एक्सप्लोरर

GQG Partners: अडानी के बाद वेदांता की नैया पार लगाएगी ये इन्वेस्टमेंट फर्म, बिलियन डॉलर सौदे पर हो रही बात

GQG Portfolio: पिछले साल हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद जब हर कोई अडानी के शेयरों को बेच रहा था, इस फर्म ने 15 हजार करोड़ का निवेश कर दिया था...

खनन सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेदांता पिछले कुछ समय से कर्ज संकट का सामना कर रही है. हालांकि कंपनी ने लगातार अपने कर्जों का पुनर्भुगतान किया है, लेकिन अभी भी उसके ऊपर अरबों डॉलर के कर्ज का बोझ है. खनन कंपनी को अब एक ब्लॉक डील से 1 बिलियन डॉलर मिलने की उम्मीद है.

अडानी को उबरने में की थी मदद

वेदांता को यह फंडिंग मिल सकती है जीक्यूजी पार्टनर्स से. जीक्यूजी पार्टनर्स एक इन्वेस्टमेंट फर्म है, जो करीब साल भर पहले सुर्खियों में आई थी. पिछले साल जनवरी में हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद जब हर कोई अडानी के शेयरों को बेच रहा था, जीक्यूजी पार्टनर्स ने अडानी समूह के शेयरों में करीब 15 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया था. अडानी समूह को निवेशकों का भरोसा फिर से बहाल करने में जीक्यूजी पार्टनर्स के निवेश से काफी मदद मिली थी.

ब्लॉक डील से हो सकती है फंडिंग

अब जीक्यूजी पार्टनर्स की मदद से वेदांता को कर्ज के जाल से निकलने में मदद मिल सकती है. ईटी नाउ की एक रिपोर्ट के अनुसार, वेदांता और जीक्यूजी पार्टनर्स के बीच इसे लेकर बातचीत चल रही है. यह बातचीत 1 बिलियन डॉलर की डील को लेकर है. अगर सब ठीक रहा तो जीक्यूजी पार्टनर्स माइनिंग कंपनी में 1 बिलियन डॉलर का निवेश कर सकती है. सौदा शेयर बाजार पर ब्लॉक डील के जरिए हो सकता है.

वेदांता के ऊपर कुल इतना कर्ज

हालांकि अभी इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. न तो जीक्यूजी पार्टनर्स ने और न ही वेदांता ने इस प्रस्तावित सौदे की पुष्टि की है. वेदांता पिछले कुछ समय से काफी सक्रियता से अपने कर्ज के बोझ को कम कर रही है. इसके लिए वेदांता और समूह की कंपनियों ने फंड जुटाने के विभिन्न उपायों पर अमल किया है. दिसंबर अंत तक के आंकड़ों के अनुसार, वेदांता के ऊपर कुल 62,493 करोड़ रुपये (7.5 बिलियन डॉलर) का नेट डेट था.

अभी इतनी है प्रमोटर की हिस्सेदारी

वेदांता लिमिटेड भारतीय शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनी है, जिसकी प्रमोटर लंदन बेस्ड वेदांता रिसॉर्सेज लिमिटेड है. वेदांता लिमिटेड में अभी प्रमोटर की हिस्सेदारी (समूह से जुड़े अन्य निकायों की हिस्सेदारी समेत) 63.71 फीसदी है. अगर जीक्यूजी पार्टनर्स के साथ डील फाइनल होती है तो वेदांता को अपने कुल कर्ज को कम करने में मदद मिलेगी, साथ ही निवेशकों को इस बात का मैसेज मिलेगा कि प्रमोटर कर्ज को कम करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं.

