एक्सप्लोरर

India Inflation: महंगाई में अनियंत्रित बढ़ोतरी से भारतीय अर्थव्यवस्था को होगा नुकसान, आरबीआई ने जारी की चेतावनी

RBI Bulletin: आरबीआई के मुताबिक घरों में काम करने वाले या घर में खाना पकाने वालों के वेतन मजदूरी में बढ़ोतरी के चलते लोगों के जीवन-यापन पर खर्च का दबाव बढ़ा है. 

RBI On Inflation: महंगाई में आ रही तेज उछाल पर नियंत्रण नहीं लगाया गया तो इससे भारतीय अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान हो सकता है.  बैंकिंग सेक्टर के रेगुलेटर भारतीय रिजर्व बैंक ने नवंबर महीने के जारी किए गए बुलेटिन में ये बातें कही है. आरबीआई के मुताबिक, त्योहारों के सीजन के दौरान खपत में उछाल और कृषि क्षेत्र में रिकवरी से मौजूदा वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में अर्थव्यवस्था को सहारा मिला है और मांग में सुस्ती की भरपाई की जा सकी है. लेकिन महंगाई दर में अनियंत्रित बढ़ोतरी वास्तविक अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा सकती है.  

जीवन-यापन पर खर्च बढ़ा

आरबीआई बुलेटिन में अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर लिखे लेख में बताया कि अक्टूबर महीने में खुदरा महंगाई दर में तेज उछाल देखने को मिला है और सितंबर में महंगाई को लेकर आरबीआई को ओर से दी गई चेतावनियों सो सही ठहराता है. बुलेटिन में आरबीआई ने बताया कि, खाद्य वस्तुओं और खाद्य तेलों की कीमतों में तेज उछाल के चलते महंगाई बढ़ी है. आरबीआई के मुताबिक घरों में काम करने वाले या घर में खाना पकाने वालों के वेतन मजदूरी में बढ़ोतरी के चलते लोगों के जीवन-यापन पर खर्च का दबाव बढ़ा है. 

महंगाई से उद्योगजगत और एक्सपोर्ट्स को नुकसान

आरबीआई ने वस्तुओं और सेवाओं में इनपुट लागत के बढ़ने के बाद इन चीजों के बिक्री मूल्यों में पर नजर रखने की जरूरत पर जोर दिया है. आरबीआई के मुताबिक, महंगाई के चलते पहले से ही शहरी क्षेत्रों में उपभोग मांग (urban consumption demand) में कटौती हो रही है तो इसका असर कॉरपोरेट्स की कमाई और कैपिटल एक्सपेंडिचर पर भी पड़ा है. ऐसे में महंगाई दर को इसी प्रकार बगैर के नियत्रंण के बढ़ने दिया गया तो इससे अर्थव्यवस्था समेत उद्योगजगत और एक्सपोर्ट्स को नुकसान होगा. 

शहरों में मिडिल क्लास पर महंगाई का बोझ

आरबीआई ने भी ये स्वीकार किया है कि महंगाई के चलते शहरी क्षेत्रों में खपत में कटौती हो रही है. एफएमसीजी कंपनियों ने दूसरी तिमाही के जो नतीजे घोषित किए हैं उसमें इन कंपनियों ने भी यही दोहराया है.  एफएमसीजी कंपनियों ने कहा कि, कमरतोड़ महंगाई के चलते शहरी इलाकों में एफएमसीजी और फूड आईटम्स के डिमांड पर असर पड़ा है. नेस्ले के सीईओ सुरेश नारायण ने तो यहां तक कहा, जिन लोगों के पास पैसा है वो जबरदस्त खर्च कर रहे हैं. लेकिन मिडिल-क्लास के हाथ तंग है. दरअसल अक्टूबर 2024 में खुदरा महंगाई दर 14 महीने के हाई 6.21 फीसदी पर जा पहुंची है जबकि खाद्य महंगाई दर 11 फीसदी के करीब 10.87 फीसदी रही है. 

ये भी पढ़ें 

Share Market Outlook: शेयर बाजार में गिरावट की बीच निवेशक कहां लगाएं पैसा? मोतीलाल ओसवाल प्राइवेट वेल्थ ने दी ये सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना बताए बैंक क्यों घटा देते हैं आपकी क्रेडिट कार्ड लिमिट?
बिना बताए बैंक क्यों घटा देते हैं आपकी क्रेडिट कार्ड लिमिट?
डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget