एक्सप्लोरर

Vibrant Gujarat: वाइब्रेंट गुजरात समिट से आया 26.3 लाख करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट, 3 दिन में मिले 40 हजार से ज्यादा प्रोजेक्ट

Huge Investment: वाइब्रेंट गुजरात सम्मलेन के 10वें संस्करण के जरिए गुजरात सरकार को निवेश के भारी भरकम प्रस्ताव मिले हैं. इनमें से ज्यादातर एमओयू ग्रीन एनर्जी सेक्टर में किए गए.

Huge Investment: वाइब्रेंट गुजरात सम्मलेन (Vibrant Gujarat) को इस बार भी कंपनियों से विशेष सहयोग मिला है. तीन दिन तक चले इस सम्मलेन में देश-विदेश की कंपनियों ने गुजरात में भारी भरकम निवेश के कई ऐलान किए. अडानी ग्रुप (Adani Group), टाटा ग्रुप (Tata Group), रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) और डीपी वर्ल्ड (DP World) समेत कई छोटी-बड़ी कंपनियों ने 41299 निवेश प्रस्ताव के एमओयू साइन किए. इन प्रोजेक्ट्स के जरिए गुजरात में कंपनियों ने लगभग 26.33 लाख करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट करने की रुचि दिखाई. 

हरित ऊर्जा क्षेत्र में हुए कई बड़े सौदे

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, वाइब्रेंट गुजरात के 10वें संस्करण में हरित ऊर्जा (Green Energy) क्षेत्र में कई बड़े सौदे किए गए. साल 2022 में कंपनियों ने गुजरात में 18.87 लाख करोड़ रुपये के 57,241 प्रोजेक्ट्स के एमओयू साइन किए थे. कोविड-19 के बुरे साए के चलते 2021 में होने वाला सम्मलेन रद्द कर दिया गया था. इस तरह से पिछले दो संस्करण में कुल 98540 प्रोजेक्ट्स के एमओयू साइन किए गए और लगभग 45 लाख करोड़ रुपये का निवेश गुजरात आ चुका है. 

3500 विदेशी प्रतिनिधियों ने सम्मलेन में हिस्सा लिया

वाइब्रेंट गुजरात के ऑफिशियल एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया कि सेमीकंडक्टर्स, ई-मोबिलिटी, ग्रीन हाइड्रोजन और अक्षय ऊर्जा जैसे सेक्टर में बड़ी संख्या में निवेश आया है. यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के आजादी के 100वें वर्ष में विकसित भारत (Viksit Bharat@ 2047) के सपने को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है. इन तीन दिनों में 3500 विदेशी प्रतिनिधियों ने सम्मलेन में हिस्सा लिया. इस कार्यक्रम में 34 पार्टनर देश और 16 पार्टनर संस्थाएं थीं. इस सम्मलेन का इस्तेमाल नार्थ ईस्ट राज्यों में निवेश की संभावनाएं दर्शाने के लिए भी किया गया. 

देश विदेश के नामी उद्योगपति भी कार्यक्रम में हुए शामिल 

इस साल हुए कार्यक्रम में लक्ष्य मित्तल, तोशीहीरो सुजुकी, मुकेश अंबानी, संजय मेहरोत्रा,  गौतम अडानी, जेफ्री चुन, एन चंद्रशेखरन, सुलतान अहमद बिन सुलायम, शंकर त्रिवेदी और निखिल कामत आदि शामिल हुए. पीएम मोदी ने बुधवार को कार्यक्रम का उद्घाटन किया था. उन्होंने उम्मीद जताई थी कि आने वाले कुछ सालों में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा. गृह मंत्री अमित शाह भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए.

ये भी पढ़ें 

Share Market: 4 दिन में निवेशकों ने कमा लिए 6.88 लाख करोड़, 373 लाख करोड़ रुपये हुआ मार्केट कैप

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गूगल पर 9800 करोड़ का जुर्माना लगते ही भड़के ट्रंप, EU के खिलाफ दी ट्रेड वॉर की चेतावनी
गूगल पर 9800 करोड़ का जुर्माना लगते ही भड़के ट्रंप, EU के खिलाफ दी ट्रेड वॉर की चेतावनी
Gold- Silver Price Today: क्या सावन में सस्ता होगा सोना? जानें आज 25 जुलाई को कितना है सोने- चांदी का भाव
Gold- Silver Price Today: क्या सावन में सस्ता होगा सोना? जानें आज 25 जुलाई को कितना है सोने- चांदी का भाव
CJP Protest: 'महंगा' पड़ रहा जंतर मंतर प्रदर्शन, वीकएंड पर ओला उबर रैपिडो का किराया बढ़ा! मेट्रो स्टेशन बंद होने से परेशानी
'महंगा' पड़ रहा जंतर मंतर प्रदर्शन, वीकएंड पर ओला उबर रैपिडो का किराया बढ़ा! मेट्रो स्टेशन बंद होने से परेशानी
Bank Holiday Today: आज 25 जुलाई को बैंक खुले हैं या बंद हैं? घर से निकलने से पहले दूर करें कंफ्यूजन
Bank Holiday Today: आज 25 जुलाई को बैंक खुले हैं या बंद हैं? घर से निकलने से पहले दूर करें कंफ्यूजन

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget