एक्सप्लोरर

Vodafone Idea News: कुमार मंगलम बिरला बोले, वोडाफोन आइडिया को मिली नई जिंदगी, करेगी स्मार्ट वापसी

Kumar Mangalam Birla: कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा, Vodafone Idea एक स्मार्ट वापसी करेगी. ये पल वीआई 2.0 की शुरुआत का प्रतीक है. 

Vodafone Idea Stock Price: आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा कि टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया का 18,000 करोड़ रुपये जुटाना उसके लिए एक 'नई जिंदगी' है और यह कंपनी एक 'स्मार्ट' वापसी करने में सफल रहेगी. कर्ज के बोझ से दबी वोडाफोन आइडिया ने हाल ही में फॉलोऑन ऑफर के जरिये 18,000 करोड़ रुपये का फंड जुटाने में सफलता हासिल की है. वोडाफोन आइडिया में आदित्य बिड़ला समूह प्रमोटर कंपनियों में शुमार है. 

कुमार मंगलम बिड़ला ने एफपीओ शेयरों को शेयर बाजार में लिस्टिंग किए जाने पर आयोजित प्रेस कॉंफ्रेस में कहा कि दूरसंचार कंपनी अपना नेटवर्क बढ़ाने, इसे सघनता देने और चुनिंदा 5जी सेवाओं की पेशकश पर ध्यान केंद्रित करेगी. उन्होंने इसे वोडाफोन आइडिया लिमिटेड के लिए दूसरी जिंदगी 'वीआई 2.0' की शुरुआत बताते हुए कहा कि जुटाई गई रकम का कारोबार में निवेश किया जाएगा, जिससे ग्रोथ के नए साइकिल की शुरुआत होगी. कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा, 'वीआई एक स्मार्ट वापसी करेगी. यह पल वीआई 2.0 की शुरुआत का प्रतीक है. 

यह पूछे जाने पर कि क्या पूंजी जुटाने से कंपनी की ज्यादातर समस्याएं सुलझ जाएंगी, कुमार मंगलम बिड़ला ने सकारात्मक अंदाज में जवाब दिया उन्होंने कहा, ये कंपनी के लिए एक तरह से नया जीवन है. इसके साथ ही बिड़ला ने वीआईएल के लिए यहां तक का सफर सुनिश्चित करने और दूरसंचार बाजार में तीन कंपनियों की मौजूदगी बनाए रखने में मदद करने के लिए सरकार के रिफॉर्म पैकेज को भी क्रेडिट दिया. उन्होंने वीआई को ‘राष्ट्रीय संपत्ति’ बताते हुए कहा, '1.4 अरब लोगों का देश तीन निजी दूरसंचार कंपनियों का हकदार है. यह 21.5 करोड़ लोगों को सेवा देती है और उसके पास 8,000 मेगाहर्ट्ज से अधिक स्पेक्ट्रम है.'

बिड़ला ने इंडस टावर्स में हिस्सेदारी बिक्री की खबरों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि वोडाफोन आइडिया के प्रमोटर्स वोडाफोन और आदित्य बिड़ला समूह ने अब तक इसमें 1.70 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है और पिछले पांच वर्षों में कंपनी में आए 30,000 करोड़ रुपये के निवेश में से तीन-चौथाई प्रमोटर्स कंपनियों से ही आए हैं. उन्होंने कहा कि वोडाफोन आइडिया का कुल कर्ज अब 4,000 करोड़ रुपये ही रह गया है. 

वोडाफोन आइडिया के एफपीओ की लिस्टिंग में शामिल हुए भारतीय स्टेट बैंक के चेयरमैन दिनेश कुमार खारा ने कहा कि बैंक अधिकारियों ने इस कंपनी से संबंधित मुश्किल दौर और चिंताओं को पार कर लिया है. उन्होंने दूरसंचार कंपनी में भरोसा और यकीन दर्शाने के लिए  कुमार मंगलम बिड़ला को क्रेडिट दिया. 

ये भी पढ़ें 

Dry Promotion: अप्रेजल का समय करीब पर एंप्लाइज को सता रहा 'ड्राई प्रमोशन' का डर, आखिर ये है क्या

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना बताए बैंक क्यों घटा देते हैं आपकी क्रेडिट कार्ड लिमिट?
बिना बताए बैंक क्यों घटा देते हैं आपकी क्रेडिट कार्ड लिमिट?
डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget