एक्सप्लोरर

खाने-पीने की वस्तुओं के दाम घटने से दिसंबर में थोक महंगाई दर घटकर 3.58%

खाने-पीने की वस्तुओं के दाम घटने से महंगाई दर में कमी आई. हालांकि इस दौरान ईंधन की कीमत में वृद्धि दर्ज की गयी. सरकारी आंकड़े के मुताबिक खाद्य समूह की महंगाई दर दिसंबर में 4.72 फीसदी रही जो नवंबर 2017 में 6.06 फीसदी थी.

नई दिल्ली: थोक महंगाई दर के मोर्चे से कुछ राहत की खबर आई है. थोक मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई दर दिसंबर 2017 में कम होकर 3.58 फीसदी रही. थोक महंगाई दर एक महीना पहले नवंबर 2017 में 3.93 फीसदी और एक साल पहले दिसंबर में 2.10 फीसदी थी. इस बीच, अक्तूबर का महंगाई आंकड़ा संशोधित होकर 3.68 फीसदी हो गया. इससे पहले अस्थायी अनुमान में यह आंकड़ा 3.59 फीसदी था.

खाने-पीने की वस्तुओं के दाम घटने से महंगाई दर में कमी आई. हालांकि इस दौरान ईंधन की कीमत में वृद्धि दर्ज की गयी. सरकारी आंकड़े के मुताबिक खाद्य समूह की महंगाई दर दिसंबर में 4.72 फीसदी रही जो नवंबर 2017 में 6.06 फीसदी थी.

सब्जियों की महंगाई दर सब्जियों की महंगाई में कुछ नरमी रही. दिसंबर में इस सेगमेंट में सालाना आधार पर महंगाई दर 56.46 फीसदी रही जो इससे पिछले महीने 59.80 फीसदी थी. हालांकि, प्याज का थोक भाव दिसंबर में 197.05 फीसदी बढ़ गया. अंडा, मांस और मछली जैसे प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों की महंगाई दर दिसंबर में घटकर 1.67 फीसदी रही. हालांकि, फल के मामले में यह बढ़कर 11.99 फीसदी रही.

ईंधन एवं बिजली खंड की महंगाई दर ईंधन एवं बिजली खंड में थोक महंगाई दिसंबर में बढ़कर 9.16 फीसदी रही जबकि मैन्यूफैक्चरिंग प्रोडेक्ट्स के मामले में यह 2.61 फीसदी थी.

खुदरा महंगाई दर या रिटेल इंफ्लेशन रेट पिछले हफ्ते जारी आंकड़े के मुताबिक खाद्य वस्तुओं खासकर सब्जियों के दाम बढ़ने से खुदरा महंगाई दिसंबर में बढ़कर 5.21 फीसदी पहुंच गयी जो रिजर्व बैंक के संतोषजनक स्तर से ऊपर है. रिजर्व बैंक मुख्य नीतिगत दर पर निर्णय करते समय खुदरा महंगाई को ध्यान में रखता है.

रिजर्व बैंक ने दिसंबर में मौद्रिक नीति समीक्षा में प्रमुख नीतिगत दर को यथावत रखा. वहीं चालू वित्त वर्ष की शेष अवधि के लिये खुदरा महंगाई के अनुमान को बढ़ाकर 4.3 से 4.7 फीसदी कर दिया. इसका कारण ग्लोबल स्तर पर कच्चे तेल के दाम में तेजी और सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों का लागू होना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: UPI ट्रांजैक्शन पर फीस की मांग? नई आफत या राहत
Xप्लेन: UPI ट्रांजैक्शन पर फीस की मांग? नई आफत या राहत
135 साल पुराना कानून खत्म, अब कोर्ट में मान्य होंगे स्क्रीनशॉट्स-डिजिटल सबूत, आप पर होगा सीधा असर
135 साल पुराना कानून खत्म, अब कोर्ट में मान्य होंगे स्क्रीनशॉट्स-डिजिटल सबूत, आप पर होगा सीधा असर
पाकिस्तान की PIA संभालने वाले थे Air India के नए CEO टेवोलडे, पढ़ें रोचक कहानी
पाकिस्तान की PIA संभालने वाले थे Air India के नए CEO टेवोलडे, पढ़ें रोचक कहानी
100 रुपए में डिजिटल गोल्ड ले रहे Gen Z, इसे खरीदने का तरीका क्या है?
100 रुपए में डिजिटल गोल्ड ले रहे Gen Z, इसे खरीदने का तरीका क्या है?

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल किस केस में दोषी करार? कौन-कौन से आरोप
तरुण तेजपाल किस केस में दोषी करार? कौन-कौन से आरोप
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Embed widget