एक्सप्लोरर

Warren Buffet Cash: एलन मस्क के पास भी नहीं है उतनी दौलत, जितना पड़ा है वारेन बफे की कंपनी के पास कैश

Berkshire Hathaway Cash Reserve: शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक वारेन बफे की कंपनी बर्कशायर हाथवे के पास कैश का अंबार लगता जा रहा है. अब आंकड़ा एलन मस्क की नेटवर्थ से मीलों आगे जा चुका है...

दुनिया भर के शेयर बाजारों के निवेशक इन दिनों दिग्गज इन्वेस्टर वारेन बफे की नकदी के जमा होते पहाड़ से हैरान हो रहे हैं. मुख्य रूप से शेयरों में पैसे लगाकर कमाई करने वाले वारेन बफे लगातार अपनी होल्डिंग कम कर रहे हैं और कैश रिजर्व बढ़ा रहे हैं. अभी तो हाल ऐसा हो गया है कि कैश के विशाल पहाड़ के सामने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क की कुल संपत्ति छोटी लगने लगी है.

वारेन बफे की कंपनी के पास कैश का आंकड़ा

जून तिमाही के समाप्त होने के बाद वारेन बफे की कंपनी बर्कशायर हाथवे के पास कैश रिजर्व रिकॉर्ड 276.9 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया है. यह बर्कशायर हाथवे की कुल संपत्ति के 25 फीसदी के बराबर है. कुल संपत्ति में कैश की इतनी हिस्सेदारी इससे पहले 2005 में देखी गई थी, जब आर्थिक मंदी के चलते वारेन बफे ने अपनी होल्डिंग कम कर दी थी और कैश रिजर्व बढ़ाने पर फोकस शिफ्ट कर दिया था.

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति की कुल संपत्ति

वारेन बफे के की कंपनी के भंडार में पड़ा कैश का यह आंकड़ा दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति की कुल दौलत से काफी बड़ा है. फोर्ब्स की रियलटाइम बिलेनियर्स लिस्ट के हिसाब से एलन मस्क अभी 243.7 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं. वहीं ब्लूमबर्ग की बिलेनियर्स लिस्ट के हिसाब से वह 239 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ पहले पायदान पर हैं.

वारेन बफे के पास अभी इतनी है दौलत

वारेन बफे भी दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में टॉप-10 में शामिल हैं. ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स पर वरेन बफे की नेटवर्थ 139 बिलियन डॉलर बताई गई है और उन्हें 9वें स्थान पर रखा गया है. वहीं फोर्ब्स की रियलटाइम लिस्ट में वारेन बफे 138.7 बिलियन डॉलर की दौलत के साथ दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में छठे स्थान पर हैं.

एक तिमाही में 110 बिलियन डॉलर बढ़ा कैश

वारेन बफे की कंपनी के पास कैश का आंकड़ा जून तिमाही में बेतहाशा बढ़ा है. उससे पहले मार्च तिमाही में वारेन बफे की कंपनी बर्कशायर हाथवे का कैश रिजर्व 167.6 बिलियन डॉलर से बढ़कर 189 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया था. अब वह 276.9 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया है. यानी सिर्फ जून तिमाही में यानी अप्रैल से लेकर जून तक के 3 महीनों में बर्कशायर हाथवे के कैश रिजर्व में लगभग 110 बिलियन डॉलर की भारी-भरकम बढ़ोतरी हुई है.

ये भी पढ़ें: दुनिया के सबसे बड़े निवेशक वॉरेन बफे ने कैश का पहाड़ बना लिया, आखिर क्या चल रहा उनके दिमाग में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Independence Day पर बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, पाकिस्तान में क्या हैं रेट?
Independence Day पर बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, पाकिस्तान में क्या हैं रेट?
8 महीने पहले हुई भविष्यवाणी सच! Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
8 महीने पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, अब Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
GenZ कैंडिडेट ने ठुकराई 1 करोड़ रुपये की नौकरी, वजह जान हो जाएंगे हैरान
GenZ कैंडिडेट ने ठुकराई 1 करोड़ रुपये की नौकरी, वजह जान हो जाएंगे हैरान
कैरी बैग के 30 वसूलना पड़ा भारी, कोर्ट ने शोरूम पर ठोका 26000 का जुर्माना
कैरी बैग के 30 वसूलना पड़ा भारी, कोर्ट ने शोरूम पर ठोका 26000 का जुर्माना

वीडियोज

Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget