एक्सप्लोरर

UPI: तेजी से पैर पसार रहे यूपीआई के सामने खड़ा है बड़ा खतरा, जानिए कैसे खत्म होगी यह चुनौती

PhonePe and Google Pay: डिजिटल पेमेंट सेक्टर में पेटीएम, भीम, अमेजन और व्हाट्सएप जैसी कंपनियां भी हैं. मगर, इनमें से कोई भी फोनपे और गूगल पे की बादशाहत को टक्कर देने की स्थिति में नहीं है.

PhonePe and Google Pay: यूपीआई ने पेमेंट सिस्टम में आमूलचूल परिवर्तन कर दिया है. अभी कुछ साल पहले तक जहां कहीं भी पैसा भेजना एक सिरदर्द होता था वहीं, अब चंद सेकंड में आप कहीं भी और कभी भी रकम भेज सकते हैं. यूपीआई की सफलता का आलम यह है कि गांवों में छोटी-छोटी दुकानों तक इसे आराम से स्वीकार किया जाने लगा है. मगर, 7 साल पहले अस्तित्व में आए यूपीआई (UPI) के सामने एक ऐसा खतरा खड़ा हुआ है, जिसके बारे में जानते हुए भी अभी तक कोई हल नहीं निकल आया है. यह खतरा फोनपे (PhonePe) और गूगल पे (Google Pay) के रूप में है. आइए इस बारे में विस्तार से जान लेते हैं. 

फोनपे और गूगल पे के पास 85 फीसदी बाजार हिस्सेदारी

दरअसल, फोनपे और गूगल पे डिजिटल पेमेंट सेक्टर की दो दिग्गज कंपनियां हैं. इनके पास करीब 85 फीसदी बाजार हिस्सेदारी है. इन दोनों कंपनियों ने डिजिटल पेमेंट सेक्टर में अपनी डुओपॉली खड़ी कर ली है. इनकी टक्कर में कोई और कंपनी अपनी जगह नहीं बना पा रही है. पेटीएम (Paytm) इनके सामने मजबूती से खड़ी हुई थी. मगर, पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) पर आरबीआई द्वारा प्रतिबंध लगा दिए जाने के बाद उसकी स्थिति काफी कमजोर हो गई है. इसके बाद से यह डर पैदा हो गया है कि अगर कभी फोनपे या गूगल पे के साथ ऐसी कोई समस्या आती है तो स्थिति बहुत गंभीर हो जाएगी.

यूपीआई नेटवर्क पर कब्जा किए बैठी दोनों कंपनियां विदेशी कंट्रोल में

यूपीआई की लॉन्चिंग सितंबर, 2017 में हुई थी. उस दौरान यूपीआई ट्रांजेक्शन की संख्या 0.4 अरब थी, जो कि सितंबर, 2024 में 15 अरब से ज्यादा हो चुकी है. साथ ही लेनदेन का आंकड़ा भी 140 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया है. इसका इस्तेमाल 30 करोड़ से ज्यादा लोग और 5 करोड़ मर्चेंट कर रहे हैं. ऐसे विशाल यूपीआई नेटवर्क पर कब्जा किए बैठी दोनों कंपनियां विदेशी कंट्रोल में हैं. फोनपे की बाजार हिस्सेदारी करीब 48.36 फीसदी, गूगल पे की 37.3 फीसदी और पेटीएम की 7.2 फीसदी है. सरकारी यूपीआई एप भीम (BHIM) की हालत तो बहुत ही खराब है. इसका मार्केट शेयर 1 फीसदी से भी कम है. 

मार्केट शेयर घटाने के लिए कोई भी कदम नहीं उठा रहीं कंपनियां 

इतने बड़े दो खिलाड़ियों की मौजूदगी के चलते किसी और को मौका ही नहीं मिल पा रहा है. इस सेक्टर में अमेजन (Amazon) और व्हाट्सएप (WhatsApp) ने भी एंट्री ली लेकिन, उन्होंने काफी देर कर दी. इसके चलते वह दौड़ में ही कहीं शामिल नहीं हैं. इन सब कारणों के चलते यूपीआई का मैनेजमेंट करने वाली संस्था नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने 4 साल पहले से सिस्टम में बदलाव करने शुरू कर दिए थे. एनपीसीआई ने अधिकतम मार्केट शेयर 30 फीसदी का कैप भी तय किया था. इसके लिए दो साल की डेडलाइन तय की गई. इसके बाद फिर से इसे 2 साल के लिए बढ़ाकर 31 दिसंबर, 2024 तक टाल दिया गया. अब ऐसा कहा जा रहा है इस डेडलाइन को भी आगे सरकाया जाएगा. इससे भी ज्यादा हैरानी की बात यह है कि इन 4 सालों में किसी भी कंपनी ने अपना मार्केट शेयर घटाने के लिए कुछ भी नहीं किया है.

ये भी पढ़ें 

Disney Hotstar: सिर्फ डिज्नी हॉटस्टार को ही चलाएंगे मुकेश अंबानी, जियो सिनेमा का होगा विलय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

काम की खबर! PF में जमा रकम पर इस साल कितना मिलेगा ब्याज? EPFO की बैठक में कई और भी जरूरी ऐलान
काम की खबर! PF में जमा रकम पर इस साल कितना मिलेगा ब्याज? EPFO की बैठक में कई और भी जरूरी ऐलान
हो जाएं तैयार! आ रहा है 13000 करोड़ रुपये का IPO, 12 अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर कंपनी की नजर
हो जाएं तैयार! आ रहा है 13000 करोड़ रुपये का IPO, 12 अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर कंपनी की नजर
बड़ी राहत! चाहे कितना लंबा चले ईरान वॉर, नहीं पड़ेगा कच्चे तेल संकट का असर, भारत की ओर चला क्रूड ऑयल शिप
चाहे कितना लंबा चले ईरान वॉर, नहीं पड़ेगा कच्चे तेल संकट का असर! भारत की ओर चला क्रूड ऑयल शिप
तनाव के बीच कच्चे तेल पर भारत सरकार का बड़ा अपडेट, अभी नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल और LPG के दाम
तनाव के बीच कच्चे तेल पर भारत सरकार का बड़ा अपडेट, अभी नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल और LPG के दाम

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं जियांग ज़ुएक़िन? पहले ही कर दी थी अमेरिका-ईरान युद्ध की भविष्यवाणी, बताया जा रहा चीन का नास्त्रेदमस
कौन हैं जियांग ज़ुएक़िन? पहले ही कर दी थी अमेरिका-ईरान युद्ध की भविष्यवाणी, बताया जा रहा चीन का नास्त्रेदमस
UP Weather: यूपी में बढ़ा तापमान, मार्च महीने में ही मई जैसी गर्मी! पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
यूपी में बढ़ा तापमान, मार्च महीने में ही मई जैसी गर्मी! पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचते ही सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान, कहा- 'बहुत घबराया हुआ था, दिल की धड़कन 160-175 तक...'
टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचते ही सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान, कहा- 'बहुत घबराया हुआ था, दिल की धड़कन 160-175 तक...'
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत... ईरान के ऐलान ने अमेरिका-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, अब क्या करेंगे ट्रंप?
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत! ईरान के ऐलान ने US-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, क्या करेंगे ट्रंप?
O Romeo BO Day 21: ‘ओ’रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह तोड़ा दम, 21 वें दिन का कलेक्शन है शॉकिंग
‘ओ’रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह तोड़ा दम, 21 वें दिन का कलेक्शन है शॉकिंग
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
Car Door Slamming Rule: इस देश में जोर से गाड़ी का दरवाजा बंद करना गैर कानूनी, पकड़े जाने पर मिलती है कड़ी सजा
इस देश में जोर से गाड़ी का दरवाजा बंद करना गैर कानूनी, पकड़े जाने पर मिलती है कड़ी सजा
30 साल हो गई उम्र तो जरूर कराएं ये टेस्ट, विमेंस डे पर खुद को दें ये तोहफा
30 साल हो गई उम्र तो जरूर कराएं ये टेस्ट, विमेंस डे पर खुद को दें ये तोहफा
Embed widget