एक्सप्लोरर

Vehicle Insurance Renewal: रिन्यू कराने जा रहे हैं गाड़ी का इंश्योरेंस? जानें कौन सी पॉलिसी होगी बेहतर

Single Year Vs Multi Year Insurance: गाड़ी का इंश्योरेंस समाप्त हो जाना कई परेशानियों का सबब बन जाता है. इसे रिन्यू कराते समय भी लोगों को कम माथापच्ची नहीं करनी पड़ती...

Vehicle Insurance Renewal: अगर आप भी अपनी गाड़ी चलाते हैं, तो निश्चित ही इंश्योरेंस (Motor Insurance) यानी बीमा की जरूरत से वाकिफ होंगे. बीमा की जरूरत न सिर्फ पुलिस चालान से बचने के लिए होती है, बल्कि दुर्घटना या किसी अनहोनी की स्थिति में इससे बहुत मदद मिलती है. हालांकि गाड़ियों का बीमा खरीदना कोई आसान काम नहीं है. चाहे आप नई गाड़ी के लिए बीमा खरीद रहे हों या पुरानी हो चुकी गाड़ी का बीमा रिन्यू करा रहे हों, माथापच्ची होती ही है.

रिन्यू कराते समय होती है दिक्कतें

बीमा रीन्यू कराते समय जिस बात से सबसे ज्यादा समस्या होती है, वह है यह तय करना कि कौन सी पॉलिसी बेहतर रहेगी? एक साल का प्लान खरीदें या फिर कई सालों वाला प्लान फायदा कराएगा? कई सालों वाला प्लान खरीदकर कहीं फंस न जाएं? इस तरह की तमाम बातें दिमाग में आती हैं और लोग भ्रमित होते रहते हैं, जिससे निर्णय ले पाना और मुश्किल हो जाता है. तो आइए हम आसान करते हैं आपकी यह परेशानी...

सिंगल ईयर बनाम मल्टी ईयर प्लान

सबसे पहले बात करते हैं कई सालों वाले प्लान यानी मल्टी ईयर पॉलिसी की. इसमें बीमा को हर साल रिन्यू कराने का झंझट नहीं रहता है. न ही हर साल इसके लिए पैसे का जुगाड़ करना पड़ता है. एक से ज्यादा गाड़ी होने पर माथापच्ची और बढ़ जाती है. सबकी रिन्यूअल की डेट याद रखो, फिर सबको भरो. ऐसे में मल्टी ईयर प्लान खरीदना फायदे का सौदा है.

मल्टी ईयर प्लान के ये भी फायदे

कई सालों वाले प्लान का एक और बड़ा फायदा है. महंगाई लगातार बढ़ रही है और स्वाभाविक है कि सभी चीजों के दाम भी बढ़ रहे हैं. एक साल की पॉलिसी खरीदने का मतलब है कि हर साल गाड़ी बीमा के लिए नई कीमत चुकानी होगी, क्योंकि बीमा कंपनी लगभग हर साल रेट में बदलाव करती है. लेकिन, मल्टी-ईयर पॉलिसी में पूरी अवधि के दौरान अभी का ही रेट रहेगा. यानी आप कई सालों वाला प्लान खरीदकर पैसे भी बचा सकते हैं.

इन कारणों से सिंगल ईयर बेहतर

वहीं, दूसरी ओर देखें तो सिंगल ईयर पॉलिसी सस्ती पड़ती है, क्योंकि यहां एक बार में सिर्फ एक साल के लिए ही पैसा भरना पड़ता है, जबकि मल्टी ईयर पॉलिसी में 2 या 3 साल के लिए प्रीमियम भरना होता है. ऐसे में एक साल वाले प्लान को खरीदने पर एकमुश्त बोझ कम रहता है. सिंगल ईयर मोटर पॉलिसी का एक और फायदा यह है कि आपके पास साल भर बाद बीमा कंपनी को बदलने की आजादी होती है. अगर आपको बीमा कंपनी की सर्विस पसंद नहीं आती है तो अगले साल बीमा कंपनी बदल सकते हैं, जबकि मल्टी ईयर पॉलिसी में आपको पूरे पॉलिसी पीरियड तक कंपनी और उसकी सर्विस के साथ बंधे रहना होता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI MDR: क्या अब गूगल पे, फोन पे और Paytm जैसी पेमेंट Apps भी वसूलेंगी चार्ज?
UPI MDR: क्या अब गूगल पे, फोन पे और Paytm जैसी पेमेंट Apps भी वसूलेंगी चार्ज?
सस्ता होम लोन चाहिए? इन 12 सरकारी बैंकों में 7% से शुरू हो रहीं ब्याज दरें
सस्ता होम लोन चाहिए? इन 12 सरकारी बैंकों में 7% से शुरू हो रहीं ब्याज दरें
फर्जी KYC लिंक ने उड़ाई कपल की नींद, अब SBI ग्राहक को देगा 1.35 लाख 
फर्जी KYC लिंक ने उड़ाई कपल की नींद, अब SBI ग्राहक को देगा 1.35 लाख 
इमरजेंसी के लिए 5 लाख कहां रखें, FD, सेविंग्स या लिक्विड फंड?
इमरजेंसी के लिए 5 लाख कहां रखें, FD, सेविंग्स या लिक्विड फंड?

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही
पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
124-6 से 390 रनों तक पहुंच गया ऑस्ट्रेलिया, मैट रेनशॉ ने करवाई ऐतिहासिक वापसी
124-6 से 390 रनों तक पहुंच गया ऑस्ट्रेलिया, मैट रेनशॉ ने करवाई ऐतिहासिक वापसी
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget