एक्सप्लोरर

Vegetable Rate: चावल-दालों और सब्जियों के भाव आएंगे नीचे, देश में बारिश से है राहत का कनेक्शन-जानें

Vegetable Pulses Rice Price: दाल-चावल, सब्जियों, दूध सभी के दाम में गिरावट आ सकती है और इसके पीछे का कारण बड़ा सीधा है. अगर आप अभी तक अंदाजा नहीं लगा पाए तो कोई बात नहीं- यहां जानिए बड़ी वजह.....

Monsoon Effect: भारत ऐसा देश है जहां कृषि अभी भी बहुत हद तक मानसून के ऊपर निर्भर करती है. हर साल देश में मानसून को लेकर भविष्यवाणी और अनुमानों के आधार पर खाने-पीने के सामान के दाम भी ऊपर-नीचे होते रहते हैं. इस साल की बात करें तो भारत में इस साल 13 सितंबर तक लंबी अवधि के औसत से 8 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है. अब इस खबर में आपके लिए क्या अच्छी बात है ये जानकर आपको खुशी होगी.

सब्जियों और दूध की औसत रिटेल कीमतों में आएगी कमी-ग्राहकों को मिलेगी राहत

सोमवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि भारत में अच्छे मानसून के चलते आने वाले समय में सब्जियों और दूध की औसत रिटेल कीमतों में नरमी देखने को मिल सकती है. इसके पीछे जो कारण बताया गया है वो भी आपको तर्कसंगत लग सकता है क्योंकि देश में बारिश के आधार पर सालों से हम सब्जियों-फलों और दूसरे और संबंधित खाद्य उत्पादों की कीमतों में बदलाव देखते आ रहे हैं.

किसने निकाली रिपोर्ट जो मानसून के आधार पर देख रही महंगाई घटने की उम्मीद

एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज की ओर से जारी रिपोर्ट में ये बताया गया कि इस सीजन में सभी मुख्य फसलों की अच्छी बुआई देखने को मिली है. इस साल 6 सितंबर तक कुल 109.2 मिलियन हेक्टेयर्स क्षेत्र में बुआई हुई है. इसमें पिछले साल के मुकाबले सालाना आधार पर 2 फीसदी बुआई की बढ़त देखने को मिली है. बुआई का कुल क्षेत्रफल सामान्य बुआई क्षेत्रफल का 99 फीसदी है, जबकि 2023 में यह आंकड़ा 98 फीसदी था. जाहिर है ज्यादा बुआई-ज्यादा फसल यानी डिमांड-सप्लाई के फॉर्मूले के आधार पर देखें तो मांग से ज्यादा सप्लाई रहने के कारण आगे चलकर इन खाने-पीने के सामान के दाम कम हो सकते हैं. इंटरनेशनल बिजनेस टाइम्स में छपी खबर में एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज की रिपोर्ट का हवाला दिया गया है.

रिपोर्ट में ये भी सूचना दी गई है कि भारत में अब बुआई करीब-करीब पूरी हो चुकी है. देखें अभी तक के आंकड़े

  • चावल की 41 मिलियन हेक्टेयर्स
  • दालों की 12.6 मिलियन हेक्टेयर्स
  • मोटे अनाज की 18.9 मिलियन हेक्टेयर्स
  • तिलहन की 19.2 मिलियन हेक्टेयर्स

रिपोर्ट में बताया गया कि अब फोकस फसल कटाई सीजन की तरफ शिफ्ट हो गया है. ज्यादा सप्लाई होने की वजह से कीमतों में हाल में कमी देखने को मिली और कीमतें कुछ समय के लिए यहां स्थिर रह सकती हैं. इस साल खरीफ की फसल का बुआई क्षेत्र पिछले साल के मुकाबले 2.2 फीसदी बढ़ा है तो आगे चलकर अच्छी कटाई की भी उम्मीद है. जब तक बाजार में नई आपूर्ति नहीं आ जाती है तब तक ही कीमतों में कुछ तेजी देखी जाने की संभावना है, लेकिन उसके बाद ये स्थिति बदल सकती है.

इस साल मानसूनी बारिश-वर्षा का कैसा रहा हाल

अब तक संयुक्त रूप से मिलाकर देशभर में 817.9 मिलीमीटर बारिश हुई है, पिछले साल यह आंकड़ा 684.6 मिलीमीटर था. देश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य या सामान्य से अच्छी बारिश हुई है. इसके कारण बांधों में मौजूद जल भंडार में इजाफा देखने को मिला है. जाहिर तौर पर अच्छी बारिश के चलते दालों, तिलहन और दालों की अच्छी बुआई को सपोर्ट मिला है. खास तौर पर चावल की बुआई को भरपूर सहारा मिला है. 

ये भी पढ़ें

Bajaj Housing Finance: बजाज हाउसिंग फाइनेंस ने ध्वस्त कर दिए रिकॉर्ड, बन गई अपने सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

30 लाख की सैलरी पर क्या 9 लाख इनकम टैक्स देना पड़ता है? जानिए नए टैक्स रिजीम में कैसे बचेंगे आपके पैसे
30 लाख की सैलरी पर क्या 9 लाख इनकम टैक्स देना पड़ता है? जानिए नए टैक्स रिजीम में कैसे बचेंगे आपके पैसे
Home Loan Tips: होम लोन लेने से पहले अपना क्रेडिट स्कोर जरूर चेक करें, वरना बढ़ सकता है ब्याज का बोझ
होम लोन लेने से पहले अपना क्रेडिट स्कोर जरूर चेक करें, वरना बढ़ सकता है ब्याज का बोझ
बच्चों को पैसे की अहमियत कैसे सिखाएं? फाइनेंस एक्सपर्ट ने बताए 5 आसान तरीके, जो जिंदगीभर आएंगे काम
बच्चों को पैसे की अहमियत कैसे सिखाएं? फाइनेंस एक्सपर्ट ने बताए 5 आसान तरीके, जो जिंदगीभर आएंगे काम
Sonam Wangchuk: अनशन करने वाले सोनम वांगचुक पैसा कैसे कमाते हैं, अब कितनी है उनकी नेटवर्थ?
Sonam Wangchuk: अनशन करने वाले सोनम वांगचुक पैसा कैसे कमाते हैं, अब कितनी है उनकी नेटवर्थ?

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी
Embed widget