एक्सप्लोरर

UPI यूजर्स की बढ़ रही संख्या, लगातार तीसरे महीने 1000 करोड़ से ज्यादा ट्रांजेक्शन, अक्टूबर में 11 बिलियन का आंकड़ा

UPI Transaction in Oct: अक्टूबर लगातार तीसरा महीना है जब देश में यूपीआई ट्रांजेक्शन 1000 करोड़ के पार गया है. भारत में लोग जमकर यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस का इस्तेमाल कर रहे हैं.

UPI Transaction in October 2023: भारत में डिजिटल पेमेंट (Digital Payment) का चलन बहुत तेजी से बढ़ रहा है. इसमें यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (Unified Payments Interface) का बहुत बड़ा रोल है. नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक अक्टूबर में देशभर में रिकॉर्ड 1000 करोड़ से ज्यादा यूपीआई ट्रांजेक्शन (UPI Transaction) हुए हैं. ध्यान देने वाली बात ये है कि यह लगातार तीसरा महीना है जब यूपीआई लेनदेन की संख्या 1000 करोड़ के पार गई है. अक्टूबर 2023 में कुल 1,414 करोड़ ट्रांजेक्शन के जरिए यूजर्स ने 17.16 लाख करोड़ रुपये एक दूसरे को ट्रांसफर किए हैं.

लगातार तीन महीने से 1000 करोड़ से ज्यादा हुए ट्रांजेक्शन

गौरतलब है कि ट्रांजेक्शन के लिहाज से यूपीआई के इस्तेमाल में 55 फीसदी और ट्रांजेक्शन राशि के लिहाज से 42 फीसदी की सालाना बढ़त दर्ज अक्टूबर में दर्ज की गई है. वहीं सितंबर 2023 के आंकड़ों की बात करें तो यूपीआई के जरिए 1056 करोड़ ट्रांजेक्शन से यूजर्स ने 15.80 लाख करोड़ की राशि का लेनदेन किया था. वहीं अगस्त में 1058 करोड़ ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 15.76 लाख करोड़ रुपये के लेनदेन किए गए थे.

बढ़ रहा यूपीआई का चलन

2016 में लॉन्च हुए यूपीआई का चलन भारत में तेजी से बढ़ रहा है. आजकल लोग कैश ट्रांजेक्शन के बजाय डिजिटल पेमेंट करना ज्यादा पसंद कर रहे हैं. एक्सपर्ट्स के मुताबिक नवंबर में भी फेस्टिव सीजन के कारण यूपीआई ट्रांजेक्शन में और तेजी की उम्मीद है. NPCI के डाटा के मुताबिक IMPS के जरिए अक्टूबर में 49.3 करोड़ ट्रांजेक्शन के जरिए 5.38 लाख करोड़ रुपये का लेनदेन किया गया है. ऐसे में रकम के लिहाज से इसमें 15 फीसदी और ट्रांजेक्शन के लिहाज से 2 फीसदी की सालाना बढ़त दर्ज की गई है. 

ये भी पढ़ें-

Unemployment Data: अक्टूबर में दो साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंची बेरोजगारी, चुनावों से पहले सरकार के लिए चिंता की खबर!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 से 50 रुपये तक महंगी हो सकती है शराब की बोतल, जानें कहां रेट बढ़ाने की चल रही तैयारी
10 से 50 रुपये तक महंगी हो सकती है शराब की बोतल, जानें कहां रेट बढ़ाने की चल रही तैयारी
शेयर बाजार में दहाड़ रहा यह स्टॉक, लिस्टिंग के बाद दनादन मार रहा अपर सर्किट; क्या दांव लगाना रहेगा सही?
शेयर बाजार में दहाड़ रहा यह स्टॉक, लिस्टिंग के बाद दनादन मार रहा अपर सर्किट; क्या दांव लगाना रहेगा सही?
Ethanol: भारी विरोध के आगे झुकी सरकार? पेट्रोल में 25% एथेनॉल मिलाने का फैसला टलना तय
Ethanol: भारी विरोध के आगे झुकी सरकार? पेट्रोल में 25% एथेनॉल मिलाने का फैसला टलना तय
Share Market Opening: खुलते ही रॉकेट सा भागा शेयर बाजार, पहली बार 78000 के पार पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी भी आगे
खुलते ही रॉकेट सा भागा शेयर बाजार, पहली बार 78000 के पार पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी भी आगे

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े
'मेरा पति है, 50 अफेयर करे मेरी प्रॉब्लम...तुझे क्या' शिल्पा शिंदे पर भड़कीं सुनीता आहूजा
'मेरा पति है, 50 अफेयर करे मेरी प्रॉब्लम...तुझे क्या' शिल्पा शिंदे पर भड़कीं सुनीता आहूजा
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
Maharashtra Rain Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Difference Between Mumbai And Delhi: विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
Embed widget