एक्सप्लोरर

Year Ender 2023 Housing: हाउसिंग सेक्टर के लिए शानदार रहा ये साल, 2023 में 40 फीसदी तक बिक्री बढ़ने का अनुमान

Housing Sector in 2023: यह साल रियल एस्टेट खासकर हाउसिंग सेक्टर के लिए काफी बढ़िया साबित हुआ है. आइए जानते हैं कि 2023 के दौरान हाउसिंग सेक्टर के मेजर ट्रेंड क्या रहे...

साल 2023 अब अपने आखिरी चरण में है. दिसंबर महीने की 15 तारीख हो चुकी है. यानी साल का आखिरी महीना भी आधा गुजर चुका है. अब बस दो सप्ताह की बात है और फिर नए साल यानी 2024 की शुरुआत हो जाएगी. अब जब यह साल समाप्त होने को है, आइए जानते हैं कि यह पूरा साल हाउसिंग सेक्टर के लिए कैसा गुजरा है और नए साल में इस सेक्टर का हाल कैसा रहने वाला है...

पिछले साल से इतनी ज्यादा बिक्री

आंकड़े बताते हैं कि यह साल रियल एस्टेट खासकर हाउसिंग सेक्टर के लिए काफी शानदार साबित हुआ है. इस साल भले ही होम लोन की ब्याज दरें अपने उच्च स्तर पर बनी रहीं, लेकिन उसके बाद भी घरों की डिमांड मजबूत बनी रही. एनारॉक की एक ताजी रिपोर्ट बताती है कि 2023 में घरों की बिक्री का फाइनल आंकड़ा पिछले साल यानी 2022 की तुलना में करीब 40 फीसदी ज्यादा रह सकता है.

पहले 9 महीने की बिक्री का आंकड़ा

रिपोर्ट के अनुसार, 2023 के दौरान पहले 9 महीनों में देश के टॉप-7 शहरों में 3.49 लाख करोड़ रुपये के घर बिक चुके हैं. शुरुआती 9 महीने में ही पूरे 2022 की बिक्री का आंकड़ा पीछे छूट चुका है. टॉप शहरों में घरों की बिक्री की जो रफ्तार है, उस हिसाब से साल के आखिरी तीन महीनों में कम से कम 1 लाख करोड़ रुपये के घर बिक जाएंगे. इस तरह पूरे साल का आंकड़ा 4.5 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच सकता है. पिछले साल 3.27 लाख करोड़ रुपये के घरों की बिक्री हुई थी. इस तरह 2023 में घरों की बिक्री में 37.61 फीसदी की बढ़ोतरी का अनुमान है.

उच्च स्तर पर हैं होम लोन की ब्याज दरें

यह हाल तब है, जब 2023 में ब्याज दरें अपने उच्च स्तर पर रहीं. रिजर्व बैंक ने पिछले साल मई से रेपो रेट को बढ़ाने की शुरुआत की, जो इस साल फरवरी तक जारी रहा. इस दौरान रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में कुल 2.50 फीसदी की बढ़ोतरी की, जिससे रेपो रेट 6.50 फीसदी के उच्च स्तर पर पहुंच गया. आरबीआई की एमपीसी की दिसंबर बैठक हो चुकी है और इस बार भी रेपो रेट को स्थिर रखा गया है. चूंकि रेपो रेट अपने उच्च स्तर पर है तो होम लोन भी महंगे हैं. हालांकि इस बात का घरों की बिक्री पर असर नहीं दिखा.

इस साल महंगे घरों की ज्यादा हुई बिक्री

वैल्यू की जगह अगर यूनिट के हिसाब से देखें तो घरों की बिक्री में इजाफे का आंकड़ा कुछ कम हो जाता है. इस साल के पहले 9 महीनों के दौरान शीर्ष सात शहरों में 3.49 लाख से ज्यादा हाउसिंग यूनिट की बिक्री हुई है. पिछले साल 3.65 लाख घरों की बिक्री हुई थी. वैल्यू के हिसाब से बिक्री 9 महीने में ही पिछले साल को पार कर चुकी है. इसका कारण है कि 2023 में हाई-टिकट वैल्यू वाले घर यानी लग्जरी घर ज्यादा बिके हैं.

नए साल में ट्रेंड बरकरार रहने की उम्मीद

अगले साल की बात करें तो मकानों की बिक्री में तेजी का ट्रेंड बरकरार रहने की उम्मीद है. अगले वित्त वर्ष में रेपो रेट के कम होने की शुरुआत हो जाएगी. जैसे-जैसे रेपो रेट कम होगा, होम लोन सस्ते होते जाएंगे. इससे घरों की मांग को और सपोर्ट मिल सकता है. सीबीआरई की एक रिपोर्ट बताती है कि 2024 में हाई-टिकट वैल्यू वाले घरों की बिक्री मजबूत रहने की उम्मीद है. सबसे ज्यादा तेजी 45 लाख रुपये से 1 करोड़ रुपये तक के घरों की मांग में देखने को मिल सकती है.

ये भी पढ़ें: अगले सप्ताह खुलेगा 740 करोड़ का आजाद इंजीनियरिंग आईपीओ, जानिए इश्यू प्राइस से लेकर बाकी सारे डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

C. Vijayakumar: 176 करोड़ का पैकेज, कौन हैं विजय कुमार? कैसे बने IT सेक्टर में भारत के सबसे महंगे CEO?
C. Vijayakumar: 176 करोड़ का पैकेज, कौन हैं विजय कुमार? कैसे बने IT सेक्टर में भारत के सबसे महंगे CEO?
Fuel Price Hike: बढ़ सकती हैं पेट्रोल और गैस की कीमतें, कच्चे तेल पर संकट, लाल सागर में किसने की समुद्री नाकाबंदी?
बढ़ सकती हैं पेट्रोल और गैस की कीमतें, कच्चे तेल पर संकट, लाल सागर में किसने की समुद्री नाकाबंदी?
Share Market Today: सेंसेक्स-निफ्टी की सुस्त शुरुआत, HDFC Bank में गिरावट से बाजार पर दबाव, PSU बैंक शेयरों में खरीदारी
Share Market Today: सेंसेक्स-निफ्टी की सुस्त शुरुआत, HDFC Bank में गिरावट से बाजार पर दबाव, PSU बैंक शेयरों में खरीदारी
Gold Silver Price Today: सोना खरीदने का है प्लान? पहले जान लें 22K, 18K का भाव, चांदी भी हुई है महंगी
Gold Silver Price Today: सोना खरीदने का है प्लान? पहले जान लें 22K, 18K का भाव, चांदी भी हुई है महंगी

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget