन करने पर कैशबैक के रूप में ग्राहकों को ‘डिजिटल गोल्ड’ का ऑप्शन देगी. कंपनी ने एक बयान में बताया कि यह भारतीयों के खर्च और सेविंग दोनों एक्सपीरिएंस को साथ में जोड़ेगा, वैसे भी सोना भारतीयों के दिल के बहुत करीब है. मोबाइल वॉलेट कंपनी पेटीएम ने ग्राहकों को अपना कैशबैक पेटीएम गोल्ड के रूप में लेने का विकल्प देकर ग्राहकों को सोने मे निवेश करने ता और मौका दिया है. कंपनी ने गुरुवार यानी आज ही ये नया फीचर लॉन्‍च किया है

दरअसल पेटीएम के जरिए ऑनलाइन शॉपिंग, मूवीज या ट्रैवल टिकिट्स की खरीदारी पर शुद्ध सोना कैशबैक के तौर पर लिया जा सकता है. वहीं इसे मुफ्त में ही एमएमटीसी—पीएएमपी के लॉकर्स में सुरक्षित भी रखा जा सकता है. लिहाजा पेटीएम की ये पेशकश भारतीय ग्राहकों के सेविंग करने के तरीके को बदलने की क्षमता रखती है.

क्यों लिया पेटीएम ने ये फैसला पिछले कुछ समय से कई ग्राहक खरीदारी करने के बाद अपने कैशबैक को शुद्ध सोने में बदल रहे थे. इस ट्रेंड को आगे बढ़ाने के लिए कैशबैक को पेटीएम गोल्ड के रूप में ले सकने का भी ऑप्शन दिया गया है. अब ग्राहक अपनी सैलरी, इनकम से अलग सोचकर भी लंबी अवधि के लिए ऐसेट क्रिएशन के लिए पेटीएम गोल्ड के तौर पर बचत कर सकते हैं.

इस साल की शुरुआत में पेटीएम ने स्वर्ण शुद्धीकरण करने वाली कंपनी एमएमटीसी-पीएएमपी के साथ साझेदारी की थी जिसके तहत ग्राहक एक रुपये में भी सोना खरीद सकते हैं. पेटीएम वॉलेट रखने वाले ग्राहक एमएमटीसी-पीएएमपी से ऑनलाइन या स्टोर में 999.9 शुद्धता वाला 24 कैरेट का सोना खरीद सकती है.

पेटीएम गोल्ड हो रहा है तेजी से पॉपुलर पेटीएम गोल्ड सेलिंग लॉन्च के कुछ दिनों के अंदर ही इसने भारतीय ग्राहकों को बड़ा प्लेटफार्म दिया है जहां लोग अपना गोल्ड सुरक्षित कर रहे हैं. पेटीएम के जरिए खरीदने वाले 60 फीसदी से ज्यादा ग्राहक अपने बजट के अनुसार सोना खरीदने और सेव कर रहे हैं. लोगों पहले से ही पेटीएम पर मिलने वाले कैशबेक की जगह गोल्ड लेने को वरीयता दे रहे हैं.

दरअसल एमएमटीसी-पीएएमपी से खरीदे गए पेटीएम गोल्ड को लॉकरों में सेफ रखने के लिए ग्राहक को कुछ भी चार्ज नहीं देना होता है, शायद ये भी पेटीएम के प्लेटफॉर्म पर सोने की बढ़ती बिक्री का एक कारण है. इस सुरक्षित रखे गए गोल्ड की डिलीवरी भी घर कर कराई जा सकती है या फिर इसे वापस बेचा भी जा सकता है. हालांकि दोबारा बेचने के लिए एमएमटीसी—पीएएमपी को ही बेचने का माध्यम बनाना होगा.

अब ATM के जरिए पर्सनल लोन मुहैया कराएगा ICICI BANK

  Airtel-JIO के बीच जंग हुई तेज, जियो पर ‘बिल एंड कीप’ का आरोप स्टॉक मार्केट में छाई सुस्तीः सेंसेक्स 50 अंक नीचे 31,904 पर बंद सरकारी बैंकों में पैसा डालने पर काम कर रहा है वित्त मंत्रालय, जल्द होगा ऐलान ! जल्द ही देश में हो सकता है 21 सरकारी बैंकों का मर्जरः बचेंगे सिर्फ 12 सरकारी बैंक RBI जल्द 20 रुपये का नया नोट जारी करेगा: 2005 महात्मा गांधी सीरीज में आएंगे नोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
पंजाब के ट्रक ड्राइवर ने दुबई में जीती 1.3 करोड़ की लॉटरी, दोस्तों को बांटेगा पैसा
पंजाब के ट्रक ड्राइवर ने दुबई में जीती 1.3 करोड़ की लॉटरी, दोस्तों को बांटेगा पैसा
पानी पर MRP से 2 रुपया ज्यादा लेना पड़ा महंगा, रेस्टोरेंट पर 1 लाख का जुर्माना
पानी पर MRP से 2 रुपया ज्यादा लेना पड़ा महंगा, रेस्टोरेंट पर 1 लाख का जुर्माना

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Embed widget