एक्सप्लोरर

RBI बॉन्ड में इंवेस्टमेंट से अपने फ्यूचर को करें सिक्योर, बंपर मुनाफे के साथ रिस्क का भी नहीं कोई डर; जानें पूरी डिटेल

RBI Bond Investment: RBI बॉन्ड को भारत सरकार बचत (कर योग्य) बॉन्ड या फ्लोटिंग रेट सेविंग बॉन्ड के नाम से भी जाना जाता है, जिसमें निवेश सिंगल, जॉइंट या नाबालिग अकाउंट के साथ किया जा सकता है.

RBI Bond Investment: अपने आने वाले कल को संवारने और सुरक्षित रखने के लिए हम सभी को एक सुरक्षित निवेश विकल्प की जरूरत पड़ती है, जो एक तय समय के बाद फिक्स्ड रिटर्न दे. वैसे-वैसे तो मार्केट में कई म्यूचुअल फंड्स और सरकारी स्कीम्स है, लेकिन आज हम आपको जिस निवेश विकल्प के बारे में बताने जा रहे हैं, उसे सबसे अच्छा माना जा रहा है. इसकी पहली वजह है इसमें इंटरेस्ट रेट ज्यादा होता है और जोखिम का भी कोई खतरा नहीं होता है. 

हम यहां बात कर रहे हैं भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से जारी किए जाने वाले RBI बॉन्ड की. यह लॉन्ग टर्म में अधिक फंड जमा करने का एक बढ़िया तरीका है. बैंक एफडी, पोस्ट ऑफिस स्कीम, पीपीएफ से भी इसे बढ़िया माना जा रहा है क्योंकि फिक्स्ड इनकम की बाकी सारी स्कीम्स में सबसे अधिक मोटा मुनाफा RBI बॉन्ड ही दे रहा है और जब खुद रिजर्व बैंक इसे जारी कर रहा है तो सेफ्टी या सिक्योरिटी को लेकर सोचने की जरूरत ही नहीं है. इसमें जमा राशि पर एक फिक्स्ड रेट पर रिटर्न मिलता है. 2003 में शुरू किए गए RBI बॉन्ड को भारत सरकार बचत (कर योग्य) बॉन्ड या फ्लोटिंग रेट सेविंग बॉन्ड के नाम से भी जाना जाता है. 

क्यों सबसे बेहतर है RBI बॉन्ड?

निवेश के तरीकों के रूप में RBI बॉन्ड को सबसे बेहतर इसलिए माना जा रहा है क्योंकि जहां पीपीएफ या बैंक एफडी में इंटरेस्ट 7-7.25 परसेंट इंस्टरेट मिलता है, वहीं RBI बॉन्ड में 8.05 परसेंट इंटरेस्ट मिलता है. इसमें साल में दो बार इंटरेस्ट रेट रिव्यू किए जाने का नियम है. फिलहाल 8.05 परसेंट ही इंटरेस्ट रेट है. इसकी एक और बड़ी खासियत यह है कि यह बाजार के उतार-चढ़ाव से प्रभावित कम होता है. सरकार की तरफ से जारी होने के कारण इसे सबसे सुरक्षित निवेश माना जाता है. 

हालांकि आरबीआई बॉन्ड में लॉक इन पीरियड 7 साल का है. अगर आप इससे पहले RBI बॉन्ड को भुनाते हैं, तो आपको जुर्माना देना पड़ सकता है. RBI बॉन्ड में 7 साल के लिए 5 लाख का निवेश करने पर 8.05 परसेंट इंटरेस्ट के हिसाब से मैच्योरिटी अमाउंट बढ़कर 8.5 लाख से अधिक (8,59,693) हो जाएगा. यानी कि सिर्फ इंटरेस्ट के रूप में 3 लाख से अधिक का मुनाफा होगा. इसकी एक और खास बात यह है कि इंटरेस्ट रेट का पेमेंट साल में दो बार 1 जनवरी और 1 जुलाई को किया जाता है. RBI बॉन्ड में निवेश 1000 रुपये से शुरू कर सकते हैं. इसमें कोई अपर लिमिट नहीं है. इसमें लेनदेन ऑनलाइन ही होता है. 

ध्यान में रखें ये जरूरी बात

हालांकि, RBI बॉन्ड में निवेश के दौरान यह ध्यान रखने वाली बात है कि इसमें इंटरेस्ट से होने वाली कमाई पर टैक्स लगता है, जबकि पीपीएफ के साथ ऐसा नहीं है. दूसरी जरूरी बात इसका लंबा लॉक इन पीरियड है. आप इसमें 1 या 2 साल के लिए निवेश नहीं कर सकते हैं. हालांकि, सीनियर सिटीजन समय से पहले बॉन्ड को भुना सकते हैं. 60-70 वर्ष के लोगों के लिए लॉक इन पीरियड 6 साल, 70-80 वर्ष के लोगों के लिए लॉक इन पीरियड 5 साल और 80 साल से ऊपर के लोगों के लिए लॉक इन पीरियड 4 साल है. इसमें नॉमिनी की भी सुविधा है. अगर बॉन्ड खरीदने वाले की मौत हो जाए तो पैसे नॉमिनी को ट्रांसफर कर दिए जाएंगे. 

कैसे खरीदें बॉन्ड?

RBI बॉन्ड खरीदने के लिए आपको किसी नजदीकी बैंक शाखा या ऑनलाइन अप्लाई करना होगा. आप बैंक में जाकर RBI Floating Rate Savings Account खोल सकते हैं. इसके लिए आपको पैन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट और कैंसिल चेक की जरूरत पड़ेगी. आपको फार्म में सारे डिटेल्स भरकर डॉक्यूमेंट्स और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ बैंक में देना होगा. 

ये भी पढ़ें:

कमाई का मौका: 145 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने जा रही यह कंपनी, जानें कब से लगा सकेंगे बोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़
FD Rates: आम जनता को 8.25%, सीनियर सिटीजन्स को मिलेगा 8.50% का ब्याज
FD Rates: आम जनता को 8.25%, सीनियर सिटीजन्स को मिलेगा 8.50% का ब्याज
आपके पास बैंक से आया मैसेज असली है या फर्जी, कैसे पता करें? इन टिप्स पर दें ध्यान
आपके पास बैंक से आया मैसेज असली है या फर्जी, कैसे पता करें? इन टिप्स पर दें ध्यान
Chating के साथ पेमेंट, WhatsApp ने बढ़ाया PhonePe-Google Pay का सिरदर्द
Chating के साथ पेमेंट, WhatsApp ने बढ़ाया PhonePe-Google Pay का सिरदर्द

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget