एक्सप्लोरर

UPI: आपके बैंक खाते से UPI यूज कर पाएंगे गर्लफ्रेंड से लेकर दोस्त तक, जानें नया नियम-नया तरीका

UPI: यूपीआई सर्कल डेलिगेट पेमेंट्स के जरिए परिवार के एक से अधिक सदस्य एक ही बैंक खाते से यूपीआई का यूज कर पाएंगे. इस नए फीचर को NPCI ने यूपीआई में जोड़ दिया है.

Delegate UPI: साल 2016 में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस की शुरुआत के बाद से ही देश की डिजिटल इकोनॉमी को जबरदस्त बूस्ट मिला है. लोग कैश या कार्ड पेमेंट करने के बजाय आजकल यूपीआई के जरिए बिना किसी झंझट के पेमेंट करना ज्यादा पसंद करते हैं. ऐसे में यूपीआई को रेगुलेट करने वाली संस्था नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)  इसे बेहतर बनाने के लिए कोई न कोई नए फीचर्स ऐड करती रहती है. अब NPCI ने यूपीआई प्लेटफॉर्म पर नया फीचर जोड़ा है जिसके जरिए आप अपने यूपीआई को दूसरे के साथ शेयर कर पाएंगे. इसका नाम है UPI सर्कल डेलिगेट पेमेंट्स. इसके जरिए प्राइमरी अकाउंट होल्डर्स अपने परिवार और दोस्तों को भी अपने यूपीआई का इस्तेमाल करने की इजाजत दे पाएंगे.

क्या है 'UPI सर्कल डेलिगेट पेमेंट्स'?

UPI सर्कल डेलिगेट पेमेंट्स एक तरह का यूपीआई शेयरिंग होगा जिसमें एक ही बैंक खाते से दो लोग यूपीआई पेमेंट कर सकेंगे. इसके प्राइमरी अकाउंट होल्डर के पास सेकेंडरी यूजर्स को यूपीआई इस्तेमाल करने की परमिशन देने की ताकत होगी. ऐसे में एक परिवार के अलग-अलग सदस्य एक यूपीआई का इस्तेमाल कर पाएंगे.

कैसे काम करेगा UPI सर्कल डेलिगेट पेमेंट्स?

बता दें कि 'UPI सर्कल डेलिगेट पेमेंट्स' सिस्टम के जरिए प्राइमरी यूजर को यह अधिकार होगा कि वह अपने सेकेंडरी यूजर्स को लेन देन की परमिशन दें. यह परमिशन आंशिक या पूरी तरह से दी जा सकती है. आंशिक परमिशन में सेकेंडरी यूजर को हर ट्रांजेक्शन से पहले प्राइमरी यूजर को लेनदेन के लिए रिक्वेस्ट भेजनी होगी. वहीं दूसरे विकल्प में सेकेंडरी यूजर को प्राइमरी यूजर द्वारा तय की गई राशि की पूरी लेनदेन का अधिकार मिल जाएगा. ऐसे में प्राइमरी यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से सेकेंडरी यूजर को लेनदेन की राशि की परमिशन प्रदान कर सकता है. इसका मतलब है कि प्राइमरी यूजर सेकेंडरी यूजर के लिए लेनदेन की राशि के लिए लिमिट तय कर सकता है. NPCI ने जानकारी दी है कि सेकेंडरी यूजर को एक महीने में 15,000 रुपये तक की लेनदेन की अनुमति मिलेगी.

UPI डेलिगेट से मिलेगा यह फायदा

एक्सपर्ट्स के मुताबिक NPCI ने इस फीचर को इसलिए ऐड किया है क्योंकि देश में कई ऐसे घर हैं जहां लोगों के पास केवल एक ही बैंक खाता है. ऐसे में परिवार के अन्य सदस्य भी इस फीचर के जरिए यूपीआई का इस्तेमाल कर पाएंगे. इसके अलावा बच्चों के खर्च की सीमा को माता-पिता नियंत्रित कर पाएंगे. वहीं कंपनियों में भी इस फीचर के जरिए छोटे खर्च के लिए कैश के इस्तेमाल पर लगाम लगाई जा सकेगी. यानी खाता भले ही माता-पिता में से किसी एक का हो लेकिन बच्चे उस खाते के जरिए यूपीआई सर्विस का फायदा ले सकेंगे.

यूपीआई पेमेंट को मिलेगा बढ़ावा

यूपीआई में इस नए फीचर के ऐड होने से पूरे परिवार को एक ही बैंक खाते से यूपीआई लेनदेन करने की सुविधा मिलेगी, जिससे यूपीआई पेमेंट को बूस्ट मिलेगा. इससे यूपीआई यूजर्स की संख्या में बढ़ावा होगा. इसके साथ ही जब भी यूपीआई पेमेंट होगा तो प्राइमरी यूजर को इसका नोटिफिकेशन मिलेगा. इससे फ्रॉड की घटनाओं पर भी रोक लगाने में मदद मिलेगा. 

ये भी पढ़ें

Gold Silver Price Today: रक्षाबंधन से ठीक पहले चांदी हुई बेतहाशा मंहगी, सोने के भाव में भी उछाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते
Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते
8th Pay Commission: फिर उठी DA की 3 पुरानी मांगें, यूनियनों का नया दांव
8th Pay Commission: फिर उठी DA की 3 पुरानी मांगें, यूनियनों का नया दांव
CBI करेगी PNB घोटाले की जांच, बैंक बोला- 35 नहीं, 10 करोड़ से कम है रकम
CBI करेगी PNB घोटाले की जांच, बैंक बोला- 35 नहीं, 10 करोड़ से कम है रकम
IDBI पर सियासत, राहुल गांधी ने बैंक कर्मचारियों को लिखी चिट्ठी, सरकार को घेरा
IDBI पर सियासत, राहुल गांधी ने बैंक कर्मचारियों को लिखी चिट्ठी, सरकार को घेरा

वीडियोज

MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
CM Yogi Vs Akhilesh Yadav! 27 में किसका 'हिन्दू कार्ड' चलेगा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget