एक्सप्लोरर

US-China Trade War: चीन की अर्थव्यवस्था पर मंडरा रहा गहरा संकट, तांबा खत्म, फैक्ट्रियों में सन्नाटा

US-China Trade War: चीन की इंडस्ट्रियल हेल्थ का पैमाना माने जाने वाला Purchasing Managers' Index (PMI) अप्रैल में गिरकर 49 पर आ गया है. यानी उत्पादन में गिरावट. मार्च में यह आंकड़ा 50.5 था.

US-China Trade War: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए भारी-भरकम टैरिफ का असर अब साफ-साफ चीन की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. भले ही बीजिंग दिखा रहा हो कि उसे इस ट्रेड वॉर से कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन सच्चाई ये है कि चीन इस ट्रेड वॉर के दवाब में आ चुका है, और वो भी ऐसे वक्त में जब उसकी अर्थव्यवस्था कोरोना के बाद की सुस्ती, कमजोर घरेलू मांग और रियल एस्टेट संकट से जूझ रही है.

उत्पादन में गिरावट

चीन की इंडस्ट्रियल हेल्थ का पैमाना माने जाने वाला Purchasing Managers' Index (PMI) अप्रैल में गिरकर 49 पर आ गया है. यानी उत्पादन में गिरावट. मार्च में यह आंकड़ा 50.5 था. 50 से नीचे का स्कोर बताता है कि उद्योग सिमट रहे हैं. इससे साफ है कि अमेरिकी टैरिफ चीन की मैन्युफैक्चरिंग को झटका दे रहे हैं. एक्सपोर्ट धीमा पड़ चुका है, बेरोजगारी बढ़ रही है और लॉजिस्टिक सेक्टर में देरी हो रही है.

चीन की सबसे बड़ी चिंता

चीन के तांबा भंडार बेहद कम होते जा रहे हैं और अगर यही रफ्तार रही तो जून तक स्टॉक पूरी तरह खत्म हो सकता है. अमेरिका की ओर से तांबे की भारी मांग और संभावित टैरिफ के डर ने दुनिया भर से चीन के लिए तांबे की सप्लाई को काट दिया है. Mercuria जैसी बड़ी ट्रेड कंपनियों ने इसे "इतिहास का सबसे बड़ा सप्लाई शॉक" बताया है. हालात इतने खराब हैं कि चीन को अमेरिकी तांबे पर लगने वाले टैक्स से छूट मांगनी पड़ रही है.

चुपचाप ‘व्हाइटलिस्ट’ बना रहा है चीन

हालांकि चीन सरकार खुलेआम झुकने को तैयार नहीं है, लेकिन पर्दे के पीछे कुछ और ही खेल चल रहा है. Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ने एक 'व्हाइटलिस्ट' तैयार की है, यानी उन अमेरिकी प्रोडक्ट्स की लिस्ट जिन्हें टैरिफ से छूट दी जाएगी. इसमें दवाइयां, चिप्स और एयरक्राफ्ट इंजन जैसे अहम उत्पाद शामिल हैं. कंपनियों को निजी तौर पर संपर्क कर बताया जा रहा है कि उनके प्रोडक्ट्स को छूट मिल सकती है, बशर्ते वे सही चैनल से आवेदन करें.

सरकार दे रही भरोसे की गोली

आसान लोन, सपोर्ट पॉलिसी और सेक्टोरल मदद के जरिए बीजिंग के वरिष्ठ अधिकारी कंपनियों और बेरोजगारों को सहारा देने की बात कर रहे हैं. लेकिन जमीनी हकीकत ये है कि बड़े निर्माता सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं, क्योंकि भारी टैक्स के चलते एक्सपोर्ट पर असर पड़ रहा है. छोटे उद्योग, जो लेबर-इंटेंसिव हैं, अभी थोड़ी राहत में हैं.

कहां जा रही है चीन की अर्थव्यवस्था?

आर्थिक जानकारों का मानना है कि इस साल चीन की ग्रोथ महज 3.5 फीसदी तक रह सकती है, जो बीते वर्षों के मुकाबले बेहद कम है. मैन्युफैक्चरिंग कमजोर है, सर्विस सेक्टर भी ढलान पर है और बाजार का भरोसा भी लगातार गिरता जा रहा है.

ये भी पढ़ें: आखिर किस काम में फंडिंग का इस्तेमाल करता है पाकिस्तान? पहलगाम हमले के बाद इनसे बातचीत करने की तैयारी में भारत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
Real Estate: जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget