एक्सप्लोरर

Union Bank Q1 Results: पहली तिमाही में 12% मुनाफा बढ़कर 4116 करोड़ पर पहुंचा, लेकिन घटी ब्याज से आय

Union Bank Q1 Results: यूनियन बैंक की परिसंपत्ति गुणवत्ता में सुधार हुआ और ये जून तिमाही के अंत में सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (NPA) घटकर कुल कर्ज का 3.52% रह गईं, जो एक साल पहले 4.54% थी.

Union Bank of India Q1 Results: सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का चालू वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के दौरान शुद्ध लाभ 12 प्रतिशत बढ़कर 4,116 करोड़ रुपये हो गया. पिछले वित्त वर्ष की इसी समान अवधि के दौरान बैंक को शुद्ध लाभ 3,679 करोड़ रुपये रहा था. शेयर बाजार को यूनियन बैंक की तरफ से शनिवार को दी गई सूचना में बताया गया कि बैंक की पहली तिमाही के दौरान आय बढ़कर 31,791 करोड़ रुपये हो गई जो ठीक साल भर पहले समान अवधि  के दौरान 30,874 करोड़ रुपये थी.

शुद्ध ब्याज आय में कमी

बैंक की ब्याज आय समीक्षाधीन तिमाही में  बढ़कर 27,296 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले फाइनेंशियल ईयर की समान तिमाही में 26,364 करोड़ रुपये थी. लेकिन बैंक की शुद्ध ब्याज आय तिमाही के दौरान कम होकर 9113 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के दौरान 9,412 करोड़ रुपये थी.

यूनियन बैंक का परिचालन लाभ भी जून में खत्म हुई तिमाही के दौरान 11 प्रतिशत कम होकर 6,909 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवध के दौरान 7,785 करोड़ रुपये था.

कम हुआ नेट एनपीए

बैंक के शुद्ध NPA या खराब ऋण, एक साल पहले की समान तिमाही के 0.90% के मुकाबले घटकर 0.62% रह गया. इससे, पहली तिमाही के दौरान खराब ऋणों के लिए बैंक का प्रावधान घटकर 1,153 करोड़ रुपये रह गया, जबकि एक साल पहले ये 1,651 करोड़ रुपये था.

प्रावधान कवरेज अनुपात (provision coverage ratio) 93.49% से बढ़कर 94.65% हो गया, जो 1.16% का सुधार है. इसी समय, बैंक ने कहा कि जून, 2025 के लिए परिसंपत्तियों पर रिटर्न (ROA) जून, 2024 के 1.06% से बढ़कर 1.11% हो गया, जो 0.05% का सुधार दर्शाता है. बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात (CAR) बढ़कर 18.3% हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 17.02% था. 

यूनियन बैंक की परिसंपत्ति गुणवत्ता में सुधार हुआ और ये जून तिमाही के अंत में सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (NPA) घटकर कुल कर्ज का 3.52% रह गई, जो एक साल पहले 4.54% थी. जून 2024 के अंत में बैंक का कुल कर्ज 6.83% बढ़कर 9,74,489 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 9,12,214 करोड़ रुपये था. 

ये भी पढ़ें: एक हफ्ते के दौरान इतना महंगा हुआ सोना, बढ़ी चांदी की चमक, जानें 20 जुलाई 2025 को आपके शहरों का ताजा भाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Russian Oil Import: रूसी तेल को लेकर भारत ने क्या बदला दांव? आयात ने बनाया नया रिकॉर्ड
Russian Oil Import: रूसी तेल को लेकर भारत ने क्या बदला दांव? आयात ने बनाया नया रिकॉर्ड
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! कब आएगी 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट? जानें सैलरी हाइक की पूरी टाइमलाइन
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! कब आएगी 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट? जानें सैलरी हाइक की पूरी टाइमलाइन
Dividend Alert: हर शेयर पर 25 रुपये का बंपर डिविडेंड बांट रही टाटा ग्रुप की यह कंपनी, जानें कब है रिकॉर्ड डेट?
हर शेयर पर 25 रुपये का बंपर डिविडेंड बांट रही टाटा ग्रुप की यह कंपनी, जानें कब है रिकॉर्ड डेट?
US-Iran Peace Deal: अमेरिका-ईरान के बीच आज डील पर दुनिया की नजर, खुल गया होर्मुज तो किन देशों की लगेगी लॉटरी?
अमेरिका-ईरान के बीच आज डील पर दुनिया की नजर, खुल गया होर्मुज तो किन देशों की लगेगी लॉटरी?

वीडियोज

Bengal TMC Crisis: Amit Shah से आधे घंटे तक क्या हुई बात? | Sudip Bandyopadhyay | Mamata | Suvendu
Patna Train Dispute: Patliputra स्टेशन पर छात्रों का महातांडव! | Bihar Latest News
Khan Sir Controversy: खान सर को मिली जमानत...नेपाल में रौशन आनंद के भाई की हत्या! उड़ गए सबके होश!
Patna Train Dispute: Patliputra स्टेशन पर उपद्रव का LIVE वीडियो आया सामने | Bihar Latest News
Sansani: बैंकॉक टू मुंबई.... मॉडल का गांजा गैंग ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC में बड़ा फेरबदल, ममता बनर्जी ने सायोनी घोष का पत्ता काटा, कुणाल घोष-सौगत रॉय को दी ये जिम्मेदारी
TMC में बड़ा फेरबदल, ममता बनर्जी ने सायोनी घोष का पत्ता काटा, कुणाल घोष-सौगत रॉय को दी ये जिम्मेदारी
'जिस दिन हमारी सत्ता आएगी हम टुकड़े...', बीजेपी के ऑपरेशन टाइगर पर संजय राउत ने दे डाली चेतावनी
'जिस दिन हमारी सत्ता आएगी हम टुकड़े...', बीजेपी के ऑपरेशन टाइगर पर संजय राउत ने दे डाली चेतावनी
ट्रंप का ऐलान- ईरान के साथ आज होंगे डील पर साइन, तेहरान ने कहा- आखिरी मुहर में लगेगा टाइम, आज होगा समझौता?
ट्रंप का ऐलान- ईरान के साथ आज होगी डील, तेहरान बोला- आखिरी मुहर में लगेगा टाइम, आज होगा समझौता?
Surbhi Jyoti Blessed with a Baby Girl: 'कुबूल है' फेम सुरभि ज्योति बनीं मां, बेबी गर्ल को दिया जन्म
'कुबूल है' फेम सुरभि ज्योति बनीं मां, बेबी गर्ल को दिया जन्म
भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को कितनी बार पीटा? हेड टू हेड आंकड़े चौंका देंगे
भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को कितनी बार पीटा? हेड टू हेड आंकड़े चौंका देंगे
'मैं केरल के पूर्व CM को गले नहीं लगाऊंगा', राहुल गांधी के पिनाराई विजयन पर कमेंट से बवाल, INDIA ब्लॉक में दरार?
'मैं केरल के पूर्व CM को गले नहीं लगाऊंगा', राहुल गांधी के पिनाराई विजयन पर कमेंट से बवाल, INDIA ब्लॉक में दरार?
Gorilla Couple Video: रूठ गई गोरिल्ला की पत्नी, मनाने के लिए पापड़ ही बेलता रहा बेचारा; वीडियो देख आएगी हंसी 
रूठ गई गोरिल्ला की पत्नी, मनाने के लिए पापड़ ही बेलता रहा बेचारा; वीडियो देख आएगी हंसी 
DU COL Admission 2026: DU में फॉरेन लैंग्वेज सीखने का सुनहरा मौका, प्रोफेशनल कोर्सेज में शुरू हुए एडमिशन
DU में फॉरेन लैंग्वेज सीखने का सुनहरा मौका, प्रोफेशनल कोर्सेज में शुरू हुए एडमिशन
Embed widget