एक्सप्लोरर

अमेरिकी स्टॉक मार्केट में मचा हाहाकार! आखिर क्यों 2 सालों में 100 से नीचे फिसला अमेरिकी डॉलर इंडेक्स, ये है बड़ी वजह

US Dollar Slips: अमेरिकी डॉलर इंडेक्स शुक्रवार को 2 परसेंट गिरकर 9.02 पर आ गया, जो जुलाई 2023 के बाद से इसके अब तक का निचला स्तर है. टैरिफ से अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर निवेशकों का भरोसा कम हो रहा है.

US Dollar Slips: अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में शुक्रवार को 11 अप्रैल को लगातार चौथे सत्र में गिरावट दर्ज की गई, जो जुलाई 2023 के बाद पहली बार 100 अंक से नीचे फिसलकर 99.02 पर पहुंच गया. इसी के साथ अप्रैल में अमेरिकी डॉलर के वैल्यू में 4.21 परसेंट की गिरावट आई. जनवरी के महीने में डॉलर इंडेक्स 110 के लेवल पर आ गया था. तब से अब तक इसमें 9.31 परसेंट की गिरावट आई है. डॉलर में आई यह गिरावट अमेरिकी अर्थव्यवस्था को लेकर निवेशकों के कम होते भरोसे का संकेत है, जो अब सुरक्षित ठिकाने या सेफ हेवेन माने जाने वाले स्विस फ्रैंक, जापानी येन, यूरो और सोने का रूख कर रहे हैं. 

अमेरिकी डॉलर पर बढ़ रहा दबाव

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया भर में अपने तमाम ट्रेडिंग पार्टनर्स पर भारी-भरकम टैरिफ लगाया है. इससे अमेरिका को गंभीर आर्थिक परिणाम भुगतने और मंदी की आशंका बढ़ गई है. इस चिंता के कारण ही निवेशक अमेरिकी एसेट्स से लगातार पैसा निकाल रहे हैं. इससे शेयर बाजारों में गिरावट आ रही है. अमेरिकी डॉलर पर दबाव बढ़ रहा है.

गुरुवार को अमेरिका ने चीनी वस्तुओं के आयात पर टैरिफ को 125 से बढ़ाकर 145 परसेंट कर दिया. इस पर जवाबी कार्रवाई करते हुए चीन ने भी अमेरिकी आयात पर टैरिफ को 84 परसेंट से बढ़ाकर 125 परसेंट कर दिया. दोनों देशों के उठाए गए इस कदम के चलते ट्रेड वॉर का खतरा और भी कहीं ज्यादा बढ़ गया है.

डॉलर में आई 10 साल की बड़ी गिरावट

अमेरिका में मंदी को लेकर बढ़ती आशंकाओं के बीच निवेशक जापानी येन और स्विस फ्रैंक जैसी सुरक्षित मुद्राओं की ओर आकर्षित हो रहे हैं. शुक्रवार को डॉलर स्विस फ्रैंक के मुकाबले 10 साल के अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया और येन के मुकाबले छह महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया. वहीं, 1.7 परसेंट की बढ़त के साथ यूरो 1.13855 डॉलर पर पहुंच गया, जो आखिरी बार फरवरी 2022 में इस लेवल पर पहुंचा था. इस दौरान सोना भी रिकॉर्ड हाई लेवल को छू लिया. 

5 नवंबर को ट्रंप की जीत के बाद डॉलर इंडेक्स में जबरदस्त उछाल आया था और अगले दो महीने तक भी यह सिलसिला जारी रहा. जनवरी में कुछ समय के लिए यह 110 के लेवल से ऊपर जा चुका था. बाद में ट्रंप की व्यापार नीतियों के अपेक्षा से ज्यादा आक्रामक होने के चलते इसमें लगातार गिरावट जारी है. 

 

ये भी पढ़ें:

'आखिर तक लड़ेंगे', ट्रंप के कदम के बाद चीन का और बड़ा पलटवार, अब 125% टैरिफ वाली दागी मिसाइल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG News: ये देश ना होता तो आज भारत में गैस सिलेंडर के लाले पड़ जाते! यूएई और सऊदी अरब छूटे पीछे
ये देश ना होता तो आज भारत में गैस सिलेंडर के लाले पड़ जाते! यूएई और सऊदी अरब छूटे पीछे
Flight News: फ्लाइट के भीतर शख्स के सिर में लगी चोट, अब 2 लाख का मुआवजा देगी ये एयरलाइंस
Flight News: फ्लाइट के भीतर शख्स के सिर में लगी चोट, अब 2 लाख का मुआवजा देगी ये एयरलाइंस
Gold Price: क्या आज है सोना खरीदने का अच्छा मौका? एक्सपर्ट्स ने बताया, अब और कीमत गिरेगी या नहीं
क्या आज है सोना खरीदने का अच्छा मौका? एक्सपर्ट्स ने बताया, अब और कीमत गिरेगी या नहीं
200 Note: कैसे पहचानें 200 रुपए का नोट असली है या नकली, RBI के इन 7 प्वाइंट्स से दूर करें कंफ्यूजन
कैसे पहचानें 200 रुपए का नोट असली है या नकली, RBI के इन 7 प्वाइंट्स से दूर करें कंफ्यूजन

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Embed widget