एक्सप्लोरर

पैसा रखें तैयार! IPO मार्केट में होने वाली है एक और धमाकेदार एंट्री, ग्रे मार्केट में तहलका मचा रही ये कंपनी

Unified DataTech Solutions IPO: आईपीओ के जरिए यूनिफाइड डेटाटेक सॉल्यूशंस का लक्ष्य 144.47 करोड़ रुपये जुटाने का है. इसके लिए निवेशक 22 मई से 26 मई तक बोली लगा सकेंगे.

Unified DataTech Solutions IPO: आईपीओ मार्केट में एक और कंपनी लॉन्च होने वाली है, जो 15 साल पुरानी है. इस कंपनी का नाम यूनिफाइड डेटाटेक सॉल्यूशंस है. 2010 में बनी यह एक टेक्नोलॉजी कंपनी है, जो डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर, वर्चुअलाइजेशन, डेटा प्रोटेक्शन, नेटवर्किंग, साइबरसिक्योरिटी और सिक्योर एप्लीकेशन डिलीवरी की सर्विसेज देती है. यह कंपनी बैंकिंग, फाइनेंस, इंश्योरेंस, मैन्युफैक्चरिंग, फार्मास्यूटिकल्स, आईटी सेक्टर में सक्रिय है. 

इस दिन बंद होने जा रहा आईपीओ

कंपनी 22 मई को आईपीओ मार्केट में एंट्री लेने जा रही है. यानी कि निवेशक 22 मई से इसके लिए बोली लगा सकेंगे. इश्यू की क्लोजिंग 26 मई को होगी. कंपनी का लक्ष्य 52.92 लाख शेयरों के जरिए 144.47 करोड़ रुपये जुटाने का है. यह ऑफर फॉर सेल नहीं होगा. इसमें प्राइस बैंड प्रति शेयर 260-273 रुपये है. जबकि फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर है. इसमें मार्केट लॉट साइज 400 शेयरों का है. यानी कि एक लॉट में 400 शेयर होंगे. एक लॉट में निवेश की न्यूनतम रकम 1,09,200 रुपये है. 

क्या है कंपनी का लक्ष्य? 

आईपीओ का शेयर अलॉटमेंट 27 मई तक फाइनल हो जाएगा. आईपीओ में प्रमोटर हिरेन राजेंद्र मेहता द्वारा पूरी तरह से ऑफर फोर सेल शामिल है. यानी कि आईपीओ से जितनी भी रकम जुटाई जाएगी वह शेयरहोल्डर्स को दे दी जाएगी. कंपनी को इसमें कोई पैसा नहीं मिलने वाला है. आईपीओ के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर हेम सिक्योरिटीज है. रजिस्ट्रार Kfin Technologies Limited है. 

कितना है GMP?

अब अगर आईपीओ के ग्रे मार्केट प्रीमियम की बात करें, तो ग्रे मार्केट में इसकी मजबूत डिमांड देखने को मिल रही है. इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम 175 रुपये या 64 परसेंट है. इस हिसाब से शेयर की लिस्टिंग 448 रुपये पर हो सकती है. इसमें आईपीओ के अपर प्राइस बैंड के साथ ग्रे मार्केट प्रीमियम को जोड़ा गया है.  

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

 

ये भी पढ़ें: 

 RBI बॉन्ड में इंवेस्टमेंट से अपने फ्यूचर को करें सिक्योर, बंपर मुनाफे के साथ रिस्क का भी नहीं कोई डर; जानें पूरी डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते
Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते
8th Pay Commission: फिर उठी DA की 3 पुरानी मांगें, यूनियनों का नया दांव
8th Pay Commission: फिर उठी DA की 3 पुरानी मांगें, यूनियनों का नया दांव
CBI करेगी PNB घोटाले की जांच, बैंक बोला- 35 नहीं, 10 करोड़ से कम है रकम
CBI करेगी PNB घोटाले की जांच, बैंक बोला- 35 नहीं, 10 करोड़ से कम है रकम

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget