एक्सप्लोरर

मुंबई लोकल के यात्रियों के लिए खुशखबरी, इस ऐप से देख पाएंगे लाइव लोकेशन

Western Railway App: यात्रियों की सुविधा के लिए वेस्टर्न रेलवे ने Yatri app लांच किया है. यह ऐप मुंबई लोकल के साथ-साथ मुंबई मेट्रो और बसों की भी जानकारी देगा.

Indian Railway: भारतीय रेलवे (Indian Railway) अपने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुछ न कुछ परिवर्तन करते रहती है. इसी के तहत वेस्टर्न रेलवे (Western Railway) ने एक ऐप लांच किया है. इस ऐप के जरिए अब लोकल ट्रेनों को ट्रैक किया जा सकता है. इस ऐप का नाम Yatri APP है. वेस्टर्न रेलवे के जीएम अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि यह ऐप मुंबई के सब-अर्बन इलाकों में यात्रा करने वाले लोगों को ट्रेन की लाइव लोकेशन बताएगा. इस ऐप की मदद से रोजाना ट्रेवल करने वाले लोगों को ट्रेन को ट्रैक करने में मदद मिलेगी. इससे वो अपना समय भी बचा सकते हैं. 

रोजाना यात्रा करने वालों को होगा बड़ा फायदा

इस ‘Yatri app’ से रोजाना ट्रेवल करने वाले यात्रियों को बहुत फायदा होगा. इस ऐप की मदद से वे ट्रेन की लोकेशन जान सकते हैं और उसके अनुसार अपना प्लान बना सकते हैं. इस ऐप को लेकर जोनल रेलवे ने अपने सभी ईएमयू रेक में जीपीएस ट्रैकिंग डिवाइस लगाए हैं. इससे ऐप को लोकल ट्रेनों की रियल टाइमिंग और लोकेशन मिलेगी, जिससे यात्रियों का समय बचेगा.

इस ऐप से यात्रियों को ट्रेन की लाइव लोकेशन के साथ-साथ रेलवे द्वारा की गई जरूरी घोषणाएं और ट्रेन का लेटेस्ट टाइम टेबल सभी चीजों की वास्तविक जानकारी मिलेगी. सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि यह ऐप मुंबई मेट्रो, बसों की भी जानकारी देगा. यह ऐप यहां घूमने आए पर्यटकों के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होगा. वैसे लोग जिन्हें यहां के पर्यटन स्थलों और स्टेशनों के पास घूमने की जगहों के बारे में पता नहीं, उन्हें इस ऐप से सारी जानकारी हासिल हो जाएगी.

दिव्यांग भी आसानी कर सकते हैं इस्तेमाल

‘Yatri app’ का इस्तेमाल दिव्यांग भी कर सकते हैं. वॉयस कमांड के जरिए फोन का इस्तेमाल करने वाले दिव्यांग यात्री आसानी से इस ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. वे गूगल असिस्टेंट के जरिए बहुत आसानी से अपनी ट्रेन की लाइव लोकेशन जान सकते हैं. दिव्यांग यात्री को केवल Ok Google, Talk to Yatri Railways बोलकर ट्रेन नंबर बोलना होगा. 

ये भी पढ़ें: 2000 Rupee Currency Note: 2000 रुपये के नोट बंद होने से अर्थव्यवस्था पर क्या होगा असर? वित्त सचिव टीवी सोमनाथन ने दी जानकारी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget