एक्सप्लोरर

यूको बैंक ने लोन किए सस्ते, ब्याज दरों में 0.40 फीसदी कटौती की

यूको बैंक ने अपने ग्राहकों को कुछ राहत देते हुए लोन की ब्याज दरों में 0.40 फीसदी की कटौती करने का एलान किया है.

नई दिल्लीः यूको बैंक ने अपने ग्राहकों को कुछ राहत देते हुए कर्ज की दरों में कटौती की है. यूको बैंक ने रेपो दर आधारित लोन की ब्याज दर में 0.40 फीसदी कटौती कर इसे 6.90 फीसदी पर ला दिया है.

बैंक की यह कटौती रिजर्व बैंक द्वारा हाल ही में रेपो दर में की गई कटौती का फायदा ग्राहकों को पहुंचाने वाला कदम है. बैंक ने कहा है कि इस कटौती के बाद बैंक का रिटेल और एमएसएमई कर्ज भी 0.40 फीसदी सस्ता होगा. हालांकि, बैंक ने डिपॉजिट दरों में किसी तरह के बदलाव की जानकारी नहीं दी है.

एक मार्च के बाद से बैंकों ने अब तक छह लाख करोड़ रुपये के कर्ज को मंजूरी दी है. इसमें से यूको बैंक ने 15,000 करोड़ रुपये के कर्ज को मंजूरी दी है जिसमें से 12,000 करोड़ का कर्ज बांट भी दिया गया है. बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उसके 1.36 लाख ग्राहकों को फायदा पहुंचा है.

सरकार चाहती है कि बैंक अपनी ब्याज दरों को कम करें ताकि कर्ज सस्ता हो और अर्थव्यवस्था में गतिविधियां तेज हों. कोरोना वायरस के कारण अर्थव्यवस्था की गति पिछले कुछ महीनों में काफी धीमी पड़ गई.

बता दें कि पिछले शुक्रवार को रिजर्व बैंक ने रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट में 0.40 फीसदी की कटौती करने का एलान किया था. रेपो रेट को 4.4 फीसदी से घटाकर 4 फीसदी पर लाया गया था और रिवर्स रेपो रेट को 3.75 फीसदी से कम करके 3.35 फीसदी पर लाया गया था. रिजर्व बैंक के फैसले के बाद ये माना जा रहा था कि इन ब्याज दरों में कटौती का फायदा बैंक अपने ग्राहकों को देंगे और इसी दिशा में यूको बैंक ने अपने ग्राहकों को राहत दी है.

ये भी पढ़ें

शेयर बाजार में तेजी से निवेशकों की संपत्ति बढ़ी, कंपनियों के मार्केट कैप में दो लाख करोड़ रुपये का इजाफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक में पेट्रोल में 31.2% एथेनॉल मिला, जबकि लिमिट 20% है
कर्नाटक में पेट्रोल में 31.2% एथेनॉल मिला, जबकि लिमिट 20% है
धनतेरस पर Gen Z ने बदला खरीदारी का रिवाज, जानें कहां कर रहे निवेश?
धनतेरस पर Gen Z ने बदला खरीदारी का रिवाज, जानें कहां कर रहे निवेश?
Dhanteras 2026: देशभर में 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का अनुमान
Dhanteras 2026: देशभर में 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का अनुमान
10 साल में सोना 360% चढ़ा, 30 हजार के गोल्ड ने बनाए 1.41 लाख
10 साल में सोना 360% चढ़ा, 30 हजार के गोल्ड ने बनाए 1.41 लाख

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PoK की तरह चटगांव, सिलहट और नोआखली भी वापस ले भारत', बोले निशिकांत दुबे
'PoK की तरह चटगांव, सिलहट और नोआखली भी वापस ले भारत', बोले निशिकांत दुबे
हिंदू राष्ट्र पर प्रदीप मिश्रा का बड़ा बयान, 2027 में CM योगी की वापसी पर क्या कहा?
हिंदू राष्ट्र पर प्रदीप मिश्रा का बड़ा बयान, 2027 में CM योगी की वापसी पर क्या कहा?
दिल्ली, महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, दिए ये नए आदेश
दिल्ली, महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, दिए ये नए आदेश
149 साल के टेस्ट इतिहास में दूसरी बार हुआ ऐसा, बांग्लादेशी गेंदबाज ने बनाया रिकॉर्ड 
149 साल के टेस्ट इतिहास में दूसरी बार हुआ ऐसा, बांग्लादेशी गेंदबाज ने बनाया रिकॉर्ड 
'जेलर 2' के लिए रोड़ा बनी 'रामायण', फिर भी तीसरे हफ्ते बना दिया कॉलीवुड का बड़ा रिकॉर्ड
'जेलर 2' के लिए रोड़ा बनी 'रामायण', फिर भी तीसरे हफ्ते बना दिया कॉलीवुड का बड़ा रिकॉर्ड
आइजेनकोट बनेंगे इजरायल के नए PM? अरब पार्टियों का समर्थन लेकिन फंसा बड़ा पेच!
आइजेनकोट बनेंगे इजरायल के नए PM? अरब पार्टियों का समर्थन लेकिन फंसा बड़ा पेच!
Explained: सबा हैदर का भारत से क्या रिश्ता? US मिडटर्म में 71% वोटों से दर्ज की शानदार जीत
सबा हैदर का भारत से क्या रिश्ता? US मिडटर्म में 71% वोटों से दर्ज की शानदार जीत
कौन हैं अभय अरोड़ा? 'रामायण' में बने रणबीर कपूर के बॉडी डबल, 'धुरंधर' में भी कर चुके काम
कौन हैं अभय अरोड़ा? 'रामायण' में बने रणबीर कपूर के बॉडी डबल, 'धुरंधर' से भी है कनेक्शन
Embed widget