एक्सप्लोरर

Diwali Muhurat Trading 2022: जानिए क्या होती है मुहूर्त ट्रेडिंग, निवेशक क्यों मानते हैं इसे बेहद शुभ?

Diwali Trading Muhurat 2022: 24 अक्टूबर, 2022 को दिवाली के दिन बाजार में मुहूर्त ट्रेडिंग होगी. शाम 6.15 से 7.15 मिनट तक मुहूर्त ट्रेडिंग का सेशन आयोजित किया जाएगा.

Diwali Muhurat Trading 2022: 24 अक्टूबर, 2022 को देशभर में दीपों का उत्सव दिवाली (Diwali 2022) का त्योहार मनाया जाएगा. दिवाली का त्योहार शेयर बाजार और उसके निवेशकों के लिए बेहद खास रहता है. शेयर बाजार तो वैसे दिवाली के चलते बंद रहता है. लेकिन दिवाली की शाम देवी लक्ष्मी की पूजा के बाद बाजार में दिवाली पर मुहूर्त ट्रेडिंग (Diwali Muhurat Trading) होती है. आइए आपको विस्तार से बताते हैं क्या होता मुहूर्त ट्रेडिंग और क्यों इसे बेहद शुभ माना जाता है.  

दिवाली पर 1 घंटे ट्रेडिंग 
24 अक्टूबर, 2022 को दिवाली के दिन शेयर बाजार में स्पेशल ट्रेडिंग सेशन का आयोजन किया जाएगा जिसे मुहूर्त ट्रेडिंग (Diwali Muhurat Trading 2022) कहा जाता है. मुहूर्त ट्रेडिंग के खास मौके पर शेयर बाजार में केवल एक घंटे के लिए ट्रेडिंग होती है. शेयर बाजार में निवेश करने वाले निवेशक मुहूर्त ट्रेडिंग में बाजार में निवेश करते हैं. मुहूर्त ट्रेडिंग में निवेश की परंपरा को बेहद खास और शुभ माना जाता है. 24 अक्टूबर, 2022 को दिवाली के दिन बाजार में मुहूर्त ट्रेडिंग होगी. शाम 6.15 से 7.15 मिनट तक मुहूर्त ट्रेडिंग की जा सकती है. शाम 6 बजे से लेकर 6.10 बजे तक प्री-ओपन ट्रेडिंग सेशन का सत्र होगा जो हमेशा शेयर बाजार के खुलने के पहले आयोजित किया जाता है. दिवाली के दिन बाजार में निवेश को बेहद शुभ माना जाता है. निवेशक यही कामना करता है कि शेयर बाजार में पूरे साल में तेजी बनी रहे. मुहूर्त ट्रेडिंग में निवेशकों को बिकवाली पर जोर नहीं होता है बल्कि वे अच्चे स्टॉक्स में निवेश के लिहाज से खरीदारी करते हैं. 

मुहूर्त ट्रेडिंग है बेहद शुभ
शेयर बाजार में दिवाली पर सालों से मुहूर्त ट्रेडिंग का रिवाज चला आ रहा है. दिवाली पर निवेश को बेहद शुभ माना जाता है. मुहूर्त ट्रेडिंग के दिन निवेशक बाजार में ट्रेडिंग कम और निवेश पर ज्यादा फोकस करते हैं. इस वर्ष मुहूर्त ट्रेडिंग बेहद खास रहने वाला है. धनतरेस का त्योहार शनिवार को पड़ रहा है. जिसके चलते बाजार में इन दिन निवेशक शेयर नहीं खरीद सकेंगे. धनतरेस पर भी निवेशक शेयरों की खरीदारी करते हैं. इसलिए माना जा रहा है कि इस वर्ष मुहूर्त ट्रेडिंग पर बाजार में जबरदस्त रौनक रहने वाली है. मुहूर्त ट्रेडिंग के दिन शेयर बाजार में सबसे पहले गणेश-लक्ष्मी की पूजा होती है. स्टॉक एक्सचेंज के मेंबर्स इस पूजा में शिरकत करते हैं. 

बीते एक साल बाजार में भारी उतार-चढ़ाव
बीते वर्ष 4 नवंबर, 2021 को मुहूर्त ट्रेडिंग का दिन शेयर बाजार के लिए शानदार रहा था. सेंसेक्स 60 हजार के ऊपर बंद हुआ था. सेंसेक्स 60,067 अंकों पर तो निफ्टी 17,921 पर था. हालांकि बीते एक वर्ष के दौरान महंगाई, रूस यूक्रेन युद्ध, महंगा कर्ज, करेंसी में कमजोरी और कच्चे तेल में उछाल के चलते शेयर बाजार में भारी उठापटक देखने को मिला है. बीते मुहूर्त ट्रेडिंग से सेंसेक्स फिलहाल 1,000 अंक नीचे तो निफ्टी 435 अंक नीचे ट्रेड कर रहा है. 

ये भी पढ़ें 

Recession Fear: क्या होती है आर्थिक मंदी! मंदी और इकॉनमिक स्लोडाउन में क्या है अंतर?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमिताभ बच्चन की प्रॉपर्टी से बंपर कमाई, हर महीने आएगा 33 लाख का किराया
अमिताभ बच्चन की प्रॉपर्टी से बंपर कमाई, हर महीने आएगा 33 लाख का किराया
Cab में सवारियों ने की जातिवादी टिप्पणी, Rapido ने ड्राइवर पर लगाया 100 साल का बैन
Cab में सवारियों ने की जातिवादी टिप्पणी, Rapido ने ड्राइवर पर लगाया 100 साल का बैन
ईरान में हाहाकार: आसमान छू रहीं खाने-पीने की चीजों की कीमतें, थाली से गायब हो रहे दूध-मीट
ईरान में हाहाकार: आसमान छू रहीं खाने-पीने की चीजों की कीमतें, थाली से गायब हो रहे दूध-मीट
LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम
LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget