एक्सप्लोरर

अब कतर में भी UPI से पेमेंट कर सकेंगे लोग, टेस्टिंग हुई पूरी; होंगे इसके कई फायदे

UPI in Qatar: विपुल ने कहा कि कतर में यूपीआई के शुरू होने के बाद 10 बिलियन डॉलर के इंवेस्टमेंट और मजबूत स्टार्टअप सहयोग के जरिए दोनों देशों के बीच रिश्ते में एक चैप्टर जुड़ेगा.

UPI in Qatar: भारत के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) को जल्द ही कतर में लॉन्च किया जाएगा. कतर में भारत के राजदूत विपुल ने पिछले हफ्ते दोहा में आयोजित एक वेब समिट के दौरान इसकी जानकारी दी. जुलाई 2024 में कतर नेशनल बैंक (क्यूएनबी) के पॉइंट-ऑफ-सेल सिस्टम के साथ सफल एकीकरण के साथ अब दोनों देशों के बीच डिजिटल लेनदेन पूरी तरह से बदलने जा रहा है. 

कतर में यूपीआई की टेस्टिंग पूरी

विपुल ने मनीकंट्रोल को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ''कतर में UPI से लेनदेन जल्द ही शुरू हो जाएगा. कतर नेशनल बैंक (QNB) के साथ इंटीग्रेशन पूरा हो चुका है, टेस्टिंग हो चुकी है और इसकी लॉन्चिंग भी हो गई है. यह दोनों देशों के बीच डिजिटल पेमेंट को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.'' UPI के जरिए कतर में बड़ी संख्या में रह रहे भारतीयों के लिए फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन आसान हो जाएगा और फिनटेक सहयोग भी गहरा होगा. फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी के अलावा, भारत और कतर स्टार्टअप और इनोवेशन में भी अपनी भागीदारी मजबूत कर रहे हैं. 

भारतीय स्टार्टअप के लिए कतर में बेहतर इकोसिस्टम

विपुल ने कहा, ''भारत में प्रतिभाओं का भंडार है, टेक्नोलॉजी पर फोकस है, 150,000 स्टार्टअप के साथ इसका दायरा भी काफी बड़ा है. कतर में स्टार्टअप के लिए फाइनेंसिंग के साथ-साथ इकोसिस्टम भी है. भारतीय स्टार्टअप कतर में मिलने वाले बेनिफिट्स के साथ अपने बिजनेस मॉडल को पूरा कर सकते हैं.'' दोनों देश अपने बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत बना रहे हैं, कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी की हाल के भारत दौरे के बाद यह और गहराया है. फरवरी में अमीर की दो दिवसीय भारत दौरे के दौरान कतर ने विभिन्न क्षेत्रों में 10 अरब डॉलर के निवेश का वादा किया था. 

भारत में कतर के निवेश का बढ़ रहा दायरा

विपुल ने कहा, ''कतर ने पहले ही भारत में रिटेल, रिन्यूऐबल एनर्जी, आईटी और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में 1.5 बिलियन डॉलर का पहले से ही निवेश किया हुआ है. हाल ही में 10 बिलियन डॉलर की प्रतिबद्धता के साथ अब इंफ्रास्ट्रक्चर, फिनटेक, स्पेस और अन्य क्षेत्रों में भी निवेश का दायरा बढ़ सकता है.'' बता दें कि मौजूदा समय में 800,000 से अधिक भारतीय कतर में रह रहे हैं. उन्होंने कहा, ''कतर भारतीयों के कंट्रीब्यूशन की सराहना करता है. हमें  IITs, IISc और कतर के प्रौद्योगिकी संस्थानों के बीच पार्टनरशिप और टैलेंट के आदान-प्रदान को प्रोमोट करना चाहिए.'' 

ये भी पढ़ें:

शेयर मार्केट में हाहाकार! लार्ज, मिड और स्मॉल-कैप के बीच बढ़ रहा अंतर, रामदेव अग्रवाल ने जताई चिंता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीनी, प्याज, तेल और दाल सब महंगा, रक्षाबंधन से पहले क्यों बढ़ रही महंगाई?
चीनी, प्याज, तेल और दाल सब महंगा, रक्षाबंधन से पहले क्यों बढ़ रही महंगाई?
माल ढुलाई में बड़ा बदलाव, दिल्ली-NCR में डीजल और CNG लोडिंग गाड़ियों पर ब्रेक
माल ढुलाई में बड़ा बदलाव, दिल्ली-NCR में डीजल और CNG लोडिंग गाड़ियों पर ब्रेक
1 सितंबर से हलवाई और बेकरी वालों के लिए नया नियम: 15 दिन से ज्यादा चीनी जमा की तो नपेंगे
1 सितंबर से हलवाई और बेकरी वालों के लिए नया नियम: 15 दिन से ज्यादा चीनी जमा की तो नपेंगे
YouTube से कमाई नहीं है टैक्स फ्री, 31 अगस्त तक कर डालें ये काम; वर्ना जुर्माने के लिए रहें तैयार
YouTube से कमाई नहीं है टैक्स फ्री, 31 अगस्त तक कर डालें ये काम; वर्ना जुर्माने के लिए रहें तैयार

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
यूपी: 'भ्रामक तरीके से...', राष्ट्रगान वाले वीडियो पर सतीश महाना ने दी सफाई
यूपी: 'भ्रामक तरीके से...', राष्ट्रगान वाले वीडियो पर सतीश महाना ने दी सफाई
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
Embed widget