एक्सप्लोरर

साप्ताहिक समीक्षा: सेंसेक्स में 0.66 फीसदी, निफ्टी में 0.78 फीसदी की गिरावट

बीते सप्ताह व्यापार युद्ध की आशंका के बीच नकारात्मक वैश्विक संकेतों के कारण घरेलू शेयर बाजारों गिरावट दर्ज की गई. इस गिरावट में डॉलर के खिलाफ गिरता रुपया और कच्चे तेल की कीमतों में हो रही वृद्धि का भी योगदान रहा.

मुंबई: बीते सप्ताह व्यापार युद्ध की आशंका के बीच नकारात्मक वैश्विक संकेतों के कारण घरेलू शेयर बाजारों गिरावट दर्ज की गई. इस गिरावट में डॉलर के खिलाफ गिरता रुपया और कच्चे तेल की कीमतों में हो रही वृद्धि का भी योगदान रहा. साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स 255.25 अंकों या 0.66 फीसदी की गिरावट के साथ 38,389.82 पर तथा निफ्टी 91.40 अंकों या 0.78 फीसदी की गिरावट के साथ 11,589.10 पर बंद हुआ.

बीएसई का मिडकैप सूचकांक 376.47 अंकों याा 2.23 फीसदी की गिरावट के साथ 16,504.86 पर तथा स्मॉलकैप सूचकांक 296.25 अंकों या 1.72 फीसदी की गिरावट के साथ 16,896.95 पर बंद हुआ. सोमवार को कारोबार की नकारात्मक शुरुआत हुई और सेंसेक्स 332.55 अंकों या 0.86 फीसदी की गिरावट के साथ 38,312.52 पर तथा निफ्टी 98.15 अंकों या 0.84 फीसदी की गिरावट के साथ 11,582.35 पर बंद हुआ.

मंगलवार को भी शेयर बाजार में गिरावट रही और सेंसेक्स 154.60 अंकों या 0.40 फीसदी की गिरावट के साथ 38,157.92 पर तथा निफ्टी 62.05 अंकों या 0.54 फीसदी की गिरावट के साथ 11,520.30 पर बंद हुआ. बुधवार को नकारात्मक वैश्विक संकेतों के कारण शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी रहा. सेंसेक्स 139.61 अंकों या 0.37 फीसदी की गिरावट के साथ 38,018.31 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 43.35 अंकों या 0.38 फीसदी की गिरावट के साथ 11,476.95 पर बंद हुआ.

गुरुवार को बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा और सेंसेक्स 224.50 अंकों या 0.59 फीसदी की तेजी के साथ 38,242.81 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 59.95 अंकों या 0.52 फीसदी की तेजी के साथ 11,536.90 पर बंद हुआ. कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 147.01 अंकों या 0.38 फीसदी की तेजी के साथ 38,389.82 पर तथा निफ्टी 52.20 अंकों या 0.45 फीसदी की तेजी के साथ 11,589.10 पर बंद हुआ.

बीते सप्ताह सेंसेक्स के तेजी वाले शेयरों में प्रमुख रहे - विप्रो (7.43 फीसदी), इंफोसिस (1.83 फीसदी), टीसीएस (0.07 फीसदी), बजाज ऑटो (6.47 फीसदी), हीरो मोटोकॉर्प (2.29 फीसदी), महिंद्रा एंड महिंद्रा (0.85 फीसदी), टाटा मोटर्स (3.89 फीसदी), रिलायंस इंडस्ट्रीज (2.88 फीसदी), टाटा स्टील (2.88 फीसदी), भारती एयरटेल (1.94 फीसदी) और सन फार्मा

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - यस बैंक (5.81 फीसदी), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (5.50 फीसदी), कोटक महिंद्रा बैंक (2.91 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (2.80 फीसदी), इंडसइंड बैंक (1.45 फीसदी), एक्सिस बैंक (0.62 फीसदी), एचडीएफसी बैंक (0.21 फीसदी), मारुति सुजुकी इंडिया (4.01 फीसदी), एचडीएफसी (0.34 फीसदी), हिन्दुस्तान यूनीलीवर (7.96 फीसदी), ओएनजीसी (4.33 फीसदी), एशियन पेंट्स (3.92 फीसदी), आईटीसी (2.74 फीसदी) और अडानी पोर्ट्स (1.63 फीसदी).

आर्थिक मोर्चे पर, अमेरिका और कनाडा में नार्थ अमेरिकन फ्री टेड समझौता पर बातचीत जारी है. अमेरिका और चीन के बाच तनातनी जारी है और दोनों ही देश एक-दूसरे के यहां से आयात किए जानेवाले वस्तुओं पर शुल्क में बढ़ोतरी कर रहे हैं. अमेरिका का व्यापार घाटा जुलाई में करीब 10 फीसदी बढ़ गया, जोकि पिछले पांच महीनों में सबसे तेज है. चीन में अगस्त में फैक्टरी उत्पादन में कमी दर्ज की गई है, जो 50.6 पर रही, जबकि जुलाई में 50.8 पर थी. इस सूचकांक में 50 से कम मंदी का और 50 से ऊपर तेजी का संकेत है.

देखें वीडियो

मास्टर स्ट्रोक : फुल एपिसोड । दाऊद पर और कसेगा शिकंजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Credit Card Spendings: कितना क्रेडिट कार्ड बिल आपकी जेब के लिए है सेफ? कर्ज के जाल में फंसने से बचाएगा ये नियम
कितना क्रेडिट कार्ड बिल आपकी जेब के लिए है सेफ? कर्ज के जाल में फंसने से बचाएगा ये नियम
Stock Market: Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget