एक्सप्लोरर

Union Budget: आम बजट की तारीख सामने आई, वित्त मंत्री जुलाई में इस दिन पेश करेंगी बजट-रिपोर्ट

Union Budget 2024: एक समाचार चैनल ने सरकारी सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि एनडीए सरकार जुलाई में इस तारीख को आम बजट पेश करेगी.

Union Budget 2024: केंद्रीय बजट 2024 को 22 जुलाई को संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया जाएगा. इसके अलावा आर्थिक सर्वेक्षण यानी इकोनॉमिक सर्वे 3 जुलाई को जारी होने की उम्मीद है. एक समाचार पोर्टल ने ये जानकारी सरकारी सूत्रों के हवाले से दी है. 

किसने दी ये खबर

News18 ने सरकारी सूत्रों का हवाला देते हुए ये खबर दी है. ध्यान रहे कि आम चुनाव से पहले 1 फरवरी 2024 को अंतरिम बजट लाया गया था और अब लोकसभा चुनावों के पूरा होने के बाद नई सरकार गठित हो चुकी है जो पूर्ण बजट की घोषणा करेगी.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संभाला कार्यभार- जुलाई में पेश करेंगी बजट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने दफ्तर में कार्यभार संभाल लिया है और वो तेजी से वित्तीय योजनाओं और कार्यों के लिए जुट गई हैं. कल ही खबर आई थी कि आने वाली 22 जून को जीएसटी काउंसिल की 53वीं बैठक होने वाली है जिसकी अध्यक्षता वित्त मंत्री करेंगी. इसके अलावा कल ही वित्त मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी कर ये बताया है कि जनरल प्राविडेंट फंड (GPF) में योगदान करने वाले केंद्रीय कर्मचारियों को पहली तिमाही में 7.1 फीसदी ब्याज मिलेगा. इसके तहत वित्त वर्ष 2023-24 में एक अप्रैल-30 जून के  बीच फंड्स पर 7.1 फीसदी ब्याज दिया जाएगा.

कब से शुरू है 18वीं लोकसभा का पहला सत्र

18वीं लोकसभा का पहला संसद सत्र 24 जून से शुरू होकर तीन जुलाई तक चलेगा. संसद सत्र के पहले तीन दिनों में नवनिर्वाचित सांसद शपथ लेंगे और सदन के स्पीकर का चुनाव भी किया जाएगा. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने जानकारी दी कि 24 जून से 3 जुलाई तक लोकसभा का पहला सत्र, जबकि 27 जून से 3 जुलाई तक राज्यसभा का पहला सत्र होगा. हालांकि इस बात की खबर आ गई थी कि संसद के पहले सत्र में शायद आम बजट पेश नहीं होगा और इसके लिए अगले सत्र का इंतजार करना होगा.

ये भी पढ़ें

Stock Market Updates: शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 76900 के ऊपर तो निफ्टी 23464 पर पहुंचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुराना क्रेडिट कार्ड बंद करने से पहले जान लें ये बातें, नहीं तो होगा नुकसान
पुराना क्रेडिट कार्ड बंद करने से पहले जान लें ये बातें, नहीं तो होगा नुकसान
PPF, SCSS या सुकन्या: सालाना 1.5 लाख के निवेश पर कहां मिलेगा सबसे तगड़ा रिटर्न?
PPF, SCSS या सुकन्या: सालाना 1.5 लाख के निवेश पर कहां मिलेगा सबसे तगड़ा रिटर्न?
Money Transfer: गलती से हो गए किसी और के खाते में पैसे ट्रांसफर, अब क्या करें? सरकार करेगी मदद
गलती से हो गए किसी और के खाते में पैसे ट्रांसफर, अब क्या करें? सरकार करेगी मदद
AI सेक्टर में भी हाहाकार! 66% कर्मचारियों को अगले 3-6 महीने में नौकरी जाने का डर
AI सेक्टर में भी हाहाकार! 66% कर्मचारियों को अगले 3-6 महीने में नौकरी जाने का डर

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget