एक्सप्लोरर

Large & Mid Cap Fund: इस म्यूचुअल फंड के निवेशक हो गए अमीर, डेढ़-डेढ़ लाख रुपये लगाने वाले बने करोड़पति

Top Large & Mid Cap Mutual Fund: अपने निवेशकों को रिटर्न देने के मामले में यह म्यूचुअल फंड बड़ा शानदार साबित हुआ है. आज हम आपको करोड़पति बनाने वाली एक स्कीम के बारे में बता रहे हैं...

इक्विटी श्रेणियों में से एक, जिसे निवेशक अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन लंबी अवधि में धन सृजन करने वाली हो सकती है, वह है लार्ज एंड मिडकैप श्रेणी. इस कैटेगरी के फंड लार्ज कैप और मिडकैप कंपनियों में से प्रत्येक में 35% निवेश करते हैं. ये फंड बाजार में लिस्ट शीर्ष 250 कंपनियों में निवेश करते हैं. इसलिए मूल रूप से इक्विटी पर केंद्रित ये फंड आपको निवेश के उद्देश्यों को हासिल करने में मदद कर सकते हैं.

लार्ज एंड मिड कैप फंड की खासियत

पोर्टफोलियो तैयार करने में लाज और मिड कैप से छांटे जाने की स्थिति में फंड मैनेजर टॉप-डाउन और बॉटम-अप दृष्टिकोण के संयोजन का उपयोग करते हैं. लार्ज-कैप और मिड-कैप सेगमेंट में फंड का 35-35% आवंटन इसका मूल है. पोर्टफोलियो के शेष 30% को फंड मैनेजर विभिन्न बाजार पूंजीकरण और उसके आकर्षण के हिसाब से रख सकता है.

इन फंडों के फंड मैनेजर के पास स्मॉल-कैप में निवेशों के लिए अवसरवादी दृष्टिकोण अपनाने की भी सुविधा रहती है, जिसका लक्ष्य निवेशकों के लिए अतिरिक्त लाभ प्राप्त करना है. इसका प्रमाण आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लार्ज एंड मिडकैप फंड में देखा जा सकता है. इस फंड का पिछले 25 वर्षों से अधिक का ट्रैक रिकॉर्ड है और इसने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है.

बेंचमार्क को बड़े अंतर से दी मात

अगर कोई व्यक्ति जुलाई 1998 (फंड की शुरुआत) में इस फंड में एक लाख रुपये का एकमुश्त निवेश करता तो वह रकम 30 नवंबर, 2023 तक 72.15 लाख रुपये हो जाती, यानी 18.34% सीएजीआर की दर से रिटर्न मिला है. इसका मतलब ये भी हुआ कि डेढ़ लाख का एकमुश्त निवेश अभी के समय में 1.08 करोड़ रुपये से ज्यादा हो जाता. इस दौरान फंड के बेंचमार्क निफ्टी लार्ज मिडकैप 250 टीआरआई में समान निवेश से 14.64% का सीएजीआर रिटर्न मिला है, जो सिर्फ 32.18 लाख रुपये होता है. इससे स्पष्ट पता चलता है कि कैसे आईसीआईसीआई के फंड ने बेंचमार्क को बड़े अंतर से पीछे छोड़ा है.

ऐसा है हिस्टॉरिकल रिटर्न

आईसीआईसीआई के लार्ज एंड मिड कैप फंड में अगर किसी ने 10,000 रुपये का मासिक एसआईपी किया होगा, तो निवेश की रकम 30.50 लाख रुपये हुई होगी, जबकि रिटर्न मिलाने के बाद टोटल वैल्यू 30 नवंबर, 2023 तक बढ़कर 4.03 करोड़ रुपये हो गई होती, यानी 16.91% सीएजीआर की दर से रिटर्न मिला है. बेंचमार्क में इसी निवेश पर केवल 15.04% के सीएजीआर की दर से रिटर्न मिला है. पिछले एक और तीन सालों में इस फंड ने क्रमश: 20.56% और 27.66% का रिटर्न दिया है. इसी दौरान बेंचमार्क ने 19.92% और 23.34% का रिटर्न दिया है, जबकि लार्ज कैप और मिड कैप श्रेणी का औसत रिटर्न क्रमश: 18.83% और 21.96% रहा है.

पिछले 6 महीने के दौरान कुछ प्रमुख लार्ज एंड मिड कैप फंड के रिटर्न:

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लार्ज एंड मिड कैप फंड: 22.15%
मिराए एसेट लार्ज एंड मिडकैप फंड: 21.04%
एलआईसी एमएफ लार्ज एंड मिड कैप फंड: 20.55%
बड़ौदा बीएनपी पारिबा लार्ज और मिड कैप फंड: 20.36%
एडलवाइस लार्ज एंड मिड कैप फंड: 19.58%

फंड के द्वारा प्रबंधित संपत्ति

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लार्ज एंड मिड कैप फंड का फोकस अभी आर्थिक सुधार से लाभान्वित होने वाले शेयरों और क्षेत्रों पर है. यह लक्षित दृष्टिकोण सुनिश्चित करता है कि आपका निवेश आशाजनक रुझानों के अनुरूप है और भविष्य में विकास के लिए तैयार है. फंड का एयूएम (एसेट अंडर मैनेजमेंट) 9,636.74 करोड़ रुपये है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: इस छोटे आईपीओ का बड़ा कारनामा, हजार गुना सब्सक्रिप्शन के बाद लिस्ट होते ही 5 गुना कर दिया पैसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली
FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली
GSTN में बड़ा बदलाव, रिवर्स चार्ज खरीद के लिए जोड़े गए दो नए ई-इनवॉइस विकल्प
GSTN में बड़ा बदलाव, रिवर्स चार्ज खरीद के लिए जोड़े गए दो नए ई-इनवॉइस विकल्प
चांदी पर बड़ा फैसला, भारत ने दी 6500 टन सिल्वर इम्पोर्ट की मंजूरी
चांदी पर बड़ा फैसला, भारत ने दी 6500 टन सिल्वर इम्पोर्ट की मंजूरी
दुबई में अब भारत से भी महंगा बिक रहा है पेट्रोल, यहीं निकलता है कच्चा तेल
दुबई में अब भारत से भी महंगा बिक रहा है पेट्रोल, यहीं निकलता है कच्चा तेल

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget