एक्सप्लोरर

ड्रैगन को टक्कर देगा 'भारत मार्ट', PM मोदी ने दुबई में किया शिलान्यास, जानिए क्या हैं इसकी खासियतें

Bharat Mart: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दुबई में भारत मार्ट का शिलान्यास किया. इससे चीन को कड़ी टक्कर मिलने वाली है. आइए जानते हैं क्या है भारत मार्ट और यह कैसे काम करने वाला है...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया संयुक्त अरब अमीरात यात्रा काफी चर्चा में है. पीएम मोदी की यह यात्रा देश से बाहर भी सुर्खियां बटोर रही हैं. इसकी सबसे मुख्य वजह है भारत मार्ट, पीएम मोदी ने बुधवार को जिसका शिलान्यास किया. बताया जा रहा है कि यह भारत मार्ट वैश्विक अर्थव्यवस्था और आपूर्ति श्रृंखला में चीन को टक्कर देने की भारतीय रणनीति का हिस्सा है. ऐसी उम्मीदें जाहिर की जा रही हैं कि आने वाले सालों में ग्लोबल सप्लाई चेन में चीन को रिप्लेस करने में भारत को इस मार्ट से काफी मदद मिलने वाली है.

2025 में परिचालन शुरू होने की उम्मीद

सबसे पहले तो ये जान लीजिए कि अभी भारत मार्ट का औपचारिक शिलान्यास हुआ है. प्रधानमंत्री मोदी के साथ संयुक्त अरब अमीरात के वाइस प्रेसिडेंट मोहम्मद बिन राशिद अल मख्तूम ने इसकी आधारशिला रखी है. अभी इसका पूरा कॉन्सेप्ट सामने नहीं आया है और न ही फिलहाल इसके निर्माण कार्य की शुरुआत हुई है. हालांकि निर्माण कार्य जल्द शुरू होने वाला है और अगले साल भारत मार्ट का परिचालन शुरू होने की उम्मीद है.

मार्ट में होंगी ये सारी सुविधाएं

जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, भारत मार्ट एक मार्ट जैसा ही होगा. यह भारत के निर्यातकों को दुबई में एक अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करेगा, जहां वे एक छत के नीचे अपने विभिन्न उत्पादों को प्रदर्शित कर सकेंगे. भारत मार्ट दुबई के जेबेल अली फ्री जोन यानी जाफ्जा में बनेगा. जाफ्जा का प्रबंधन डीपी वर्ल्ड के द्वारा किया जाता है. यह प्रस्तावित मार्ट 1 वर्गमीटर से ज्यादा में फैला होगा. मार्ट परिसर में कई तरह की सुविधाएं होंगी, जिनमें वेयरहाउस, रिटेल, हॉस्पिटलिटी आदि शामिल हैं.

डिजिटल प्लेटफॉर्म की भी योजना

भारत मार्ट के अंदर शोरूम, ऑफिस आदि सुविधाएं भी होंगी. मार्ट की वेयरहाउस फैसिलिटी में भारी मशीनों से लेकर जल्द खराब होने वाले सामानों तक, सबको स्टोर करने की सुविधा होगी. कुछ रिपोर्ट में ये भी दावा किया जा रहा है कि भारत मार्ट के तहत एक डिजिटल प्लेटफॉर्म बनाने की भी योजना है, जो दुनिया भर के खरीदारों को एक ही जगह पर हर तरह के मेड इन इंडिया प्रोडक्ट को खरीदने की सहूलियत देगा.

खुलेगी वैश्विक बाजार की खिड़की

जिस जेबेल अली फ्रील जोन में भारत मार्ट को बनाया जाएगा, उसकी भौगोलिक स्थिति भी काफी महत्वपूर्ण है. जाफ्जा के नाम से मशहूर फ्री जोन जेबेल अली पोर्ट के पास है. यानी रणनीतिक भौगोलिक स्थिति से भारत मार्ट को ग्लोबल ट्रेड रूट और ग्लोबल सप्लाई चेन के साथ इंटीग्रेट होने में आसानी रहेगी. कुल मिलाकर ऐसा कह सकते हैं कि दुबई स्थित भारत मार्ट भारतीय निर्यातकों खासकर एमएसएमई के लिए वैश्विक बाजार की खिड़की खोलेगा.

ड्रैगन मार्ट से चीन को हुआ फायदा

अभी दुबई में चीन का ड्रैगन मार्ट पहले से चल रहा है. ड्रैगन मार्ट ने चीन की कंपनियों को दुनिया भर में अपने उत्पादों के लिए बाजार खोजने में मदद की है. चीन की अर्थव्यवस्था की तरक्की में मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट का बड़ा योगदान है. चीन को दुनिया की फैक्ट्री भी कह दिया जाता है. दुनिया की फैक्ट्री कहे जाने वाले चीन में जो सामान बनते हैं, ड्रैगन मार्ट उनके लिए बाजार सुनिश्चित करता है. तैयार होने और परिचालन शुरू हो जाने के बाद भारत मार्ट ठीक यही काम भारतीय विनिर्माताओं के लिए करने वाला है.

ये भी पढ़ें: अडानी के बाद वेदांता की नैया पार लगाएगी ये इन्वेस्टमेंट फर्म, बिलियन डॉलर सौदे पर हो रही बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Price Today: गैस सिलेंडर के ताजा रेट जारी, बुकिंग से पहले जान लें आपके शहर में आज कितनी है कीमत
LPG Price Today: गैस सिलेंडर के ताजा रेट जारी, बुकिंग से पहले जान लें आपके शहर में आज कितनी है कीमत
Petrol- Diesel Price Today: 5 जुलाई को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानिए आज सस्ता हुआ या फिर नहीं बदले दाम
Petrol- Diesel Price Today: 5 जुलाई को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानिए आज सस्ता हुआ या फिर नहीं बदले दाम
Onion Price: सरकार ने 13% बढ़ाए प्याज खरीद के दाम, जानिए आपकी रसोई के बजट पर क्या होगा असर
Onion Price: सरकार ने 13% बढ़ाए प्याज खरीद के दाम, जानिए आपकी रसोई के बजट पर क्या होगा असर
Adani News: 'यह अमेरिका का काम नहीं', US न्याय विभाग ने अडानी पर केस बंद करने के फैसले को ठहराया सही
Adani News: 'यह अमेरिका का काम नहीं', US न्याय विभाग ने अडानी पर केस बंद करने के फैसले को ठहराया सही

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
ममता बनर्जी की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती, कहा- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
ममता की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
देखें आमिर खान की दुल्हनियां की खूबसूरत तस्वीरें, गौरी स्प्रैट 47 की उम्र में दिखती हैं इतनी गॉर्जियस
देखें आमिर खान की दुल्हनियां की खूबसूरत तस्वीरें, गौरी स्प्रैट 47 की उम्र में दिखती हैं इतनी गॉर्जियस
IND vs ENG 3rd T20 Date, Time, Venue: कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
'नेतन्याहू को पता है असली बॉस कौन', ईरान से खींचतान के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
'नेतन्याहू को पता है बॉस कौन', ईरान से तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
पारंपरिक खेती छोड़ उगाएं सफेद बैंगन, हर मंडी में हाथों-हाथ बिकेगी पूरी फसल
पारंपरिक खेती छोड़ उगाएं सफेद बैंगन, हर मंडी में हाथों-हाथ बिकेगी पूरी फसल
Embed widget