एक्सप्लोरर

Warren Buffet: चार्ली मंगेर को वारेन बफे ने किया याद, बताया बर्कशायर का रियल आर्किटेक्ट

Warren Buffet-Charlie Munger: वारेन बफे के दशकों पुराने पार्टनर व शेयर बाजार के दिग्गज निवेशकों में से एक चार्ली मंगेर का निधन पिछले साल नवंबर में हो गया था...

वॉल स्ट्रीट में वारेन बफे और चार्ली मंगेर की प्रसिद्ध और पुरानी जोड़ी अब सलामत नहीं है. पिछले साल चार्ली मंगेर के निधन से दशकों पुरानी यह फेमस जोड़ी टूट गई. अब दिग्गज मार्केट इन्वेस्टर वारेन बफे ने अपने दिवंगत दोस्त को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है. कंपनी के शेयरहोल्डर्स को लिखे एनुअल लेटर में बफे ने मंगेर को बर्कशायर हाथवे का रियल आर्किटेक्ट बताया है.

पिछले साल नवंबर में हुआ चार्ली का निधन

चार्ली मंगेर और वारेन बफे की जोड़ी दुनिया भर के शेयर बाजारों में किवदंती की तरह याद की जाती है. दोनों ने साथ मिलकर शेयर बाजार से अरबों की दौलत बनाई और बर्कशायर हाथवे जैसा कारोबारी साम्राज्य खड़ा किया. दुनियाभर के इन्वेस्टर और ट्रेडर आज भी गाइडेंस पाने के लिए वारेन बफे और चार्ली मंगेर के सुझावों-सलाहों पर अमल करते हैं. चार्ली मंगेर का निधन 99 साल की उम्र में पिछले साल नवंबर में हो गया था.

दिसंबर तिमाही में हुई रिकॉर्ड कमाई

बर्कशायर हाथवे ने पिछले सप्ताह चौथी तिमाही यानी दिसंबर तिमाही का फाइनेंशियल रिजल्ट जारी किया. चौथी तिमाही के दौरान बर्कशायर को शानदार मुनाफा हुआ. कंपनी ने 96.2 बिलियन डॉलर की रिकॉर्ड कमाई की जानकारी दी. वहीं कंपनी के इक्विटी इन्वेस्टमेंट पोर्टफोलियो की वैल्यू बढ़कर 354 बिलियन डॉलर पर पहुंच गई. चौथी तिमाही के रिजल्ट के बाद हर साल वारेन बफे कंपनी के शेयरहोल्डर्स के नाम चिट्ठी लिखते हैं. हालांकि यह पहली बार है, जब उन्होंने अपने सालों पुराने साथी चार्ली मंगेर की अनुपस्थिति में शेयरहोल्डर्स के नाम लेटर लिखा है.

चार्ली हैं बर्कशायर हाथवे के आर्किटेक्ट

लेटर में दिग्गज इन्वेस्टर अपनी कंपनी बर्कशायर हाथवे की तुलना एक विशाल इमारत से करते हैं. वह कहते हैं- फिजिकल वर्ल्ड में विशाल इमारतों को उनके आर्किटेक्ट के नाम से जाना जाता है. वहीं कंक्रीट डालने वाले और खिड़कियां-दरवाजे लगाने वाले भूला दिए जाते हैं. बर्कशायर एक विशाल कंपनी बन गई है. मैं लंबे समय से भले ही कंस्ट्रक्शन करने वाली टीम की अगुवाई कर रहा हूं, लेकिन आर्किटेक्ट होने का क्रेडिट हमेशा चार्ली को मिलना चाहिए.

शेयर बाजार के ट्रेडर्स के लिए हिदायत

उन्होंने चार्ली की एक सलाह का भी जिक्र लेटर में किया. चार्ली मंगेर ने 1965 में वारेन बफे को सलाह दिया था कि अब बर्कशायर जैसी कोई और कंपनी न खरीदें. मंगेर ने उन्हें कहा था कि बफे को बार-बार ट्रेड करने की अपनी पुरानी आदत से बचना चाहिए और बर्कशायर के साम्राज्य में नए बिजनेस जोड़ने पर ध्यान देना चाहिए. बफे ने ट्रेडर्स को हिदायत देते हुए कहा कि उन्हें अक्सर ट्रेड करने की वॉल स्ट्रीट पंडितों व फाइनेंशियल एडवाइजर्स की सलाहों पर गौर नहीं करना चाहिए. यह सिर्फ छोटे स्केल पर काम करता है.

ये भी पढ़ें: गुरुग्राम की इन 4 जमीनों के सौदे से ही मिल गए 500 करोड़ रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gen Z के लिए Cool बनेंगे सरकारी बैंक, लेकिन कैसे? वित्त मंत्री ने समझाया
Gen Z के लिए Cool बनेंगे सरकारी बैंक, लेकिन कैसे? वित्त मंत्री ने समझाया
2000 रुपए महंगा हुआ सोना, चांदी ने भी मारी छलांग, यहां से चेक करें ताजा रेट
Gold-Silver Price Today: 2000 रुपए महंगा हुआ सोना, चांदी ने भी मारी छलांग, यहां से चेक करें ताजा रेट
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
3 महीने तक कोई टोल नहीं, उद्घाटन से पहले होगा हाइवे का 'फिटनेस टेस्ट'
3 महीने तक कोई टोल नहीं, उद्घाटन से पहले होगा हाइवे का 'फिटनेस टेस्ट'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget