एक्सप्लोरर

Gurugram Land Deal: गुरुग्राम की इन 4 जमीनों के सौदे से ही मिल गए 500 करोड़ रुपये

Gurugram Real Estate: दिल्ली से सटे गुरुग्राम में रियल एस्टेट डेवलपर दनादन जमीनों का सौदा कर रहे हैं. तेज हुई डिमांड को लेकर कई नए प्रोजेक्ट लॉन्च किए जा रहे हैं...

दिल्ली-एनसीआर रियल एस्टेट के हिसाब से सबसे महंगे बाजारों में एक है. एक हालिया डील ने इस बात फिर से मुहर लगाई है. यह डील हुई है दिल्ली से सटे गुरुग्राम में, जहां सिर्फ 4 जमीनों के लिए 500 करोड़ रुपये की कीमत मिली है.

एचएसआईआईडीसी ने की जमीनों की नीलामी

हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एचएसआईआईडीसी) ने हाल ही में गुरुग्राम स्थित 4 भूखंडों की नीलामी की. नीलामी में 4 भूखंडों को 3 डेवलपरों के द्वारा खरीऐ गए. इन भूखंडों पर रेसिडेंशियल प्रॉपर्टी का डेवलपमेंट होगा. इन जमीनों के एवज में हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन को नीलामी में करीब 500 करोड़ रुपये हासिल हुए हैं.

इन 3 डेवलपरों ने किया सौदा

नीलामी में जमीन खरीदने वाले डेवलपरों में एल्डेको, त्रेहान आइरिस और कॉन्सिएंट शामिल हैं. एल्डेको ने 2.7 एकड़ जमीन ली है, जिसका सौदा 110 करोड़ रुपये में हुआ है. इसी तरह त्रेहान आइरिस ने 190 करोड़ रुपये में 5.08 एकड़ जमीन का और कॉन्सिएंट ने 200 करोड़ रुपये में 5.56 एकड़ जमीन का सौदा किया है.

रियल एस्टेट डेवलपरों की तैयारी

गुरुग्राम में रियल एस्टेट सेक्टर में बूम आया हुआ है. हाल ही में कई रियल एस्टेट डेवलपरों ने नई लैंड डील की हैं और कई डेवलपर डील करने वाले हैं. हाल-फिलहाल में जमीन खरीदने वाले अन्य डेवलपरों में गोदरेज, एक्सपीरियन, एम3एम और ट्रेवोक शामिल हैं. डीएलएफ, टीएआरसी, सिग्नेचर ग्लोबल और अनंत राज जैसे डेवलपर शहर में नए प्रोजेक्ट लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं.

इस कारण डेवलपर खरीद रहे जमीन

हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन और राज्य का शहरी विकास प्राधिकरण एचएसवीपी रेसिडेंशियल डेवलपमेंट के लिए गुरुग्राम में जमीनों की नीलामी कर रहे हैं. गुरुग्राम में रेसिडेंशियल प्रॉपर्टी की डिमांड तेज हो रही है. चाहे अफोर्डेबल सेगमेंट हो या लग्जरी, ओवरऑल हर सेगमेंट में डिमांड में आ रही है. इसी कारण तमाम डेवलपर गुरुग्राम में नए-नए प्रोजेक्ट लॉन्च करने के लिए जमीनों का सौदा कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: बुरे समय में दिखाया भरोसा, साल भर में अडानी ने दिया 5 गुना रिटर्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget