एक्सप्लोरर

IPO Next Week: अगले सप्ताह कमाई के ताबड़तोड़ मौके, ओपन होने वाले हैं ये 2 आईपीओ

Upcoming IPO: शेयर बाजार के हिसाब से अगला सप्ताह काफी एक्टिव रहने वाला है. लंबे समय बाद सप्ताह के दौरान दो-दो आईपीओ ओपन होने वाले हैं, जिससे निवेशकों को ज्यादा मौके मिलने वाले हैं...

अगले सप्ताह के दौरान बाजार में दो-दो आईपीओ ओपन होने वाले हैं. सोमवार से शुरू हो रहे सप्ताह के दौरान निवेशकों को आइडिया फॉर्ज टेक्नोलॉजी आईपीओ (ideaForge Technology IPO) और  साइंट डीएलएम आईपीओ (Cyient DLM IPO) में पैसे लगाने के मौके मिलेंगे.

दोनों आईपीओ से जुटेंगे इतने करोड़

इनमें से आइडिया फॉर्ज टेक्नोलॉजी का आईपीओ (ideaForge Technology IPO  Size) 567 करोड़ रुपये का होगा, जबकि साइंट डीएलएम के आईपीओ का साइज (Cyient DLM IPO Size) 592 करोड़ रुपये होने वाला है.  इस तरह दोनों कंपनियां मिलकर अपने आईपीओ से बाजार से 1,159 करोड़ रुपये जुटाने वाली हैं. आईपीओ के बाद दोनों कंपनियों के शेयर भारत के प्रमुख शेयर बाजारों बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) पर लिस्ट होंगे.

दोनों का ग्रे मार्केट प्रीमियम शानदार

आईपीओ ओपन होने से पहले ही दोनों को ग्रे मार्केट में शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसका संकेत इस बात से मिल रहा है कि दोनों आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम शानदार है. अभी आइडिया फॉर्ज टेक्नोलॉजी का शेयर ग्रे मार्केट ( (ideaForge Technology IPO GMP) में 500 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है, जबकि साइंट डीएलएम के शेयर का ग्रे मार्केट प्रीमियम (Cyient DLM IPO GMP) 110 रुपये है.

आइडिया फॉर्ज टेक्नोलॉजी आईपीओ के डिटेल्स

ड्रोन बनाने वाली कंपनी आइडिया फॉर्ज टेक्नोलॉजी का आईपीओ 26 जून यानी सोमवार को खुलेगा. इसके लिए 29 जून तक बोली लगाई जा सकेगी. इसका प्राइस बैंड (ideaForge Technology IPO Price Band) 638 से 672 रुपये तय किया गया है. आईपीओ से पहले कंपनी ने एंकर इन्वेस्टर्स से 255 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं.

साइंट डीएलएम आईपीओ के डिटेल्स

इलेक्ट्रॉनिक मैन्यूफैक्चरिंग सर्विसेज कंपनी साइंट डीएलएम का आईपीओ 27 जून मंगलवार को खुलेगा और 30 जून तक सब्सक्राइब करने के लिए उपलब्ध रहेगा. कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए 250 से 265 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड (Cyient DLM IPO Price Band) तय किया है.

साइंट डीएलएम के आईपीओ के तहत 592 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए जाएंगे. इसका मतलब हुआ कि साइंट डीएलएम के आईपीओ में सिर्फ फ्रेश शेयर इश्यू होंगे और इसमें ऑफर फोर सेल का कोई हिस्सा नहीं होगा.

ये भी पढ़ें: ... तो इस कारण लिंक नहीं हो पा रहा आधार-पैन, पेनल्टी से बचने का जान लें उपाय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते
Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते
8th Pay Commission: फिर उठी DA की 3 पुरानी मांगें, यूनियनों का नया दांव
8th Pay Commission: फिर उठी DA की 3 पुरानी मांगें, यूनियनों का नया दांव
CBI करेगी PNB घोटाले की जांच, बैंक बोला- 35 नहीं, 10 करोड़ से कम है रकम
CBI करेगी PNB घोटाले की जांच, बैंक बोला- 35 नहीं, 10 करोड़ से कम है रकम

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget