एक्सप्लोरर

तो इस राज्य के लोग हफ्ते में 70 घंटे से अधिक करते हैं काम... पीएम मोदी के इस अधिकारी ने किया बड़ा खुलासा

Working hours: हफ्ते में 70 घंटे काम करना है या 90 घंटे, इंटरनेट पर यह अभी भी बहस का मुद्दा बना हुआ है. इस बीच प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद की सदस्य डॉ. शमिका रवि ने बड़ा खुलासा किया.

Working hours: भारत में 70 घंटे काम करने को लेकर बहस छिड़ी हुई है. एक तरफ इंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति ने भारत में युवाओं को हफ्ते में 70 घंटे काम करने की बात की थी, वहीं एल एंड टी के चेयरमैन ने हफ्ते में 90 घंटे काम करने का बयान दिया था. इस बीच प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद की सदस्य डॉ. शमिका रवि ने एक रिसर्च पेपर जारी किया, जिसमें खुलासा किया गया है कि भारत में लोग असल में कितना काम करते हैं. 

अपनी इस एनालिसिस को उन्होंने Time Spent on Employment-Related Activities in India का शीर्षक दिया, जो 2019 में सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के इस्तेमाल किए गए आंकड़ों पर आधारित है. 

कितना काम करते हैं भारतीय

भारत में सैलरीड वर्कर्स हर दिन औसतन 422 मिनट और हफ्ते में लगभग 42 घंटे काम करते हैं. जहां शहर में लोग 469 मिनट (7.8 घंटे) काम करते हैं, वहीं गांव में लोग औसतन 399 मिनट (6.65 घंटे) काम करते हैं. इसी तरह से सरकारी कर्मचारी प्राइवेट या पब्लिक लिमिटेड कंपनियों के वर्कर्स के मुकाबले हर दिन 45 मिनट कम काम करते हैं. जबकि शहर में सरकारी कर्मचारी गांव में सरकारी कर्मचारियों के मुकाबले हर रोज एक घंटा ज्यादा काम करते हैं. 

अलग-अलग राज्यों में वर्क कल्चर

दमन और दीव व दादरा और नगर हवेली जैसे केंद्र शासित प्रदेशों में हर रोज 600 मिनट से अधिक काम होता है, जबकि गोवा और पूर्वोत्तर राज्यों में औसतन 360 मिनट से कम काम होता है. एक तरफ दिल्ली में लोग 8.3 घंटे काम करते हैं, वहीं गोवा में वर्कर्स केवल 5.5 घंटे काम करते हैं. 

पुरुषों और महिलाओं के काम करने में अंतर

शहरों में महिलाएं पुरुषों के मुकाबले हर रोज दो घंटे कम काम करती हैं, जबकि गांव की महिलाएं इस मामले में पुरुषों से 1.8 घंटे पीछे हैं. अनुसूचित जनजातियां अन्य समूहों की तुलना में कम घंटे काम करते हैं, जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) राष्ट्रीय औसत के बराबर है. 

काम के घंटे का इकोनॉमिक प्रोडक्टिविटी पर असर

डॉ. रवि की एनालिसिस में यह देखा गया है कि काम के समय में 1 परसेंट के इजाफे से प्रति व्यक्ति शुद्ध राज्य घरेलू उत्पाद (NSDP) में 1.7 परसेंट की बढ़ोतरी होती है. बड़े राज्यों में काम के घंटों में 1 परसेंट की बढोतरी से NSDP में 3.7 परसेंट तक की वृद्धि हुई है. 

काम के मामले में कौन सा राज्य आगे

मौजूदा समय में गुजरात की आबादी में से सबसे अधिक 7.21 परसेंट लोग हफ्ते में 70 घंटे से अधिक काम करते हैं, जबकि बिहार में यह अनुपात केवल 1.05 परसेंट है. 

ये भी पढ़ें: 

राहुल गांधी इन म्यूचुअल फंड्स में करते हैं निवेश, जानिए आप कैसे कर सकते हैं इनवेस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
RBI MPC: ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget