एक्सप्लोरर

पानी पर MRP से 2 रुपया ज्यादा लेना पड़ा महंगा, रेस्टोरेंट पर 1 लाख का जुर्माना

उत्तर प्रदेश में एक रेस्टोरेंट को पानी की बोतल पर 2 रुपये ज्यादा वसूलना इतना भारी पड़ गया, कि उसे जुर्माने के रूप में लाखों रुपये देना पड़ गए. आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला.

कहते हैं कि कभी- कभी छोटा लालच भी आपको बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है. ऐसा ही कुछ हुआ उत्तर प्रदेश के हाथरस के एक रेस्टोरेंट के साथ भी, जहां पर एक रेस्टोरेंट में कस्टमर से 2 रुपये ज्यादा वसूलना इतना भारी पड़ गया कि उन्हें जुर्माने के रूप में 1 लाख रुपये देना पड़ गए.

इसके अलावा शिकायत करने वाले ग्राहक को एक हजार रुपये मुआवजे के रूप में और 5 हजार रुपये कानूनी खर्च के रूप में देने का निर्देश दिया गया है.

क्या है पूरा मामला?
दरअसल ये मामला उत्तर प्रदेश का है, जहां पर अलीगढ़ के एक निवासी ने शिकायत की थी कि वो 11 मार्च 2026 को हाथरस के एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गया था. इस दौरान उसने पानी मांगा तो उसे पैक की हुई पानी की बोतल दी गई. बोतल पर MRP 18 रुपये लिखा था, लेकिन रेस्टोरेंट ने ग्राहक से 20 रुपये वसूले. यानी ग्राहक से बोतल की तय कीमत से 2 रुपये ज्यादा लिए गए.

ग्राहक ने की शिकायत
इसे ग्राहक ने गलत बताते हुए उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज कराई. उसने मानसिक परेशानी और आर्थिक नुकसान के लिए 10 लाख रुपये मुआवजा और 15,000 रुपये कानूनी खर्च की मांग की. साथ ही रेस्टोरेंट के खिलाफ खराब सर्विस और अनुचित व्यापार करने की कार्रवाई की मांग की.

रेस्टोरेंट का पक्ष
मामले में नोटिस मिलने के बावजूद रेस्टोरेंट की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया. इसके बाद आयोग ने 21 मई 2026 को रेस्टोरेंट की गैरमौजूदगी में सुनवाई आगे बढ़ाई. आयोग ने ग्राहक की ओर से पेश बिल और पानी की बोतल की फोटो चेक की. बिल में बोतल की कीमत 20 रुपये लिखी थी, जबकि बोतल पर MRP 18 रुपये लिखा हुआ था.

रेस्टोरेंट पर लगा जुर्माना
इन सबूतों के आधार पर आयोग ने माना कि रेस्टोरेंट ने तय कीमत से ज्यादा पैसे लेकर अनुचित व्यापार किया है. जिसके बाद आयोग ने रेस्टोरेंट को दंडात्मक रूप से निर्देश दिए कि उसे 1 लाख रुपये उपभोक्ता कल्याण कोष में जमा करने होंगे. इसके साथ ही एक हजार रुपये ग्राहक को मानसिक परेशानी के मुआवजे के रूप में देना होंगे. तो वहीं 5 हजार रुपये ग्राहक के कानूनी खर्च के लिए देने होंगे. इस तरह ग्राहक को कुल 6,000 रुपये मिलेंगे, जबकि रेस्टोरेंट को इसके अलावा 1 लाख रुपये उपभोक्ता कल्याण कोष में जमा करने होंगे.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में हर साल कितने करोड़ की बिजली चोरी होती है? चौंका देंगे रिपोर्ट के आंकड़े

प्रतीक्षा राणावत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 12 वर्षों का अनुभव है. इन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मल्टीमीडिया (B.Sc - Multimedia) में ग्रेजुएशन किया है और इसके बाद जन संचार (Mass Communication) में पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया है. अपने करियर की शुरुआत इन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, लेकिन समय के साथ लेखन में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई. वर्तमान में प्रतीक्षा बिजनेस से जुड़े विषयों के लिए लेखन करती हैं. इसके साथ- साथ ही इन्हें ट्रैवलिंग, नई चीज़ों को एक्सप्लोर करना और किताबें पढ़ने का भी शौक है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

आज दशहरा पर बैंक बंद, अब कब खुलेंगे? इस हफ्ते का टाइम टेबल जानिए
आज दशहरा पर बैंक बंद, अब कब खुलेंगे? इस हफ्ते का टाइम टेबल जानिए
बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
Advertisement

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
Embed widget