एक्सप्लोरर

Vodafone Idea Share Price: क्या वोडाफोन आइडिया का होगा बेड़ा पार! 21 अक्टूबर को बोर्ड बैठक में कंपनी फंड जुटाने कर करेगी विचार

Vodafone Idea News: रिलायंस जियो और भारती एयरटेल अपने 5जी सेवा को लॉन्च कर चुकी है लेकिन वोडाफोन आइडिया अबतक ये स्पष्ट नहीं कर पाई है कि वो कब 5जी सेवा शुरू करने जा रही है.

Vodafone Idea Update: भारी कर्ज के बोझ और फंड की दिक्कतों से जूझ रही टेलीकॉम कंपनी वोडोफोन आइडिया (Vodafone Idea) ने 21 अक्टूबर, 2022 को कंपनी के बोर्ड की बैठक बुलाई है जिसमें माना जा रहा है कनवर्टिबल डिबेंचर ( Convertible Debenture) जारी कर कंपनी पैसे जुटाने के मुद्दे पर चर्चा की जाएगी. जिससे कंपनी अपने नेटवर्क विस्तार के साथ 5जी सेवा को लॉन्च कर सके. 

वोडाफोन आइडिया (Vi) ने रेग्युलेटरी फाइलिंग में स्टॉक एक्सचेंजों को सूचित किया है कि शुक्रवार 21 अक्टूबर, 2022 को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक होगी जिसमें प्राइवेट प्लेसमेंट बेसिस पर एक वेंडर को शेयरों में कनवर्ट करने वाले कनवर्टिबल डिबेंचर जारी करने पर चर्चा की जाएगी. कंपनी के कहा कि शेयरधारकों से लेकर रेग्युलेटरी अप्रूवल ली जाएगी. इस खबर के सामने आने के बाद वोडाफोन आइडिया के शेयर में तेजी देखी गई. 

दरअसल कंपनी लगातार अपने रिलायंस जियो और भारती एयरटेल के हाथों अपने ग्राहक गंवा रही है. अगस्त 2022 में भी कंपनी के 19 लाख ग्राहक कम हो गए है. रिलायंस जियो और एयरटेल अपने 5जी सेवा को लॉन्च कर चुकी है लेकिन वोडाफोन आइडिया अबतक ये स्पष्ट नहीं कर पाई है कि वो कब 5जी सेवा शुरू करने जा रही है. वोडाफोन आइडिया को 5जी नेटवर्क के गियर सप्लाई और टावर कंपनियों के साथ कॉंट्रैक्ट फाइनल  में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. बीते दो वर्षों से वोडाफोन आइडिया फंड जुटाने की कोशिश कर रही है लेकिन कंपनी को इसमें सफलता नहीं मिल पाई है. 

दो वर्ष पूर्व सरकार ने टेलीकॉम कंपनियों को संकट से बाहर निकालने के लिए बेलआउट पैकेज की घोषणा की जिसका बड़ा फायदा वोडाफोन आइडिया को मिला. सरकार ने कंपनी को स्पेक्ट्रम के मद में बकाया रकम के भुगतान में मोहलत दे दी.  बावजूद इसके कंपनी संकट से बाहर नहीं निकल पाई है. हाल ही में टावर कंपनी की ओर से वोडाफोन आइडिया को बकाये रकम का फौरन भुगतान करने को कहा गया. 

मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही के खत्म होने पर वोडापोन आइडिया पर 1.98 लाख करोड़ रुपये कर्ज बकाया था. स्पेक्ट्रम भुगतान के मद में 1.16 लाख करोड़ रुपये कंपनी पर बकाया है. वित्तीय संस्थानों का कंपनी पर 15,200 करोड़ रुपये बकाया है.  दो साल से वोडाफोन आइडिया कर्ज और इक्विटी के जरिए 20,000 करोड़ रुपये जुटाने की कोशिश कर रही है. लेकिन इस प्रयास में उसे सफलता नहीं मिल पा रही है. 

ये भी पढ़ें 

Diwali Muhurat Trading 2022: जानिए क्या होती है मुहूर्त ट्रेडिंग, निवेशक क्यों मानते हैं इसे बेहद शुभ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
Real Estate: जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget