एक्सप्लोरर

अमेरिकी SEC गौतम अडानी को सीधे नहीं भेज सकती समन, राजनयिक प्रोटोकॉल का करना होगा पालन-सूत्र

Adani Bribery Case: अमेरिकी जांच एजेंसी गौतम अडानी और उनके भतीजे सागर अडानी सहित 7 लोगों को समन भेजना चाहती है लेकिन इसके लिए उन्हें समुचित राजनयिक माध्यमों से नोटिस भेजना होगा

Adani Bribery Case: अमेरिकी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन ने गौतम अडानी सहित 7 लोगों पर 265 मिलियन डॉलर की रिश्वतखोरी के आरोप लगाए हैं जिनके बाद देश में कारोबारी विशाल समूह और इसके मालिक गौतम अडानी को लेकर खबरें आने का सिलसिला जारी है. इस मामले में फिलहाल अमेरिकी जांच एजेंसी गौतम अडानी और उनके भतीजे सागर अडानी सहित 7 लोगों को समन भेजना चाहती है लेकिन इसके लिए उन्हें समुचित राजनयिक माध्यमों से नोटिस भेजना होगा क्योंकि इसके क्षेत्राधिकार में विदेशी नागरिक नहीं आते हैं. सूत्रों के मुताबिक यह समन एसईसी के न्यूयॉर्क की अदालत के सामने दायर किए गए कानूनी दस्तावेज का हिस्सा हैं, और इसे अडानी तक पहुंचने में कुछ समय लगेगा. अभी तक अडानी को कोई समन नहीं सौंपा गया है.

SEC को करना होगा प्रोटोकॉल का पालन

SEC चाहता है कि अडानी सोलर एनर्जी कॉन्ट्रेक्ट हासिल करने के लिए रिश्वत देने के आरोपों पर अपना रुख स्पष्ट करें, लेकिन वो इसे पोस्ट या अन्य किसी माध्यम से नहीं बल्कि इसे भारतीय एंबेंसी और दूसरे राजनयिक मोड के जरिए ही गौतम अडानी को भेज सकते हैं. पूरे मामले की जानकारी रखने वाले दो सूत्रों ने कहा कि इस अनुरोध को अमेरिका में भारतीय दूतावास के माध्यम से भेजना होगा. इसके साथ ही दूसरी राजनयिक औपचारिकताओं के तहत बनाए गए प्रोटोकॉल का पालन करना होगा. उन्होंने कहा कि अमेरिकी एसईसी के पास विदेशी नागरिकों पर कोई अधिकार नहीं है.

SEC के पास किसी विदेशी नागरिक को सीधे बुलाने का कोई अधिकार नहीं

अमेरिकी एसईसी को अडानी समूह के संस्थापक और चेयरमैन गौतम अडानी तथा उनके भतीजे सागर को कथित 26.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर (2200 करोड़ रुपये) के रिश्वत मामले में उचित राजनयिक चैनलों के जरिए समन भेजना होगा. सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग US सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) के पास किसी विदेशी नागरिक को सीधे बुलाने का कोई अधिकार नहीं है.

क्या है मामला

गौतम अडानी और उनके भतीजे सागर सहित सात लोगों को बुधवार को अमेरिका के न्यूयॉर्क की एक अदालत में मुकदमा शुरू हुआ है. इसके मुताबिक इन लोगों ने सोलर एनर्जी सप्लाई कॉन्ट्रेक्ट हासिल करने के लिए भारतीय सरकारी अधिकारियों को लगभग 26.5 करोड़ डॉलर की रिश्वत देने पर सहमति जताई थी. गौतम अडानी और सागर अडानी, अडानी समूह की रीन्यूएबल एनर्जी यूनिट अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड में डायरेक्टर हैं. ये रिश्वत देने के आरोप लगभग 2020 और 2024 के बीच के समय के दौरान लगाए गए हैं.

ये भी पढ़ें

Consumer Helpline: तेजी से निपटेंगी शिकायतें, राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन ने 1000 कंपनियों के साथ की साझेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सस्ता नहीं अब महंगा ही होगा पेट्रोल-डीजल! कारण समझ लें
Petrol Diesel Price Hike: सस्ता नहीं अब महंगा ही होगा पेट्रोल-डीजल! कारण समझ लें
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन और लॉन्ग वीकेंड, होटल और फ्लाइट टिकट हुए महंगे
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन और लॉन्ग वीकेंड, होटल और फ्लाइट टिकट हुए महंगे
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम

वीडियोज

Sugar Price Hike: महंगी हुई मिठास...चीनी में महंगाई की खटास! | ABP
Vande Mataram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना 'जिन्न' बाहर आया!
Vande Matram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Sonia Gandhi
Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget