एक्सप्लोरर

Budget 2025: बजट के दिन 1 फरवरी को खुलेगा कमोडिटी बाजार, शनिवार को भी मुनाफा कमाने का मौका

Budget 2025: इस बार बजट के दिन यानी 1 फरवरी को शनिवार है तो आपके मन में सवाल होगा कि घरेलू शेयर बाजार और कमोडिटी बाजार खुलेंगे या नहीं? यहां इसका पूरा उत्तर विस्तार से जान लीजिए.

Budget 2025: बजट पेश होने में केवल 2 दिन बाकी हैं और 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2025-26 का देश का बजट पेश करेंगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बजट के जरिए जहां आम हो या खास सभी की उम्मीदों-आकांक्षाओं को साधने की कोशिश करेंगी, वहीं शेयर बाजार और कमोडिटी बाजार के निवेशकों के लिए ये भी बेहद बड़ा दिन होता है. इस बार बजट के दिन यानी 1 फरवरी को शनिवार का दिन पड़ रहा है तो आपके मन में सवाल होगा कि घरेलू शेयर बाजार खुलेंगे या नहीं? 

शनिवार 1 फरवरी को कमोडिटी बाजार बंद या खुला-जानें

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कमोडिटी बाजार का इंडेक्स मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज शनिवार 1 फरवरी को भी खुला रहेगा. आम बजट पेश होने के साथ ही एमसीएक्स पर भी ट्रेडिंग होगी और इसके लिए एमसीएक्स एक स्पेशल ट्रेडिंग सत्र चलाने वाला है. इस सत्र को इसलिए आयोजित किया जा रहा है जिससे बजट के दिन शेयर बाजार के साथ कमोडिटी बाजार के निवेशक भी बाजार के उतार-चढ़ाव का फायदा उठा सकें और संभावित जोखिम के खतरे को कम कर सकें. कमोडिटी बाजार इंडेक्स एमसीएक्स सुबह 9 बजे खुलकर शाम 5 बजे तक चालू रहेगा और आम दिनों की ही तरह इसमें कारोबार होगा.

MCX ने दी जानकारी

एमसीएक्स ने 29 जनवरी को जारी की गई मीडिया रिलीज में इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि शनिवार एक फरवरी को स्पेशल ट्रेडिंग सेशन इसलिए चलाया जा रहा है क्योंकि बाजार भागीदारों को बजट के चलते आने वाले रियल टाइम रिस्क मैनेजमेंट को सपोर्ट करने का मौका मिल सके. इसके साथ ही वो हेजिंग रिक्वायरमेंट को भी पूरा कर सकेंगे. ये बात हालांकि ध्यान रखने की है कि 1 फरवरी का दिन सेटलमेंट हॉलिडे के तौर पर होगा और इसमें कोई भी पे-इन और पे-आउट नहीं हो पाएगा. 

एमसीएक्स ने सर्कुलर में कहा कि 31 जनवरी, 2025 को खत्म होने वाले कॉन्ट्रेक्ट के लिए डिलीवरी सेटलमेंट कैलेंडर में कोई बदलाव नहीं होगा. 31 जनवरी, 2025 और 1 फरवरी, 2025 की ट्रेड तारीखों का सेटलमेंट 3 फरवरी, 2025 को किया जाएगा.

एनएसई और बीएसई पर भी होगा सामान्य कारोबार

शनिवार 1 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार भी खुले रहेंगे और एनएसई के साथ बीएसई पर सामान्य कारोबार देखा जाएगा. आम दिनों की तरह एनएसई और बीएसई सुबह 9.15 बजे खुलेंगे और दोपहर 3.30 बजे तक चालू रहेंगे.

ये भी पढ़ें

Gold Silver Rate: कमोडिटी बाजार में सोना-चांदी खूब चमके, यहां गोल्ड रेट 83,000 रुपये पर जा पहुंचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कहीं आपका निवेश डेड मनी तो नहीं? पैसा तो होगा लेकिन खर्च नहीं कर पाएंगे
कहीं आपका निवेश डेड मनी तो नहीं? पैसा तो होगा लेकिन खर्च नहीं कर पाएंगे
8 महीने पहले हुई भविष्यवाणी सच! Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
8 महीने पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, अब Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
हफ्ते के आखिरी दिन लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों लुढ़के
हफ्ते के आखिरी दिन लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों लुढ़के
आज 14 अगस्त को कितनी है गैस सिलेंडर की कीमत? जानें दिल्ली से पटना तक के रेट
आज 14 अगस्त को कितनी है गैस सिलेंडर की कीमत? जानें दिल्ली से पटना तक के रेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget