एक्सप्लोरर

Young Professional Scheme: अगर आपको भी है इन मामलों का ज्ञान तो इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को आपकी ही तलाश!

What is Young Professional Scheme: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट अपने काम के दायरे में आने वाले विषयों की विशेषज्ञता रखने वाली प्रतिभाओं को आकर्षित करना चाह रहा है...

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट इन दिनों अपने काम के विषयों के बारे में जानकारी रखने वाले युवा पेशेवरों की तलाश कर रहा है. अगर आपको भी इनकम टैक्स से जुड़े उन कुछ विषयों की अच्छी जानकारी है, तो आपको इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के साथ काम करने का मौका मिल सकता है. यह डिपार्टमेंट की इस तरह की पहली स्कीम है.

युवा सीए और वकीलों के लिए मौका

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने इस स्कीम को लेकर हाल ही में एक पॉलिसी पेपर इश्यू किया है. डिपार्टमेंट ने मुहिम को यंग प्रोफेशनल स्कीम नाम दिया है. इस स्कीम के जरिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट लॉ और अकाउंटेंसी की जानकारी रखने वाले युवाओं को अपने साथ जोड़ना चाह रहा है. इसका मतलब हुआ कि युवा चार्टर्ड अकाउंटेंट और वकीलों को आने वाले दिनों में सीधे इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से जुड़ने का मौका मिल सकता है.

35 साल तक के लोगों के लिए चांस

पॉलिसी पेपर के अनुसार, अभी यह स्कीम दो साल के लिए होगी. स्कीम दो सालों में किस तरह के रिजल्ट देती है, उसके आधार पर स्कीम को आगे बढ़ाने या न बढ़ाने का फैसला लिया जाएगा. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट अभी 50 ऐसे प्रोफेशनल को हायर करेगा. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने इस स्कीम के तहत अपने साथ जुड़ने वाले अकाउंटेंसी व लॉ प्रोफेशनल्स की उम्र की अधिकतम सीमा 35 साल तय की है.

डिपार्टमेंट के लिए करना होगा ये काम

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के पॉलिसी पेपर के अनुसार, स्कीम के तहत हायर किए जाने वाले युवा पेशेवर विभिन्न प्लेटफॉर्म पर डिपार्टमेंट के प्रतिनिधित्व में मदद करेंगे. खासकर इनकम टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल के सामने की गई अपील के मामलों में ऐसे पेशेवर रिसर्च करने में मदद करेंगे और रेवेन्यू टीम की दलीलों को ठोस बनाएंगे.

हर महीने मिलेगा इतना स्टाइपेंड

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का कहना है कि उसके साथ यंग प्रोफेशनल स्कीम के तहत जुड़ने वाले युवा पेशेवरों को स्टाइपेंड के तौर पर हर महीने 40 हजार रुपये दिए जाएंगे. इन्हें हायर करने के बाद डिपार्टमेंट हर किसी के लिए मेंटॉर असाइन करेगा, जो युवा पेशेवरों को डिपार्टमेंट का काम समझाएंगे. ये पेशेवर विभिन्न मामलों में आईटीएटी की अलग-अलग बेंच के द्वारा दिए गए फैसलों की स्टडी करेंगे. अभी देश भर में 27 जगहों पर आईटीएटी की 63 बेंच काम कर रही हैं.

ये भी पढ़ें: कम होगी ईएमआई या बढ़ जाएगा ब्याज! बस दो दिन में आपको हो जाएगा मालूम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें
खाते में जमा किए 54 लाख कैश, फिर भी नहीं लगा टैक्स, केस जीत गया प्रॉपर्टी डीलर
खाते में जमा किए 54 लाख कैश, फिर भी नहीं लगा टैक्स, केस जीत गया प्रॉपर्टी डीलर
Mc D ने लॉन्च किया व्रत वाला बर्गर, किन चीजों से बना है?
Mc D ने लॉन्च किया व्रत वाला बर्गर, किन चीजों से बना है?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget