एक्सप्लोरर

बस एक क्लिक और पूरा बैंक अकाउंट खाली; UPI के इस फीचर से अब साइबर अपराधी कर रहे फ्रॉड

UPI Auto Pay Scam: NPCI ने 2020 में 'UPI Auto-Pay'फीचर को लॉन्च किया ताकि तय तारीख पर पेमेंट हो जाएं, सर्विस भी न खत्म हो और लेट पेमेंट भी न लगे. अब इसी के जरिए ठगी की जा रही है.

UPI Auto Pay Scam: हम जैसे-जैसे डिजिटलाइजेशन की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, ऑनलाइन पेमेंट हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गया है. चाहे किसी को पैसे भेजना हो या बिल का भुगतान करना हो, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) से झट से पेमेंट हो जाता है. यह इतना आसान और सुविधाजनक है, जिससे यह लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है. 

UPI बन रही है लोगों की पहली पसंद

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के मुताबिक, 2024 में UPI के जरिए लगभग 20.64 लाख करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ. जनवरी 2025 में 16.99 अरब ट्रांजैक्शन के साथ कुल 23.48 लाख करोड़ से अधिक का लेनदेन हुआ. हालांकि, जैसे कि हमें पता है कि हर सिक्के के दो पहलू होते हैं. UPI की खासियत के साथ इसके कुछ नुकसान भी हैं. जितना ज्यादा इसका इस्तेमाल हो रहा है, उतने ही अधिक फ्रॉड के मामले सामने आ रहे हैं. 

साइबर ठग अपना रहे नए-नए पैंतरे

UPI सिस्टम ने QR कोड या UPI ID के जरिए लेनदेन को आसान बना दिया है, लेकिन साइबर ठग तरह-तरह के पैंतरे अपनाकर मिनटों में लोगों का बैंक अकाउंट खाली कर रहे हैं. आज हम आपको एक नए स्कैम- UPI ऑटो-पे रिक्वेस्ट के बारे में बताने जा रहे हैं.

कई बार लोगों को मोबाइल रिचार्ज, इंश्योरेंस पेमेंट, क्रेडिट कार्ड बिल,इलेक्ट्रिसिटी बिल, लोन के पेमेंट की तारीख याद नहीं रहती है. इसी परेशानी को सुलझाने के लिए NPCI ने 2020 में 'UPI Auto-Pay'फीचर को लॉन्च किया. इसमें यूजर्स की मंजूरी के साथ तय तारीख में पैसा अपने आप अकाउंट से कट जाता है. इससे समय पर पेमेंट भी हो जाता है और लेट पेमेंट भी नहीं लगता है. 

कैसे किया जा रहा है फ्रॉड? 

  • अब चूंकि  UPI ऑटो-पे में पैसा अपने आप कट जाता है इसलिए साइबर ठग 'ऑटो-पे रिक्वेस्ट' भेजकर लोगों को फंसाने का जाल बिछा रहे हैं. साइबर अपराधी यूजर्स को झांसा देकर उनसे पेमेंट रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करवा रहे हैं. या तो SMS, ईमेल या सोशल मीडिया पर फर्जी लिंक भेजा रहा है, जिस पर क्लिक करने मात्र से ही पैसा कट जाता है. 
  • स्कैमर्स बैंक या UPI कस्टमर केयर अधिकारी बनकर भी कॉल कर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं. ये यूजर को ऑटो-पे एक्टिवेट करवाने के लिए पिन डालने के लिए कहते हैं और पिन डालने के साथ हर पैसा अकाउंट से कट जा रहा है. 
  • सस्ते सब्सक्रिप्शन का झांसा देकर भी लोगों को फंसाया जा रहा है. एक बार पेमेंट करने मात्र से बैंक से हर महीने पैसे करने की सेटिंग अपने आप ही हो जाती है. 
  • इसके अलावा, कैशबैक, ऑटो पे का लालच देकर भी ऑटो-पे रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कराया जा रहा है. इसलिए लालच में आकर अनजान लिंक में क्लिक करने से बचें. फ्रॉड का शिकार होने पर UPI ऐप में ही 'Report Fraud'या 'Report Dispute' के ऑप्शन पर जाकर क्लिक करें और अपनी शिकायत दर्ज कराएं. आप चाहें तो बैंक के पास भी लिखित में शिकायत जमा करा सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: 

शेयर है या सोने की खान, सिर्फ 7 महीने में एक लाख के बना लिए 3.5 लाख; क्या है इस तेजी की वजह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
RBI MPC: ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget