एक्सप्लोरर

Upcoming IPOs:आईपीओ से कमाई के लिए हो जाएं तैयार! सरस्वती साड़ी डिपो के साथ खुल रहे 4 SME आईपीओ, देखें लिस्ट

IPO News: 12 अगस्त से शुरू होने वाले सप्ताह में कुल पांच कंपनियों का आईपीओ खुलने वाला है. वहीं तीन कंपनियों के शेयरों की लिस्टिंग भी होने वाली है...

IPO Next Week: अगर आप आईपीओ में निवेश करना पसंद करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है. 12 अगस्त से शुरू होने वाले नए हफ्ते में कुल पांच आईपीओ निवेश के लिए खुलने वाले हैं. इसमें सरस्वती साड़ी डिपो (Saraswati Saree Depot) का मेनबोर्ड आईपीओ लॉन्च होगा. इसके अलावा SME सेगमेंट के चार आईपीओ निवेश के लिए खुलने वाले हैं. इसके साथ ही तीन आईपीओ की अगले हफ्ते लिस्टिंग भी होने वाली है. अगर आप इन आईपीओ में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो हम आपको इनके डिटेल्स के बारे में बता रहे हैं.

सरस्वती साड़ी डिपो का आईपीओ

सरस्वती साड़ी डिपो अपना आईपीओ 12 अगस्त 2024 को ला रही है. इस आईपीओ में निवेशक 14 अगस्त तक निवेश कर सकते हैं. कंपनी ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयरों का प्राइस बैंड 152 रुपये से 160 रुपये प्रति शेयर के बीच तय किया है. कंपनी ने 90 शेयरों का लॉट साइज तय किया है. कंपनी इस आईपीओ के जरिए 160.01 करोड़ रुपये जुटाने की कोशिश कर ही है. इसमें 104 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी किए जा रहे हैं. वहीं ऑफर फॉर सेल के तहत 56.02 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री होगी. कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 20 अगस्त 2024 को BSE और NSE पर होगी. इस आईपीओ में QIB के लिए 50 फीसदी हिस्सा, रिटेल निवेशकों के लिए 35 फीसदी और NII के लिए 15 फीसदी हिस्से को रिजर्व किया गया है.

अगले हफ्ते खुल रहे ये चार छोटे आईपीओ

सप्ताह के दौरान एसएमई सेगमेंट में चार कंपनियों के आईपीओ खुलने वाले हैं. उनमें सनलाइट रीसाइक्लिंग (Sunlite Recycling), पॉज़िट्रॉन एनर्जी (Positron Energy), सॉल्व प्लास्टिक प्रोडक्ट्स (Solve Plastic Products) और ब्रोच लाइफ केयर हॉस्पिटल (Broach Lifecare Hospital) के आईपीओ शामिल हैं.

सनलाइट रीसाइक्लिंग आईपीओ सोमवार 12 अगस्त को खुल रहा है. इस आईपीओ के शेयरों का प्राइस बैंड 100 से 105 रुपये प्रति शेयर के बीच तय किया गया है. इसमें आप 14 अगस्त तक निवेश कर सकते हैं. इस आईपीओ के जरिए कंपनी 30.24 करोड़ जुटाना चाहती है. शेयरों की लिस्टिंग 20 अगस्त NSE SME पर होगी.

पॉजिट्रॉन एनर्जी का आईपीओ 12 अगस्त को खुल रहा है. इस आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 238 रुपये से लेकर 250 रुपये प्रति शेयर के बीच तय किया गया है. इस आईपीओ में 14 अगस्त तक निवेश किया जा सकता है. वहीं शेयरों की लिस्टिंग 20 अगस्त को NSE SME पर होगी.

सॉल्व प्लास्टिक प्रोडक्ट्स का आईपीओ मंगलवार 13 अगस्त को खुल रहा है. इस आईपीओ के जरिए कंपनी 1.85 करोड़ रुपये जुटाने की कोशिश कर रही है. इस आईपीओ में आप 16 अगस्त तक निवेश कर सकते हैं. शेयरों की लिस्टिंग 21 अगस्त को NSE SME पर होगी. इस आईपीओ का प्राइस बैंड 91 रुपये तय किया गया है.

ब्रोच लाइफ केयर हॉस्पिटल भी एक एसएमई आईपीओ है, जिसमें आप 13 अगस्त से 16 अगस्त के बीच निवेश कर सकते हैं. इस आईपीओ के जरिए कंपनी 4.02 करोड़ रुपये जुटाने की कोशिश कर रही है. कंपनी ने शेयरों का प्राइस बैंड 25 रुपये प्रति शेयर तय किया है.

इन कंपनी के शेयरों की होगी लिस्टिंग

अगले सप्ताह नए इश्यू के अलावा तीन कंपनियों के शेयरों की लिस्टिंग भी होने वाली है. उनमें फर्स्टक्राई (FirstCry), यूनिकॉमर्स (Unicommerce) और एस्थेटिक इंजीनियर्स लिमिटेड के नाम शामिल हैं. फर्स्टक्राई के शेयरों की लिस्टिंग 13 अगस्त को होगी. वहीं एस्थेटिक इंजीनियर्स लिमिटेड के शेयर 16 अगस्त को और यूनीकॉमर्स के शेयर 13 अगस्त को लिस्ट होंगे.

ये भी पढ़ें-

Hindenburg: हिंडनबर्ग रिसर्च ने सेबी चेयरपर्सन पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- अडानी घोटाले से है कनेक्शन, इस कंपनी में है हिस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीवाली पर क्रेडिट कार्ड से 70000 तक बचाओ, जानें बड़े बैंकों के ऑफर
दीवाली पर क्रेडिट कार्ड से 70000 तक बचाओ, जानें बड़े बैंकों के ऑफर
गोल्ड खरीदने का गोल्डन चांस! 20 फीसदी तक गिरे दाम, शोरूम में उमड़ी भीड़
गोल्ड खरीदने का गोल्डन चांस! 20 फीसदी तक गिरे दाम, शोरूम में उमड़ी भीड़
भर जाएंगी आंखें! अनंत अंबानी ने गिफ्ट किया स्कूटर, फूट-फूटकर रो पड़ा Blinkit एजेंट
भर जाएंगी आंखें! अनंत अंबानी ने गिफ्ट किया स्कूटर, फूट-फूटकर रो पड़ा Blinkit एजेंट
Britannia का 100% आटे वाला ब्रेड खाते हैं? कंपनी पर लगा 1 लाख का जुर्माना
Britannia का 100% आटे वाला ब्रेड खाते हैं? कंपनी पर लगा 1 लाख का जुर्माना

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget