एक्सप्लोरर

Sponsor of War: मैगी बनाने वाली कंपनी को क्यों मिला 'स्पॉन्सर ऑफ वॉर' का टैग?, रूस-यूक्रेन युद्ध से नेस्ले का ये कनेक्शन

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच पिछले साल फरवरी से ही युद्ध चल रहा है, जिसका अभी तक कोई नतीजा नहीं निकल पाया है. इस युद्ध का असर कई कंपनियों के कामकाज पर हुआ है...

पूर्वी यूरोप में रूस और यूक्रेन के बीच डेढ़ साल से ज्यादा समय से चल रहा युद्ध अभी भी जारी है. युद्ध के चलते अब तक हजारों लोगों की मौत हुई है और लाखों लोग अपने घरों से विस्थापित हुए हैं. इसके अलावा युद्ध का असर विभिन्न कंपनियों के काम-काज पर भी हुआ है. कई कंपनियों को अपने परिचालन में युद्ध के चलते बदलाव करने पड़े हैं.

फरवरी 2022 से चल रहा युद्ध

रूस ने पिछले साल फरवरी में यूक्रेन के ऊपर हमला किया था. इस तरह देखें तो युद्ध की शुरुआत हुए 1 साल और आठ महीने हो चुके हैं. जब रूस ने यूक्रेन पर हमला किया, तब अमेरिका की अगुवाई में कई पश्चिमी देशों ने रूस की कड़ी आलोचना की. उसके बाद सैकड़ों पश्चिमी कंपनियों ने रूस में अपना कारोबार समेट दिया. हालांकि उसके बाद भी कई अमेरिकी व पश्चिमी कंपनियां ऐसी भी हैं, जो अभी भी रूस में कारोबार कर रही हैं.

इस कारण दिया टैग

रूस के साथ कारोबार जारी रखने वाली कंपनियां अक्सर यूक्रेन की आलोचना की शिकार बनी हैं. अब इस कड़ी में ताजा नाम जुड़ा है मैगी समेत कई फेमस प्रोक्डट बनाने वाली स्विस कंपनी नेस्ले का. नेस्ले ने अभी भी रूस में अपना ऑपरेशन जारी रखा है, जिसकी यूक्रेन ने आलोचना की है और साथ ही नेस्ले को ‘स्पॉन्सर ऑफ वॉर’ का टैग दे दिया है.

यूक्रेन ने जारी किया बयान

यूक्रेन की नेशनल एंटी-करप्शन एजेंसी ने गुरुवार को जारी एक बयान में कहा कि रूस के अतिक्रमण और हमले के बाद भी नेस्ले ने रूस में अपना कारोबार जारी रखा है. नेस्ले अभी भी रूस में सप्लाई कर रही है और अपने परिचालन में विस्तार कर रही है. इस तरह कंपनी (नेस्ले) इंटरनेशनल स्पॉन्सर्स ऑफ वॉर की लिस्ट में शामिल हो गई है.

कंपनी ने दी ये सफाई

वहीं नेस्ले का कहना है कि उसने रूस में अपने पोर्टफोलियो में भारी कमी लाई है और वह सभी अंतरराष्ट्रीय पाबंदियों का पालन कर रही है. कंपनी ने रूस में अपने सभी फ्यूचर इन्वेस्टमेंट को भी कैंसिल कर दिया है. नेस्ले ने रूस में अपने सारे विज्ञापन को भी रोक दिया है. कंपनी यूक्रेन के लोगों और वहां अपने 5,500 कर्मचारियों के साथ खड़ी है.

रूस में नेस्ले का परिचालन

आपको बता दें कि युद्ध शुरू होने से पहले रूस में नेस्ले के पास करीब 7000 कर्मचारी थे. कंपनी ने 2022 की अपनी सालाना रिपोर्ट में बताया था कि रूस में उसकी 6 फैक्ट्रियां हैं. कंपनी का कहना है कि रूस में उसका मौजूदा परिचालन स्थानीय लोगों के लिए जरूरी व मूलभूत खाने-पीने की चीजों पर फोकस्ड है. नेस्ले के पास रूस में नेस्कैफे व नेस्टी से लेकर हागेन-डैज्स आइसक्रीम और प्यूरिना पेट फूड जैसे दर्जनों खाने-पीने के ब्रांड हैं.

ये भी पढ़ें: भारत समेत इन देशों से अमेरिका को मिल रही खूब मदद, चीन पर निर्भरता होने लगी कम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget