एक्सप्लोरर

Who is George Soros?: कौन हैं अरबपति जॉर्ज सोरोस, भारतीय नेताओं के आईफोन हैकिंग प्रकरण में आ रहा जिनका नाम?

India iPhone Hacking: भारत में अभी आईफोन हैकिंग का मामला चर्चा में है. बताया जा रहा है कि कई विपक्षी नेताओं के फोन हैक करने का प्रयास किया गया है. अब इस प्रकरण में जॉर्ज सोरोस का नाम सामने आ रहा है...

देश में इन दिनों आईफोन हैकिंग प्रकरण को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है. ऐसा आरोप है कि विपक्ष के कई नेताओं और कुछ पत्रकारों के आईफोन को हैक करने का प्रयास किया गया है. इस संबंध में कई लोगों को एप्पल की ओर से अलर्ट मिला है, जिसमें कहा गया है कि उनके आईफोन को हैक करने का प्रयास किए जाने की आशंका है.

इन लोगों को एप्पल ने किया अलर्ट

एप्पल की ओर से भेजे गए नोटिफिकेशन में आशंका जताई गई है कि यह प्रयास स्टेट स्पॉन्सर्ड हैकर्स यानी सरकार समर्थित हैकरों के द्वारा किया गया है. जिन्हें एप्पल की ओर से हैकिंग के अलर्ट भेजे गए हैं, उनमें महुआ मोइत्रा, प्रियंका चतुर्वेदी, राघव चड्ढा, शशि थरूर, अखिलेश यादव, पवन खेड़ा, सिद्धार्थ वरदराजन, समीर शरण आदि के नाम शामिल हैं. लोगों ने एप्पल की ओर से भेजे गए अलर्ट का स्क्रीनशॉट ट्विटर पर पोस्ट किया है. विपक्षी नेता इसे मोदी सरकार से जोड़ रहे हैं.

कैसे निकला जॉर्ज सोरोस से कनेक्शन?

उसके बाद यह मुद्दा काफी गरम हो चुका है और राजनीतिक रंग रूप ले चुका है. इस पूरे मसले पर पक्ष और विपक्ष की ओर से आरोपों व प्रत्यारोपों का दौर चल रहा है. छिड़ी बहस में अब अरबपति जॉर्ज सोरोस का नाम सामने आया है. भाजपा आईटी सेल के हेड अमिल मालवीय ने द स्टोरी टेलर नामक एक हैंडल के अपडेट को एक्स पर शेयर किया है, जिसमें पूरे प्रकरण से जॉर्ज सोरोस को जोड़ा जा रहा है.

एप्पल के साथ सोरोस का संबंध?

दरअसल एप्पल की ओर से जो हैकिंग अलर्ट भेजे गए हैं, उसमें डिजिटल सिक्योरिटी हेल्पलाइन के रूप में एक्सेस नाउ डॉट ओआरजी का जिक्र किया गया है. द स्टोरी टेलर हैंडल का कहना है कि जिस एक्सेस नाउ डॉट ओआरजी वेबसाइट को एप्पल नोटिफिकेशन में डिजिटल सिक्योरिटी हेल्पलाइन बताया जा रहा है, वह जॉर्ज सोरोस से फंडेड है. यह पहली बार नहीं है, जब भारत में छिड़े किसी राजनीतिक विवाद में जॉर्ज सोरोस का नाम सामने आया है. जॉर्ज सोरोस और उनसे जुड़ी फर्मों के ऊपर दुनिया के कई देशों में अस्थिरता फैलाने के आरोप लग चुके हैं.

कौन हैं अरबपति जॉर्ज सोरोस?

तो अब सबसे बड़ा सवाल उठता है कि आखिर ये जॉर्ज सोरोस है कौन? जॉर्ज सोरोस मूलत: हंगरी के हैं और एक अमेरिकी बिजनेसमैन हैं. उनकी मौजूदा नेटवर्थ करीब 7 बिलियन डॉलर बताई जाती है. जॉर्ज सोरोस की पहचान शेयर बाजार के इन्वेस्टर, व्यापारी, सटोरिए और सोशल वर्कर के तौर पर होती है. उन्होंने ओपन सोसायटी फाउंडेशन को 32 बिलियन डॉलर से ज्यादा का डोनेशन दिया है.

विवादों से काफी पुराना है संबंध

जॉर्ज सोरोस का विवादों से पुराना नाता रहा है. उन्हें कई कॉस्पिरेसी थियरीज से जोड़ा जाता रहा है. इसी साल फरवरी में दिया सोरोस का एक संबोधन खूब विवादित हुआ था, जिसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय बिजनेसमैन गौतम अडानी की आलोचना करते दिखते हैं. जॉर्ज सोरोस उक्त संबोधन में मोदी सरकार को अपदस्थ करने की वकालत भी करते हैं. भाजपा ने उस समय भी सोरोस को आड़े हाथों लिया था.

मस्क ने बताया मानवता का दुश्मन

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क भी सोरोस के विरोधी हैं. मस्क कई मौकों पर सोरोस की कड़ी आलोचना कर चुके हैं. एक हालिया पॉडकास्ट में तो एलन मस्क कहते हैं कि सोरोस मानवता के विरोधी हैं. मस्क ने कहा कि सोरोस जो काम करते हैं, वो दरअसल सभ्यता की परतें उधेड़ने वाले होते हैं. एलन मस्क की इस टिप्पणी को सोरोस के द्वारा विभिन्न देशों में राजनीतिक दलों को दी जाने वाली फंडिंग से जोड़कर देखा जा रहा है. मस्क इससे पहले भी कई मौकों पर सोरोस को फार-लेफ्ट विचारधारा का बता चुके हैं.

ये भी पढ़ें: अगले सप्ताह खुलेगा आस्क ऑटो का आईपीओ, इतना बड़ा होगा साइज, प्राइस बैंड का भी चल गया पता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 से 50 रुपये तक महंगी हो सकती है शराब की बोतल, जानें कहां रेट बढ़ाने की चल रही तैयारी
10 से 50 रुपये तक महंगी हो सकती है शराब की बोतल, जानें कहां रेट बढ़ाने की चल रही तैयारी
शेयर बाजार में दहाड़ रहा यह स्टॉक, लिस्टिंग के बाद दनादन मार रहा अपर सर्किट; क्या दांव लगाना रहेगा सही?
शेयर बाजार में दहाड़ रहा यह स्टॉक, लिस्टिंग के बाद दनादन मार रहा अपर सर्किट; क्या दांव लगाना रहेगा सही?
Ethanol: भारी विरोध के आगे झुकी सरकार? पेट्रोल में 25% एथेनॉल मिलाने का फैसला टलना तय
Ethanol: भारी विरोध के आगे झुकी सरकार? पेट्रोल में 25% एथेनॉल मिलाने का फैसला टलना तय
Share Market Opening: खुलते ही रॉकेट सा भागा शेयर बाजार, पहली बार 78000 के पार पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी भी आगे
खुलते ही रॉकेट सा भागा शेयर बाजार, पहली बार 78000 के पार पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी भी आगे

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Maharashtra Rain Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
'मेरा पति है, 50 अफेयर करे मेरी प्रॉब्लम...तुझे क्या' शिल्पा शिंदे पर भड़कीं सुनीता आहूजा
'मेरा पति है, 50 अफेयर करे मेरी प्रॉब्लम...तुझे क्या' शिल्पा शिंदे पर भड़कीं सुनीता आहूजा
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने कई लोगों को कुचला, 4 की मौत, शवों के उड़े चीथड़े
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने कई लोगों को कुचला, 4 की मौत, शवों के उड़े चीथड़े
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
Difference Between Mumbai And Delhi: विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
Embed widget