ये भी पढ़ें: रिलायंस पर भरोसा दिखाने वाले हुए मालामाल, 55 सौ फीसदी तक बढ़ी निवेशकों की दौलत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या करके मानेगी शहबाज सरकार! पाकिस्तान में फिर गिरी पेट्रोल की कीमत, जानें अब कितना है रेट?
क्या करके मानेगी शहबाज सरकार! पाकिस्तान में फिर गिरी पेट्रोल की कीमत, जानें अब कितना है रेट?
8th Pay Commission:: 5 लाख या 14 लाख? जानिए कितना मिलेगा एरियर और पूरा कैलकुलेशन फॉर्मूला
5 लाख या 14 लाख? 8वें वेतन आयोग में कितना मिलेगा एरियर, जानिए पूरा कैलकुलेशन फॉर्मूला
BHEL और SAIL को सरकार ने दे दिया अल्टीमेटम, छिन सकता है महारत्न का ताज; जानें मामला
BHEL और SAIL को सरकार ने दे दिया अल्टीमेटम, छिन सकता है महारत्न का ताज; जानें मामला
रेपो रेट पर RBI के फैसले के बाद देश के लिए आई 'गुड न्यूज', दो हफ्ते के बाद सरकारी खजाने में बंपर उछाल
रेपो रेट पर RBI के फैसले के बाद देश के लिए आई 'गुड न्यूज', दो हफ्ते के बाद सरकारी खजाने में बंपर उछाल

वीडियोज

US Iran War Updates: Trump का बदलता मूड..युद्ध में लाएगा शांति? | Hormuz | Breaking | Latest News
Khan Sir Controversy: आज कोर्ट में सरेंडर करेंगे खान सर? | Patna Coaching Firing
Khan Sir Controversy: खान सर की होने वाली है गिरफ्तारी? | Patna Coaching Firing | Breaking | Bihar
US Iran War Updates: Hormuz पर बड़ी कार्रवाई के बाद Trump का बयान | Khamenei | Breaking |Latest News
Sansani: ब्रेकअप का खूनी दरिंदा ! | Mohali Punjab | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत को धमकी देने वाले अमेरिका-यूरोप को पुतिन की दो टूक, कहा- 'PM मोदी के राज में प्रतिबंधों...'
भारत को धमकी देने वाले अमेरिका-यूरोप को पुतिन की दो टूक, कहा- 'PM मोदी के राज में प्रतिबंधों...'
CJP Protest: 'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संजय राउत का बड़ा बयान
'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संजय राउत का बड़ा बयान
Explained: सड़कों, चौराहों, शहरों और अब यूनिवर्सिटी का नेम चेंज! बीजेपी को आखिर नाम बदलने से हासिल क्या होता है?
चौराहों, शहरों और अब यूनिवर्सिटी का नेम चेंज! बीजेपी को आखिर नाम बदलने से हासिल क्या होता है?
सिर्फ वैभव सूर्यवंशी नहीं, भारत की टी20 टीम में इस खिलाड़ी को भी पहली बार मिली जगह
सिर्फ वैभव सूर्यवंशी नहीं, भारत की टी20 टीम में इस खिलाड़ी को भी पहली बार मिली जगह
झूठे आरोपों का कबूलनामा कर बुरी फंसी शिल्पा शिंदे, अब होगी कार्रवाई? AICWA ने महाराष्ट्र के सीएम से कर दी है अपील
झूठे आरोपों के खिलाफ शिल्पा शिंदे पर अब होगी कार्रवाई? एआईसीडब्ल्यूए ने की ये तैयारी
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
MLC चुनाव: LJPR से कैंडिडेट की घोषणा पर उपेंद्र कुशवाहा की पहली प्रतिक्रिया, 'गणित हम भी…'
MLC चुनाव: LJPR से कैंडिडेट की घोषणा पर उपेंद्र कुशवाहा की पहली प्रतिक्रिया, 'गणित हम भी…'
Home Remedies for Phlegm: इन तीन घरेलू नुस्खों से एक बार में निकल जाएगा फेफड़ों में जमा कफ, यहां जानिए
इन तीन घरेलू नुस्खों से एक बार में निकल जाएगा फेफड़ों में जमा कफ, यहां जानिए
Embed widget