एक्सप्लोरर

MGNREGA Demand: अर्थव्यवस्था के लिए ठीक नहीं है ये संकेत, गांवों में बढ़ गई काम मांगने वालों की संख्या

MGNREGS: अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर एक बुरी खबर आई है. ग्रामीण इलाकों में मनरेगा के तहत काम मांगने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है.

Rural Job Scheme: अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर एक बुरी खबर आई है. सरकार द्वारा चलाई जाने वाली प्रमुख ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मनरेगा के तहत रोजगार की चाह रखने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है. इकोनॉमिक टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2024 की पहली छमाही में मनरेगा के तहत काम की मांग में बढ़ोतरी हुई है. ऐसे में आने वाले दिनों में औद्योगिक सुधार की उम्मीद को लेकर बड़ा झटका लगा है और देश में रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

मनरेगा के लिए नहीं हैं फंड्स की कमी- सरकार

इस मामले पर एक अधिकारी ने ET से बात करते हुए जानकारी दी है कि वित्त वर्ष 2024 में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (MGNREGS) के लिए तय किए गए बजट में से 93 फीसदी हिस्सा पहले ही खर्च किया जा चुका है. ऐसे में आने वाले दिनों में इस वित्त वर्ष में इस स्कीम को आगे चलाने के लिए सरकार के पास 'पर्याप्त' फंड की कमी पड़ सकती है और उसे आगे इस स्कीम में और बजट बढ़ाने की आवश्यकता पड़ सकती है. बता दें कि वित्त वर्ष 2024 में सरकार ने पहले ही मनरेगा के तहत 60,000 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया था. मनरेगा फंड्स को लेकर दी गई अहम जानकारी में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने गुरुवार को जानकारी दी कि इस योजना में पैसे की कोई कमी नहीं है और पश्चिम बंगाल के मनरेगा फंड्स को पैसों की कमी के कारण नहीं बल्कि केंद्र के दिशा निर्देशों का पालन न करने के कारण किया गया है.

अर्थव्यवस्था के लिए हैं बुरा संकेत

एक्सपर्ट्स के मुताबिक वित्त वर्ष 2024 में ग्रामीण इलाके में मनरेगा की बढ़ती मांग अर्थव्यवस्था के लिए एक बुरा संकेत है. गांव में मनरेगा के तहत काम मांगने वालों की संख्या में इजाफा इस बात की ओर इशारा करता है कि शहर में मजदूरों की मांग कम हुई है. आमतौर पर ग्रामीण मजदूर शहरों की फैक्ट्रियों में काम करते हैं. ऐसे में यह आंकड़े इस बात का संकेत दे रहे हैं पिछले छह महीने में फैक्ट्रियों में काम सुस्त पड़ा है जो अर्थव्यवस्था के लिहाज से अच्छा संकेत नहीं है. इसके साथ ही इस साल मानसून में सामान्य से कम हुई बारिश ने कृषि क्षेत्र में भी मजदूरों की मांग को कम कर दिया है. इस वित्त वर्ष के जुलाई तक देश के औद्योगिक उत्पादन में 4.8 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है, लेकिन यह पिछले साल के मुकाबले 10 फीसदी तक कम है.

मनरेगा के तहत मिला इतने लोगों को रोजगार

मनरेगा के तहत अप्रैल से सितंबर के बीच रोजगार की मांग करने वालों की संख्या में 9 फीसदी का इजाफा दर्ज हुआ है. वहीं कुल 19.2 करोड़ लोगों ने इस योजना के तहत काम किया है जो पिछले साल की तुलना में 4.6 फीसदी ज्यादा है. पहली तिमाही की बात करें तो 15 करोड़ से अधिक लोगों ने मनरेगा के तहत काम मांगा था जो पिछले साल की तुलना में 8.5 फीसदी ज्यादा रहा है.

ये भी पढ़ें-

Petrol Diesel Rate: नोएडा से लेकर आगरा तक सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें प्रमुख शहरों में क्या हैं नए रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

युवाओं को रोजगार देने नई निवेश नीति लाई सरकार, 120% देगी आर्थिक मदद
युवाओं को रोजगार देने नई निवेश नीति लाई सरकार, 120% देगी आर्थिक मदद
क्या है DICGC? कैसे होगा इससे खाते में रखा पैसा सुरक्षित, RBI ने बताया
क्या है DICGC? कैसे होगा इससे खाते में रखा पैसा सुरक्षित, RBI ने बताया
UPI MDR: दुकानदारों को मिले Soundbox पर 130 रुपए का किराया होगा खत्म
UPI MDR: दुकानदारों को मिले Soundbox पर 130 रुपए का किराया होगा खत्म
पिछले साल धनतेरस पर खरीदे सोने का दाम आज कितना पहुंचा, फायदा या नुकसान?
पिछले साल धनतेरस पर खरीदे सोने का दाम आज कितना पहुंचा, फायदा या नुकसान?

वीडियोज

UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत
UP Politics 2027: यूपी की लड़ाई...'श्रीकृष्ण' पर आई! | BJP | SP | BSP | Akhilesh Yadav | Breaking
UP Elections 2027: 22 में श्रीराम, 27 में श्रीकृष्ण बनाएंगे काम? | CM Yogi | Akhilesh Yadav
Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US मिडटर्म चुनाव के नतीजे से एर्दोगन को उम्मीद! ‘इलाके में जल्द से जल्द हो शांति’
US मिडटर्म चुनाव के नतीजे से एर्दोगन को उम्मीद! ‘इलाके में जल्द से जल्द हो शांति’
कांग्रेस पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, 'पूरे देश में आपने BJP की...'
AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत, 'अपने अंदर झांक कर देखिए'
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget