एक्सप्लोरर

Credit Card का बिल चुकाने में हो रही है दिक्कत? अपनाएं ये 5 तरीके

कोरोना महामारी के कारण लाखों क्रेडिट कार्ड धारक इस वक्त अपना बिल चुकाने में परेशानी महसूस कर रहे हैं. ऐसे में आप अन्य तरीकों से बिल जमा कर सकते हैं.

Credit Card: इस वक्त कोरोना की वजह से करोड़ों लोग अपनी नौकरी गंवा चुके हैं. इस स्थिति में वे अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं. जो लोग नौकरी नहीं कर रहे, वे क्रेडिट कार्ड का बिल समय पर जमा नहीं कर पा रहे हैं. अगर आप भी इस तरह की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो आपको कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं, जो आपके बिल को आसानी से भरने में कारगर साबित हो सकते हैं. 

बिल को EMI में कराएं कन्वर्ट
जब आप क्रेडिट कार्ड से किसी तरह की खरीदारी करते हैं और उसका बिल समय पर नहीं भरते, तो आपका सिबिल स्कोर खराब हो जाता है. इससे बचने के लिए आप अपने क्रेडिट कार्ड बिल को ईएमआई में कन्वर्ट करा सकते हैं. इससे आपको कुछ महीनों तक एक्स्ट्रा ब्याज देना होगा, लेकिन बिल भरने में काफी आसानी हो जाएगी.

दूसरे क्रेडिट कार्ड पर कराएं ट्रांसफर 
अगर आप एक से ज्यादा क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं, तो आप एक कार्ड से दूसरे कार्ड पर बिल को ट्रांसफर करा सकते हैं. ऐसा करने पर आपको बिना ब्याज के बिल जमा करने के लिए ज्यादा टाइम मिल जाता है. 

रिवॉर्ड पॉइंट का करें इस्तेमाल
कई क्रेडिट कार्ड आपको अपने रिवॉर्ड पॉइंट से बिल जमा करने की सुविधा प्रदान करते हैं. ऐसे में अगर आपके पास रिवॉर्ड पॉइंट या कैशबैक उपलब्ध है तो उनका इस्तेमाल कर सकते हैं. 

मिनिमम राशि करें जमा 
अगर आपके क्रेडिट कार्ड का बिल बजट से ज्यादा है, तो आप मिनिमम ड्यू का भुगतान कर सकते हैं. इससे आपकी बची हुई राशि पर ब्याज दर कम लगाई जाएगी. आप इस बारे में क्रेडिट कार्ड जारी करने वाले बैंक या कंपनी से ज्यादा जानकारी ले सकते हैं. 

पर्सनल लोन लेना भी फायदेमंद 
अगर आप क्रेडिट कार्ड का बिल जमा करना चाहते हैं तो आप इसके लिए पर्सनल लोन ले सकते हैं. पर्सनल लोन आपको कम ब्याज दर पर मिल जाएगा, जबकि क्रेडिट कार्ड के बिल की ब्याज दर ज्यादा होगी. आप पर्सनल लोन की राशि से क्रेडिट कार्ड का बिल जमा कर सकते हैं. अपने बजट के अनुसार आप धीरे-धीरे पर्सनल लोन चुका सकते हैं.

यह भी पढ़ेंः Life Insurance लेते वक्त रखें इन 4 बातों का ध्यान, मिलेंगे कई फायदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

YouTube से कमाई नहीं है टैक्स फ्री, 31 अगस्त तक कर डालें ये काम; वर्ना जुर्माने के लिए रहें तैयार
YouTube से कमाई नहीं है टैक्स फ्री, 31 अगस्त तक कर डालें ये काम; वर्ना जुर्माने के लिए रहें तैयार
अगले हफ्ते पूरे 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, देखें 24 से 30 अगस्त के बीच छुट्टियों की पूरी लिस्ट
अगले हफ्ते पूरे 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, देखें 24 से 30 अगस्त के बीच छुट्टियों की पूरी लिस्ट
डेबिट कार्ड का नियम बनेगा UPI की ढाल, बिना एक्स्ट्रा चार्ज जारी रहेगा लेनदेन
डेबिट कार्ड का नियम बनेगा UPI की ढाल, बिना एक्स्ट्रा चार्ज जारी रहेगा लेनदेन
बांग्लादेश में त्राहि-त्राहि: गैस न मिलने से रसोई से हाईवे तक हाहाकार, सड़कों पर उतरे लोग
बांग्लादेश में त्राहि-त्राहि: गैस न मिलने से रसोई से हाईवे तक हाहाकार, सड़कों पर उतरे लोग

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget