एक्सप्लोरर

Project Bank Funding: सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में प्रोजेक्ट को फंड कर रहे हैं बैंक, आरबीआई बुलेटिन में सामने आई बात

RBI Bulletin 2023: विभिन्न परियोजनाओं को बैंक से मिलने वाली फंडिंग में कुछ साल पहले तक उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी मामूली थी, लेकिन अब इस मामले में यूपी सभी राज्यों को पछाड़ पहले पायदान पर है...

विभिन्न परियोजनाओं के लिए बैंक से फंडिंग अट्रैक्ट करने के मामले में उत्तर प्रदेश ने शानदार प्रगति दर्ज की है. जहां कुछ साल पहले तक बैंकों से प्रोजेक्ट फंडिंग में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी मामूली थी, वहीं अब सभी राज्यों को पीछे छोड़कर उत्तर प्रदेश टॉप पर पहुंच गया है. इसकी जानकारी रिजर्व बैंक के ताजे बुलेटिन में मिली है.

इस तरह से बढ़ी है यूपी की हिस्सेदारी

आरबीआई बुलेटिन में ‘Private Corporate Investment: Performance and Near-term Outlook’ नाम से प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, अभी से कुछ साल पहले 2013-14 में बैंकों से कुल प्रोजेक्ट फंडिंग में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी मामूली 1.1 फीसदी थी. अब यह हिस्सेदारी बढ़कर 2022-23 में 16.2 फीसदी पर पहुंच गई है. इस तरह अब उत्तर प्रदेश परियोजनाओं के लिए बैंकों से सबसे ज्यादा फंडिंग आकर्षित कर रहा है.

टॉप से इतना नीचे गिरा महाराष्ट्र

बुलेटिन के अनुसार, साल भर पहले महाराष्ट्र इस मामले में टॉप पर था. महाराष्ट्र लंबे समय तक बैंकों से फंड पाने में सबसे आगे रहता आया है. वित्त वर्ष 2013-14 के दौरान पूरे देश में विभिन्न परियोजनाओं को बैंकों से जो कुल फंडिंग मिली थी, उसमें अकेले महाराष्ट्र की हिस्सेदारी 19.7 फीसदी थी. पिछले वित्त वर्ष के दौरान यानी 2022-23 में यह हिस्सेदारी कम होकर 7.9 फीसदी पर आ गई.

यूपी के बाद इन राज्यों का रहा स्थान

स्टडी में बताया गया कि वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान परियोजनाओं की बैंक फंडिंग के मामले में उत्तर प्रदेश पहले पायदान पर रहा. उसके बाद क्रमश: गुजरात, ओडिशा, महाराष्ट्र और कर्नाटक का स्थान रहा. इस फंडिंग के आंकड़े में बैंकों व अन्य वित्तीय संस्थानों के द्वारा विभिन्न परियोजनाओं के लिए सैंक्शन किए गए लोन शामिल हैं.

बढ़ी प्राइवेट कॉरपोरेट की प्रतिबद्धता

स्टडी में बैंकों व वित्तीय संस्थानों द्वारा सैंक्शन किए गए लोन के आधार पर कहा गया है कि प्राइवेट कॉरपोरेट के द्वारा किए पूंजीगत निवेश के वादे लगातार दूसरी साल बढ़े हैं. 2019-20 के दौरान इसमें नरमी रही थी, लेकिन उसके बाद 2020-21 में तेजी लौट आई थी. अब 2022-23 में प्राइवेट कॉरपोरेट के द्वारा किए निवेश के वादे साल भर पहले की तुलना में 6.7 फीसदी बढ़कर 2,66,547 करोड़ रुपये पर पहुंच गए हैं. इसका मतलब हुआ कि 2022-23 के दौरान प्राइवेट कॉरपोरेट ने 2,66,547 करोड़ रुपये का निवेश करने की प्रतिबद्धता जाहिर की है.

ये भी पढ़ें: पहली बार खरीद रहे हैं घर तो इन 5 बातों का जरूर रखें ध्यान, वर्ना होगा नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक Email ने छीनी 250 लोगों की नौकरी, महीने भर में Amazon की दूसरी बड़ी छंटनी
एक Email ने छीनी 250 लोगों की नौकरी, महीने भर में Amazon की दूसरी बड़ी छंटनी
दीवाली से पहले बढ़ेगी गैस सिलेंडर की कीमत? चेक करें आज का बुकिंग रेट
दीवाली से पहले बढ़ेगी गैस सिलेंडर की कीमत? चेक करें आज का बुकिंग रेट
बढ़ती महंगाई के बीच यूएस फेड में लिया बड़ा फैसला, ब्याज दरों को रखा स्थिर
बढ़ती महंगाई के बीच यूएस फेड में लिया बड़ा फैसला, ब्याज दरों को रखा स्थिर
200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget