एक्सप्लोरर

राहुल गांधी इन म्यूचुअल फंड्स में करते हैं निवेश, जानिए आप कैसे कर सकते हैं इनवेस्ट

Rahul Gandhi: हमारी और आपकी ही तरह कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी कई जगह इंवेस्टमेंट कर रखा है. इनमें 7 ऐसे म्यूचुअल फंड्स भी शामिल हैं, जिनमें उन्होंने बड़ा निवेश किया है.

Rahul Gandhi: म्यूचुअल फंड्स इंवेस्टमेंट का एक ऐसा तरीका है, जिसके जरिए लॉन्ग टर्म फाइनेंशियल गोल को पूरा किया जा सकता है. आज हम आपको इस खबर में उन सात म्यूचुअल फंड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 3.81 करोड़ रुपये का निवेश किया है. इनमें स्मॉल और मिड कैप म्यूचुअल फंड्स भी शामिल हैं. अप्रैल, 2024 में इंडिया टुडे में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने एचडीएफसी स्मॉल कैप रेगुलर (ग्रोथ) में सबसे अधिक पैसा लगाया है, जिसका मार्केट वैल्यू 1.23 करोड़ रुपये है. इसके बाद 1.02 करोड़ रुपये के मार्केट वैल्यू के साथ आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल रेगुलर सेविंग्स फंड लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. 

इन म्यूचुअल फंड्स में भी राहुल गांधी ने लगाए पैसे

डेटा से इस बात का भी खुलासा हुआ कि एचडीएफसी स्मॉल कैप रेगुलर (ग्रोथ) स्कीम के नेट एसेट वैल्यू (एनएवी) में पिछले साल 51.85 परसेंट तक का इजाफा हुआ. इसी के साथ राहुल गांधी ने एचडीएफसी हाइब्रिड डेट फंड (जी) में भी निवेश किया है, जिसकी वैल्यू 79 लाख रुपये है.

एचडीएफसी मिड-कैप अपॉर्चुनिटीज फंड - डायरेक्ट प्लान, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल इक्विटी एंड डेट फंड ग्रोथ और पराग पारिख फ्लेक्सी कैप फंड (डायरेक्ट प्लान) में से हर एक में 19-19 लाख रुपये का निवेश किया है. एचडीएफसी स्मॉलकैप डायरेक्ट प्लान (ग्रोथ) में भी राहुल गांधी ने 17 लाख रुपये का इंवेस्टमेंट कर रखा है. 

गोल्ड बॉन्ड में भी कर रखा है इंवेस्टमेंट 

इतना ही नहीं, राहुल गांधी ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश किया है. उनके पास सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 2020-21 की 220 यूनिट हैं, जिसकी कीमत 15 मार्च तक 15.21 लाख रुपये आंकी गई. इसके अलावा, 15 मार्च तक राहुल गांधी के पब्लिक प्रोविडेंट फंड में 61.52 लाख रुपये का बैलेंस रहा. इसी के साथ राहुल गांधी के पास 11.15 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है और दो बैंक अकाउंट्स में 26.25 लाख रुपये का बैलेंस है. 

बता दें कि बीते साल केरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ने से पहले 3 अप्रैल को अपना नामाकंन भरा था और इसी के साथ उन्होंने चुनाव आयोग में एक हलफनामा भी दाखिल किया, जिसमें उनकी सेविंग्स और इंवेस्टमेंट का खुलासा हुआ था. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

गिग वर्कर्स के लिए सरकार उठाने जा रही है बड़ा कदम, अब इन्हें नहीं रहेगी आने वाले 'कल' की फिक्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI PIN से 5 मिनट में 11 बार निकले 72000 रुपए, अब ग्राहक को हर्जाना देगा बैंक
UPI PIN से 5 मिनट में 11 बार निकले 72000 रुपए, अब ग्राहक को हर्जाना देगा बैंक
भारत के डिजिटल दशक का टिकट है Jio IPO, घर घर पहुंचेगा 5G, ब्रॉडबैंड और AI
भारत के डिजिटल दशक का टिकट है Jio IPO, घर घर पहुंचेगा 5G, ब्रॉडबैंड और AI
दिल्ली में अब सिर्फ 2.5 लाख ई-रिक्शा चलेंगे, सरकार ने लगाया ब्रेक
दिल्ली में अब सिर्फ 2.5 लाख ई-रिक्शा चलेंगे, सरकार ने लगाया ब्रेक
ऑनलाइन पेमेंट से डरता है पाकिस्तान, लोग आज भी रखते हैं खूब नकदी
ऑनलाइन पेमेंट से डरता है पाकिस्तान, लोग आज भी रखते हैं खूब नकदी

वीडियोज

YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget